AAI Vacancy 2026: एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया ने निकाली नई भर्ती, फ्रेशर्स के लिए भी मौका, हर महीने बढ़िया सैलरी – aai new recruitment 2026 notification out for manager and junior executive 389 post check eligibility criteria monthly salary details


Airport Jobs 2026: एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया ने मैनेजर और जूनियर एग्जीक्यूटिव के खाली पदों पर नई भर्ती निकाली है। नोटिफिकेशन आउट हो गया है। एप्लिकेशन भी जल्द ही शुरू होने वाले हैं।

aai vacancy 2026
एयरपोर्ट की नौकरी, (फोटो क्रेडिट- Magnific)
Airport Authority of India Recruitment 2026: सिविल एविएशन में करियर बनाना चाहते हैं, तो आपके लिए नई सरकारी भर्ती आ गई है। एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया (AAI) को अलग-अलग फील्ड में मैनेजर और जूनियर एग्जीक्यूटिव की जरूरत है। इन पोस्ट पर 300 से ज्यादा पद खाली हैं। जिन्हें भरने के लिए एएआई की तरफ से आधिकारिक वेबसाइट www.aai.aero पर भर्ती विज्ञापन जारी किया है। ऐसे में जिन उम्मीदवारों को एयरपोर्ट पर नौकरी लेनी है, वो इस रिक्रूटमेंट में शामिल हो सकते हैं।

एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया ने मैनेजर और जूनियर एग्जीक्यूटिव के ये पद सिविल-इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग,फाइनेंस, इनफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी, आर्किटेक्चर, लॉ, फायर सर्विस, ऑपरेशंस, कमर्शियल, कॉर्पोरेट कम्युनिकेशन जैसे डिपार्टमेंट के लिए निकाले हैं। कैंडिडेट्स को सेलेक्शन के बाद इन्ही डिपार्टमेंट में काम करना होगा। चुए हुए अभ्यर्थियों को बढ़िया मंथली सैलरी के साथ बेसिक पे, एचआरए, ग्रेच्यूटी जैसी सुविधाएं का लाभ भी मिलेगा।

AAI भर्ती पोस्ट वाइज वैकेंसी 2026

पद का नाम वैकेंसी योग्यता
मैनेजर (इंजीनियर सिविल) 145 इंजीनियरिंग में बैचलर या सिविल टेक्नोलॉजी डिग्री के साथ 3 साल का अनुभव
मैनेजर (इंजीनियर इलेक्ट्रिकल) 16 इंजीनियरिंग में बैचलर डिग्री/ इलेक्ट्रिकल टेक्नोलॉजी के साथ 3 साल का अनुभव
मैनेजर (फाइनेंस) 34 बिजनेस एडमिनिस्ट्रेश में मास्टर्स/ मैनेजमेंट में पोस्ट ग्रेजुएशन डिप्लोमा के साथ 3 साल का अनुभव
मैनेजर (इनफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी) 05 इंजीनियरिंग/कंप्यूटर साइंस टेक्नोलॉजी/कंप्यूटर इंजीनियरिंग में बैचलर डिग्री या एमसीए के साथ 3 साल का एक्सपीरियंस
मैनेजर (आर्किटेक्चर) 04 आर्किटेक्चर में बैचलर डिग्री और आर्किटेक्चर काउंसिल में रजिस्ट्रेशन हो। 3 साल का इसी फील्ड में एक्सपीरियंस
मैनेजर (लॉ) 02 लॉ में प्रोफेशनल डिग्री, बार काउंसिल में रजिस्टर्ड और 3 साल का लॉ में अनुभव।
मैनेजर (फायर सर्विस) 14 इंजीनियरिंग/फायर इंजीनियरिंग टेक/मैकेनिकल इंजीनियरिंग/ऑटोमोबाइल इंजीनियरिंग में बैचलर डिग्री और 3 साल का अनुभव।
मैनेजर (ऑपरेशंस) 28
मैनेजर (कमर्शियल) 09 रेगुलर ग्रेजुएट और एमबीए या इंजीनियरिंग में बैचलर की डिग्री+ 3 साल का एक्सपीरियंस।
मैनेजर (कॉर्पोरेट प्लानिंग एंड मैनेजमेंट सर्विसेज) 01 मैथिमेटिकल स्टेटिस्टिक्स/ऑपरेशन रिसर्च/स्टेटिक्स/अप्लायड स्टेटिस्टिक्स आदि के साथ 3 साल का पोस्ट क्वालिफिकेशन वर्क एक्सपीरियंस
मैनेजर कॉर्पोरेट कम्युनिकेशन 02 मास कम्युनिकेशन/जर्नलिज्म/लिटरेचर में बैचलर डिग्री या पोस्ट ग्रेजुएट डिग्री/2 साल का फुल टाइम डिप्लोमा के साथ 3 साल का अनुभव।
जूनियर एग्जीक्यूटिव (फाइनेंस) 36 फाइनेंस में मास्टर्स इन बिजनेस एडमिनिस्ट्रेशन/ मैनेजमेट में पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा/कोस्ट अकाउंटेंट/चार्टेड अकाउंटेंट या चार्टेड फाइनेंशियल एनाटिक्स की डिग्री। (फ्रेशर)
जूनियर एग्जीक्यूटिव (लॉ) 06 लॉ की प्रोफेशल डिग्री के साथ अभ्यर्थी बार काउंसिल में रिजस्टर्ड होने के योग्य हों। (फ्रेशर)
जूनियर एग्जीक्यूटिव (ऑपरेशंस) 79 साइंस में ग्रेजुएट के साथ 2 साल की रेगुलर एमबीए। (फ्रेशर)
जूनियर एग्जीक्यूटिव (सर्वे एंड कॉर्टोग्राफी) 08 सिविल टेक्नोलॉजी या इंजीनियरिंग में बैचलर की डिग्री या साइंस में मास्टर्स, रिमोट सेंसिग में मास्टर्स आदि की डिग्री। (फ्रेशर)
कुल 389

एज लिमिट क्या होनी चाहिए?

मैनेजर और जूनियर एग्जीक्यूटिव दोनों पदों के लिए उम्र के नियम अलग-अलग तय किए गए हैं। मैनेजर पोस्ट के लिए आवेदकों की उम्र अधिकतम 32 वर्ष तक होनी चाहिए। 27 वर्ष तक के अभ्यर्थी जूनियर एग्जीक्यूटिल वैकेंसी के लिए योग्य होंगे। उम्र 7 सितंबर 2026 को आधार बनाकर देखी जाएगी। वहीं जो अभ्यर्थी रिजर्व कैटेगिरी से हैं, उन्हें ऊपरी उम्र में नियमानुसार छूट देने का प्रावधान भी किया गया है।

AAI भर्ती 2026 की जानकारी

कंपनी एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया (AAI)
पद मैनेजर और जूनियर एग्जीक्यूटिव
वैकेंसी कितनी हैं? 389
ऑफिशियल वेबसाइट https://www.aai.aero/
आवेदन कब से शुरू होंगे? 8 अगस्त 2026
अप्लाई करने का आखिरी तारीख 7 सितंबर 2026
योग्यता पोस्ट वाइज
उम्र अधिकतम 27-32 वर्ष तक
सैलरी मैनेजर ग्रुप A: E-3 लेवल, ₹60000-₹180000/-, जूनियर एग्जीक्यूटिव ग्रुप बी- E-1 लेवल- ₹40000-₹140000/- बेसिक पे के साथ डीए, एचआरए, सीपीएफ, ग्रेच्युटी, सोशल सिक्टोरिटी स्कीम, मेडिकल और अन्य सुविधाएं भी मिलेंगी।
भर्ती का आधिकारिक नोटिफिकेशन AAI Notification 2026 PDF​

AAI मैनेजर और जूनियर चयन प्रक्रिया

आवेदन शुरू होने के बाद अभ्यर्थियो को ऑफिशियल वेबसाइट की मदद से ध्यानपूर्वक आवेदन प्रक्रिया पूरी करनी होगी। गलत और झूठी जानकारी अयोग्यता का कारण भी बन सकती है। आवेदनपत्र के आधार पर ही अभ्यर्थियों को चयन प्रक्रिया में शामिल होने का अवसर दिया जाएगा।

  • कंप्यूटर बेस्ड टेस्ट: सभी पदों पर लिखित परीक्षा ली जाएगी। एग्जाम में किसी तरह की निगेटिव मार्किंग नहीं होगी। ऐसे में अभ्यर्थी सभी प्रश्न अटेम्ट कर सकते हैं।
  • एप्लिकेशन वेरिफिकेशन/इंटरव्यू: रिटन एग्जाम के बाद कैंडिडेट्स को अगले चरणों में एप्लिकेशन वेरिफिकेशन और इंटरव्यू में शामिल होना होगा। मैनेजर फायर सर्विस के लिए फिजिकल मेजरमेंट टेस्ट, ड्राइविंग टेस्ट और पीईटी भी होगा। इसी तरह मैनेजर एयरपोर्ट ऑपरेशन और जूनियर एग्जीक्यूटिव एयरपोर्ट ऑपरेशन के लिए लाइट मोटर व्हीकल लाइसेंस होना जरूरी है। एप्लिकेशन वेरिफिकेशन प्रोसस के दौरान कैंडिडेट्स के सभी ओरिजनल दस्तावेजों की जांच होगी।

इस भर्ती से जुड़ी अन्य किसी भी जानकारी के लिए अभ्यर्थियों को आधिकारिक वेबसाइट विजिट करने की सलाह दी जाती है।

वर्षा यादव

लेखक के बारे मेंवर्षा यादव वर्षा यादव, नवभारतटाइम्स.कॉम में डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर हैं, जिन्हें पत्रकारिता का 3 वर्ष से ज्यादा का अनुभव है। यूपी के गाजियाबाद की रहने वाली वर्षा ने दिल्ली यूनिवर्सिटी के डॉ भीम राव अंबेडकर कॉलेज से हिंदी जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (HJMC) में ग्रेजुएशन किया है। इसके बाद उन्होंने उत्तर प्रदेश राजर्षि टंडन मुक्त विश्वविद्यालय (UPRTOU) से जनसंचार में मास्टर्स की डिग्री भी हासिल की है। यह योग्यता उन्हें बतौर जर्नलिस्ट और राइटर अपने लेखों की प्रमाणिकता व विश्ववसनीयता बनाने में काफी मदद करती है।

नवंबर 2022 में पंजाब केसरी समूह के नवोदय टाइम्स डिजिटल से अपना करियर शुरू करने वाली वर्षा ने यहां, एंटरटेनमेंट, हेल्थ के साथ जॉब सेक्शन में भी काम किया है। वर्तमान में वह एनबीटी एजुकेशन टीम में काम कर रही हैं। वह खासतौर से पुलिस, यूपीएससी, रेलवे, एसएससी, बैंकिग सेक्टर, टीचिंग, राज्य पीसीएस, आर्मी, नेवी, एयरफोर्स और अन्य सरकारी विभागों में निकली नई भर्ती और सरकारी नौकरियों व प्रतियोगी परीक्षाओं से रिलेटेड खबरों को कवर करती हैं। उनका मकसद रहता है कि वह आसान से आसान भाषा में जॉब संबंधित जरूरी सूचनाएं अपने पाठकों तक पहुंचा सकें।

वैकेंसी के नोटिफिकेशन से लेकर उनका सिलेबस, फॉर्म कैसे भरना है, उनमें लगने वाले डॉक्यूमेंट्स, परीक्षा की तैयारी, एग्जाम पैटर्न, जरूरी विषय, एग्जाम डेट, एडमिट कार्ड, आंसर-की, रिजल्ट और कटऑफ से संबंधित अपडेट भी वह अपने पाठकों तक समय-समय तक पहुंचाती रहती हैं। जिससे उनसे कोई भी जरूरी सूचना छूट ना पाए। इसके अलावा वो इंटर्नशिप, रोजगार मेले, करियर और जॉब ओरिएंटेंड रिसर्च बेस्ड खबरें भी लिखती हैं।

खुद को नई जानकारी से अपडेट रखने के लिए वर्षा अलग-अलग भर्ती आयोग और रोजगार से जुड़े विशेषज्ञ, ऑफिशियल सोर्स, गवर्नमेंट और आधिकारिक वेबसाइट्स को नियमित रूप से विजिट करती रहती हैं। वो जो भी जानकारी देती हैं, उनका प्राइमरी सोर्स आधिकारिक होता है। क्योंकि उनका मानना है कि लोगों तक भरोसेमंद और सही इंफॉर्मेशन पहुंचनी चाहिए। खासकर नौकरी से जुड़ी सूचनाएं और तथ्य प्रमाणिक तौर पर ठीक होने चाहिए क्योंकि लाखों युवा गवर्नमेंट जॉब पाने के लिए दिन रात मेहनत रहे हैं। अपने पाठकों का विश्ववास बनाए रखना ही उनका मुख्य उद्देश्य है। काम के अलावा वर्षा को अपने खाली समय में किताबें पढ़ना और गाने सुनना पसंद है।… और पढ़ें