Abhishek Sharma; IND Vs ENG 4th T20 LIVE Score Update


ब्रिस्टल2 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

भारत 12 साल बाद इंग्लैंड के खिलाफ टी-20 सीरीज हार गया। ब्रिस्टल के काउंटी ग्राउंड में खेले गए चौथे टी-20 में इंग्लैंड ने 159 रन का टारगेट सिर्फ 13.5 ओवर में एक विकेट खोकर हासिल कर लिया। इसी के साथ पांच मैचों की सीरीज में इंग्लैंड ने 3-0 की बढ़त बना ली।

इंग्लैंड ने भारत के खिलाफ पिछली टी-20 सीरीज 2014 में जीती थी। वहीं भारत ने 2018-19 के बाद पहली बार लगातार दूसरी टी-20 सीरीज गंवाई। इससे पहले टीम आयरलैंड के खिलाफ 2-0 से सीरीज हारकर आई थी।

श्रेयस की फिफ्टी, सूर्यवंशी 15 रन बना सके

भारत ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी चुनी, लेकिन शुरुआत अच्छी नहीं रही। 48 रन तक तीन विकेट गिर गए। इसके बाद कप्तान श्रेयस अय्यर ने एक छोर संभालते हुए 49 गेंदों पर नाबाद 80 रन बनाए। उन्होंने अपनी पारी में 4 चौके और 5 छक्के लगाए, लेकिन दूसरे बल्लेबाज उनका साथ नहीं दे सके। भारत ने 20 ओवर में 7 विकेट पर 158 रन बनाए।

15 साल के वैभव सूर्यवंशी एक बार फिर बड़ी पारी खेलने में नाकाम रहे। वे 10 गेंदों पर 15 रन बनाकर जोफ्रा आर्चर की बॉल पर आउट हुए। तीन टी-20 इंटरनेशनल के बाद वैभव के बल्ले से अब तक सिर्फ 42 रन ही निकले हैं। उन्होंने पहले मैच में 14, दूसरे में 13 रन बनाए थे।

शिवम दुबे ने 22, अभिषेक शर्मा ने 16, तिलक वर्मा ने 11, ईशान किशन ने 4, वॉशिंगटन सुंदर ने 5 और अक्षर पटेल ने 1 रन बनाया। इंग्लैंड की ओर से गेंदबाजी में जोफ्रा आर्चर और जोश टंग ने 2-2 विकेट लिए। विल जैक्स और आदिल रशीद को एक-एक विकेट मिला।

ब्रुक-सॉल्ट ने 146 रन की साझेदारी की

159 रन का पीछा करने उतरी इंग्लैंड ने 13 रन पर पहला विकेट गंवा दिया। अर्शदीप सिंह ने जोस बटलर (8 रन) को आउट किया। इसके बाद कप्तान हैरी ब्रूक और फिल सॉल्ट ने भारतीय गेंदबाजों को कोई मौका नहीं दिया। दोनों ने दूसरे विकेट के लिए 68 गेंदों में नाबाद 146 रन की साझेदारी कर मैच एकतरफा बना दिया।

ब्रूक ने सिर्फ 35 गेंदों पर नाबाद 79 रन बनाए। उन्होंने 8 चौके और 4 छक्के लगाए। ब्रूक ने 225.71 की स्ट्राइक रेट से बल्लेबाजी की। फिल सॉल्ट ने 42 गेंदों पर नाबाद 59 रन की पारी खेली। इसमें 9 चौके और 1 छक्का शामिल रहा। इंग्लैंड ने 37 गेंद रहते टारगेट हासिल कर लिया। पांचवां टी-20 11 जुलाई को साउथैम्पटन में शाम 7 बजे से खेला जाएगा।

मैच का पूरा स्कोरकार्ड…

प्लेइंग-11

भारत: अभिषेक शर्मा, वैभव सूर्यवंशी, ईशान किशन (विकेटकीपर), श्रेयस अय्यर (कप्तान), तिलक वर्मा, शिवम दुबे, अक्षर पटेल, वॉशिंगटन सुंदर, प्रसिद्ध कृष्णा, अर्शदीप सिंह, प्रिंस यादव।

इंग्लैंड: फिल सॉल्ट, जोस बटलर (विकेटकीपर), हैरी ब्रूक (कप्तान), जैकब बेथेल, टॉम बैंटन, सैम करन, विल जैक्स, रेहान अहमद, आदिल रशीद, जोफ्रा आर्चर, जोश टंग।

मैच से जुड़े अपडेट्स के लिए नीचे LIVE ब्लॉग से गुजर जाइए…

अपडेट्स

08:20 PM9 जुलाई 2026

  • कॉपी लिंक

इंग्लैंड 3-0 से सीरीज में आगे निकला

07:39 PM9 जुलाई 2026

  • कॉपी लिंक

इंग्लैंड ने 9 विकेट से जीता चौथा टी-20

इंग्लैंड ने ब्रिस्टल में खेले गए चौथे टी-20 में भारत को 9 विकेट से हराकर पांच मैचों की सीरीज में 3-0 की अजेय बढ़त बना ली। 159 रन का पीछा करते हुए इंग्लैंड ने सिर्फ 13.5 ओवर में एक विकेट खोकर मुकाबला जीत लिया।

हैरी ब्रूक ने कप्तानी पारी खेलते हुए 35 गेंदों पर नाबाद 79 रन बनाए। उन्होंने 13वें ओवर में अर्शदीप सिंह पर शानदार छक्का लगाकर जीत लगभग तय कर दी। वहीं फिल सॉल्ट ने लगातार दूसरे मैच में अर्धशतक जमाते हुए नाबाद पारी खेली और विजयी रन भी बनाए।

भारत की ओर से अर्शदीप सिंह ने जोस बटलर का एकमात्र विकेट लिया। इससे पहले भारतीय टीम 20 ओवर में 7 विकेट पर 158 रन ही बना सकी थी, जिसमें कप्तान श्रेयस अय्यर ने 49 गेंदों पर नाबाद 80 रन बनाए। लेकिन बाकी बल्लेबाज उनका साथ नहीं दे सके और इंग्लैंड ने एकतरफा अंदाज में मैच अपने नाम कर लिया।

हैरी ब्रुक और फिल सॉल्ट ने दूसरे विकेट के लिए 146 रन जोड़े।

हैरी ब्रुक और फिल सॉल्ट ने दूसरे विकेट के लिए 146 रन जोड़े।

07:22 PM9 जुलाई 2026

  • कॉपी लिंक

फिल सॉल्ट का लगातार दूसरा अर्धशतक

फिल सॉल्ट ने लगातार दूसरे मैच में अर्धशतक पूरा किया। प्रसिद्ध कृष्णा की लेग स्टंप की ओर जाती गेंद पर उन्होंने फाइन ग्लांस खेलकर चौका लगाया और अपनी फिफ्टी पूरी की।

सॉल्ट ने 34 बॉल में फिफ्टी लगाई।

सॉल्ट ने 34 बॉल में फिफ्टी लगाई।

07:19 PM9 जुलाई 2026

  • कॉपी लिंक

ब्रूक-सॉल्ट ने भारत की उम्मीदें तोड़ीं

हैरी ब्रूक और फिल सॉल्ट ने भारतीय गेंदबाजों पर दबाव बनाए रखा। अर्शदीप सिंह के ओवर में 11 रन आए, जिसमें सॉल्ट को एक चौका भी मिला।

07:06 PM9 जुलाई 2026

  • कॉपी लिंक

ब्रूक की 21 गेंदों में फिफ्टी, इंग्लैंड जीत के करीब

हैरी ब्रूक ने तेज बल्लेबाजी करते हुए सिर्फ 21 गेंदों में अर्धशतक पूरा कर दिया। उन्होंने अक्षर पटेल के ओवर में एक छक्का और एक चौका लगाया, जबकि फिल सॉल्ट ने भी छक्का जड़कर भारत पर दबाव बढ़ा दिया।

ब्रुक ने पहला विकेट गिरने के बाद तेज बल्लेबाजी की।

ब्रुक ने पहला विकेट गिरने के बाद तेज बल्लेबाजी की।

07:01 PM9 जुलाई 2026

  • कॉपी लिंक

ब्रूक ने सुंदर के ओवर में 19 रन बनाए

हैरी ब्रूक ने वॉशिंगटन सुंदर के ओवर में एक छक्का और तीन चौके जड़ते हुए 19 रन बटोर लिए। 8 ओवर के बाद इंग्लैंड का स्कोर 87/1 है। ब्रूक 18 गेंदों में 39 रन और फिल सॉल्ट 24 गेंदों में 30 रन बनाकर नाबाद हैं। अब इंग्लैंड को जीत के लिए 72 गेंदों में सिर्फ 72 रन चाहिए।

ब्रुक शॉट लगाते हुए।

ब्रुक शॉट लगाते हुए।

06:50 PM9 जुलाई 2026

  • कॉपी लिंक

भारत ने गंवाया DRS

भारत ने 5वें ओवर में DRS गंवा दिया। प्रिंस यादव की गेंद पर फिल सॉल्ट के खिलाफ LBW की अपील हुई। विकेटकीपर ईशान किशन के कहने पर कप्तान ने रिव्यू लिया, लेकिन बॉल ट्रैकिंग में गेंद स्टंप्स के ऊपर और लेग स्टंप के बाहर जाती दिखी। भारत का रिव्यू बेकार चला गया।

06:39 PM9 जुलाई 2026

  • कॉपी लिंक

प्रिंस यादव का महंगा ओवर, सॉल्ट ने बटोरे 15 रन

भारत के लिए चौथा ओवर महंगा साबित हुआ। प्रिंस यादव के ओवर से 15 रन आए। उन्होंने नो-बॉल फेंकी, जिस पर फिल सॉल्ट ने चौका जड़ा। इसके बाद सॉल्ट ने लगातार दो और चौके लगाकर इंग्लैंड पर दबाव कम कर दिया।

फिल सॉल्ट लेग साइड में शॉट खेलते हुए।

फिल सॉल्ट लेग साइड में शॉट खेलते हुए।

06:33 PM9 जुलाई 2026

  • कॉपी लिंक

अर्शदीप ने बटलर को आउट किया

भारत को तीसरे ओवर में पहली सफलता मिली। अर्शदीप सिंह ने जोस बटलर को विकेटकीपर ईशान किशन के हाथों कैच कराकर पवेलियन भेजा। बटलर 8 गेंदों में 8 रन बनाकर आउट हुए।

अर्शदीप सिंह ने अपने दूसरे ओवर में विकेट लिया।

अर्शदीप सिंह ने अपने दूसरे ओवर में विकेट लिया।

06:26 PM9 जुलाई 2026

  • कॉपी लिंक

इंग्लैंड ने पहले ओवर में 4 रन बनाए

159 रन के लक्ष्य का पीछा कर रही इंग्लैंड की शुरुआत धीमी रही। अर्शदीप सिंह ने पहला ओवर मेडन फेंका, हालांकि टीम के खाते में 4 लेग बाय एक्स्ट्रा रन जुड़ गए।

06:19 PM9 जुलाई 2026

  • कॉपी लिंक

159 रन का पीछा करने उतरी इंग्लैंड

159 रन का पीछा करने इंग्लैंड के ओपनर्स मैदान पर उतर चुके हैं। मेजबान टीम सीरीज में 3-0 की बढ़त लेने से सिर्फ एक जीत दूर है, जबकि भारत के सामने मुकाबला बचाने के लिए शुरुआती विकेट जल्दी लेने होंगे।

06:09 PM9 जुलाई 2026

  • कॉपी लिंक

श्रेयस की कप्तानी पारी, भारत 158/7 तक पहुंचा

कप्तान श्रेयस अय्यर ने 80 रन (49 गेंद, 4 चौके, 5 छक्के) की पारी खेलकर भारत को 20 ओवर में 158/7 तक पहुंचाया।

आखिरी ओवर में आर्चर ने वॉशिंगटन सुंदर (5 रन) को स्लोअर बॉल पर कैच कराया, जबकि आखिरी गेंद पर अक्षर पटेल रन आउट हो गए। इस ओवर में भारत सिर्फ 4 रन ही जोड़ सका और 2 विकेट गंवाए।

श्रेयस ने नाबाद 80 रन बनाए।

श्रेयस ने नाबाद 80 रन बनाए।

06:01 PM9 जुलाई 2026

  • कॉपी लिंक

18वें ओवर में 20 रन बने

श्रेयस अय्यर ने डेथ ओवरों में तेज बल्लेबाजी की। आदिल राशिद के ओवर में श्रेयस ने दो छक्के और एक चौका जड़कर 20 रन बटोर लिए और भारत को 150 रन के पार पहुंचा दिया।

05:53 PM9 जुलाई 2026

  • कॉपी लिंक

तिलक ने छक्का लगाया, अगली ही गेंद पर आउट

17वें ओवर में तिलक वर्मा ने पहले टंग की 142 किमी/घंटा की गेंद पर छक्का जड़ा, लेकिन अगली ही गेंद पर बड़ा शॉट खेलने के प्रयास में धीमी बाउंसर को सही से नहीं खेल सके। शॉट मिसटाइम हुआ और रेहान अहमद ने बैकवर्ड पॉइंट पर आसान कैच लपक लिया। तिलक 8 गेंदों में 11 रन (1 छक्का) बनाकर पवेलियन लौटे। वहीं वॉशिंगटन सुंदर को अक्षर पटेल से पहले बल्लेबाजी के लिए भेजा गया।

05:43 PM9 जुलाई 2026

  • कॉपी लिंक

श्रेयस अय्यर का 32 बॉल में अर्धशतक

भारतीय कप्तान श्रेयस अय्यर ने मुश्किल परिस्थितियों में शानदार बल्लेबाजी करते हुए अपना अर्धशतक पूरा किया। उन्होंने आदिल राशिद की छोटी गेंद को डीप स्क्वेयर लेग के ऊपर छक्के के लिए भेजा।

श्रेयस ने 32 बॉल में अपनी फिफ्टी पूरी की।

श्रेयस ने 32 बॉल में अपनी फिफ्टी पूरी की।

05:40 PM9 जुलाई 2026

  • कॉपी लिंक

53 रन की साझेदारी टूटी, शिवम दुबे आउट

भारत को चौथा झटका शिवम दुबे के रूप में लगा। विल जैक्स ने धीमी गेंद परबड़ा शॉट खेलने के प्रयास में दुबे टॉप एज दे बैठे और टॉम बैंटन ने कैच लपक लिया।

शिवम दुबे ने 23 गेंदों में 22 रन बनाए। इससे पहले उन्होंने श्रेयस अय्यर के साथ 53 रन की साझेदारी की।

शिवम दुबे ने 23 गेंदों में 22 रन बनाए। इससे पहले उन्होंने श्रेयस अय्यर के साथ 53 रन की साझेदारी की।

05:36 PM9 जुलाई 2026

  • कॉपी लिंक

श्रेयस-दुबे की अर्धशतकीय साझेदारी

श्रेयस अय्यर और शिवम दुबे ने चौथे विकेट के लिए 50+ रन की साझेदारी कर टीम को मुश्किल से बाहर निकाला। 13वें ओवर में सैम करन के खिलाफ शिवम दुबे ने मिडविकेट पर चौका जड़ा, जबकि श्रेयस अय्यर ने स्ट्राइक रोटेट की। इसी ओवर में इंग्लैंड ने LBW का रिव्यू लिया, लेकिन गेंद लेग स्टंप के बाहर पिच होने से रिव्यू गंवा दिया।

05:24 PM9 जुलाई 2026

  • कॉपी लिंक

श्रेयस ने राशिद के ओवर में सिक्स लगाया

भारत ने 11वें ओवर में 10 रन बटोरे। ओवर की आखिरी गेंद पर श्रेयस अय्यर ने आदिल राशिद को लॉन्ग ऑफ के ऊपर से शानदार छक्का जड़कर दबाव कम किया।

05:20 PM9 जुलाई 2026

  • कॉपी लिंक

ड्रिंक्स तक भारत संभला, श्रेयस-दुबे ने पारी को संभाला

शुरुआती तीन विकेट जल्दी गिरने के बाद श्रेयस अय्यर और शिवम दुबे ने भारत की पारी को संभाला। 10 ओवर के बाद भारत का स्कोर 3 विकेट पर 71 रन है। श्रेयस अय्यर 24 और शिवम दुबे 10 रन बनाकर क्रीज पर हैं।

श्रेयस अय्यर शॉट खेलने के बाद।

श्रेयस अय्यर शॉट खेलने के बाद।

05:12 PM9 जुलाई 2026

  • कॉपी लिंक

श्रेयस ने आर्चर की बॉल पर सिक्स लगाया

8वें ओवर की आखिरी बॉल पर श्रेयस अय्यर ने आर्चर की शॉर्ट गेंद पर अपर कट खेलते हुए गेंद को डीप थर्ड के ऊपर से छक्के के लिए भेज दिया।

05:06 PM9 जुलाई 2026

  • कॉपी लिंक

अभिषेक भी नहीं टिक सके, भारत का तीसरा विकेट गिरा

भारत को सातवें ओवर में तीसरा झटका लगा। आदिल राशिद की छोटी गेंद पर अभिषेक शर्मा बड़ा शॉट खेलने के प्रयास में टाइमिंग नहीं कर सके। गेंद सीधे राशिद के पास गई और उन्होंने अपनी ही गेंद पर आसान कैच लपक लिया।

अभिषेक 16 रन ही बना सके।

अभिषेक 16 रन ही बना सके।

04:57 PM9 जुलाई 2026

  • कॉपी लिंक

वैभव के बाद ईशान भी आउट

भारत को चौथे ओवर में दूसरा बड़ा झटका लगा। जोश टंग की शॉर्ट गेंद पर ईशान किशन बड़ा शॉट खेलने के प्रयास में चूक गए और सैम करन को कैच थमा बैठे। ईशान 6 गेंदों में सिर्फ 4 रन बना सके।

04:48 PM9 जुलाई 2026

  • कॉपी लिंक

वैभव को आर्चर ने फिर आउट किया

भारत को तीसरे ओवर में पहला झटका लगा। वैभव सूर्यवंशी ने शुरुआत में एक चौका और एक छक्का लगाए, लेकिन आर्चर की उछाल वाली गेंद पर बड़ा शॉट खेलने को कोशिश में सैम करन को आसान कैच दे बैठे।

वैभव ने 10 गेंदों में 15 रन बनाए। 3 ओवर के बाद भारत का स्कोर 1 विकेट पर 24 रन है। अभिषेक शर्मा 7 रन और ईशान किशन 1 रन बनाकर क्रीज पर हैं।

वैभव 3 मैचों में 42 रन ही बना पाए हैं।

वैभव 3 मैचों में 42 रन ही बना पाए हैं।

04:39 PM9 जुलाई 2026

  • कॉपी लिंक

आर्चर ने पहले ओवर में 5 रन दिए

जोफ्रा आर्चर ने वैभव सूर्यवंशी के खिलाफ फिर वही शॉर्ट गेंदों की रणनीति अपनाई। वैभव ने एक-दो रन तो बटोरे, लेकिन अपने शॉट नहीं खेल सके। वहीं अभिषेक शर्मा भी शुरुआत में संघर्ष करते नजर आए और सिर्फ एक रन बना सके।

पहले ओवर से भारत को सिर्फ 5 रन मिले। वैभव सूर्यवंशी 3 और अभिषेक शर्मा 1 रन बनाकर नाबाद हैं।

04:30 PM9 जुलाई 2026

  • कॉपी लिंक

भारत ने 16 में से 15 खिलाड़ियों को आजमाया

ब्रिस्टल में मौसम साफ है और दोनों कप्तान पहले बल्लेबाजी करना चाहते थे। भारत को चोट के कारण हर्षित राणा और वरुण चक्रवर्ती के बिना उतरना पड़ा। उनकी जगह प्रसिद्ध कृष्णा और वॉशिंगटन सुंदर को मौका मिला।

इस बदलाव के साथ भारत ने इस टी-20 सीरीज में 16 सदस्यीय टीम में से 15 खिलाड़ियों को आजमा लिया है।

04:23 PM9 जुलाई 2026

  • कॉपी लिंक

श्रेयस अय्यर ने विराट कोहली की बराबरी की

भारत के कप्तान श्रेयस अय्यर ने लगातार छठा टी-20 टॉस जीतकर विराट कोहली की बराबरी कर ली। अब उनसे आगे सिर्फ महेंद्र सिंह धोनी हैं। उन्होंने लगातार 7 टॉस जीते थे।

टी-20 में लगातार सबसे ज्यादा टॉस जीतने वाले भारतीय कप्तान

7- महेंद्र सिंह धोनी (मई 2010- फरवरी 2012)

6- विराट कोहली (अगस्त 2019- दिसंबर 2019)

6- श्रेयस अय्यर (जून 2026- जुलाई 2026)*

5- रोहित शर्मा (फरवरी 2020- फरवरी 2022)

5- महेंद्र सिंह धोनी (सितंबर 2007)

श्रेयस अय्यर ने लगातार छठा टॉस जीता।

श्रेयस अय्यर ने लगातार छठा टॉस जीता।

04:16 PM9 जुलाई 2026

  • कॉपी लिंक

इंग्लैंड कप्तान बोले- टीम में एक बदलाव

इंग्लैंड के कप्तान हैरी ब्रूक ने कहा कि अगर टॉस जीतते तो पहले बल्लेबाजी ही करते। उन्होंने कहा कि टीम की सबसे बड़ी ताकत यह है कि हर खिलाड़ी बल्ले, गेंद या फील्डिंग से योगदान दे सकता है।

इंग्लैंड ने अपनी प्लेइंग-11 में एक बदलाव किया है। रेहान अहमद को लियम डॉसन की जगह मौका मिला है।

हैरी ब्रुक को 7 अप्रैल 2025 को इंग्लैंड का टी-20 कप्तान बनाया गया था।

हैरी ब्रुक को 7 अप्रैल 2025 को इंग्लैंड का टी-20 कप्तान बनाया गया था।

04:07 PM9 जुलाई 2026

  • कॉपी लिंक

श्रेयस बोले- पहले बल्लेबाजी करेंगे, दो बदलाव किए

भारतीय कप्तान श्रेयस अय्यर ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया। उन्होंने कहा, टीम का माहौल अच्छा है। हमें मैच की परिस्थितियों को जल्दी समझकर उसी के अनुसार खुद को ढालना होगा।

अय्यर ने बताया कि पिच बल्लेबाजी के लिए अच्छी दिख रही है। भारत ने टीम में दो बदलाव किए हैं। वॉशिंगटन सुंदर और प्रसिद्ध कृष्णा को प्लेइंग-11 में शामिल किया गया है।

04:01 PM9 जुलाई 2026

  • कॉपी लिंक

हैरी ब्रुक की कप्तानी में इंग्लैंड ने 4 सीरीज जीती

हैरी ब्रूक की कप्तानी में इंग्लैंड का टी-20 प्रदर्शन शानदार रहा है। उन्होंने 5 द्विपक्षीय सीरीज में 4 जीती है। एक ड्रॉ रही है और 2026 टी-20 वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल तक पहुंची।

हालांकि ब्रिस्टल में इंग्लैंड का रिकॉर्ड बहुत अच्छा नहीं रहा है। यहां उसने 7 में से सिर्फ 2 टी-20 जीते हैं।

03:59 PM9 जुलाई 2026

  • कॉपी लिंक

इंग्लैंड के खिलाफ भारत 18 टी-20 जीता

03:57 PM9 जुलाई 2026

  • कॉपी लिंक

दोनों टीमों में बदलाव संभव

वार्म-अप के दौरान प्रिंस यादव ने भी अपना रन-अप मार्क किया, जिससे संकेत मिल रहे हैं कि भारत की प्लेइंग-11 में प्रसिद्ध कृष्णा की वापसी हो सकती है। ऐसे में हर्षित राणा को बाहर बैठना पड़ सकता है।

वहीं इंग्लैंड की ओर से रेहान अहमद ने भी गेंदबाजी अभ्यास किया और थ्रोडाउन में बल्लेबाजी की। ऐसे में उनके लियम डॉसन की जगह शामिल होने की संभावना है।

03:51 PM9 जुलाई 2026

  • कॉपी लिंक

श्रेयस की कप्तानी पर सवाल

टी-20 कप्तान बनने के बाद श्रेयस अय्यर अब तक एक भी इंटरनेशनल मैच नहीं जीत सके हैं। इंग्लैंड के खिलाफ तीसरे टी-20 में 125 रन की हार के बाद उन्होंने टीम के प्रदर्शन को बेहद खराब बताया था।

IPL समेत श्रेयस अपनी पिछली 11 टी-20 कप्तानी में 10 मैच हार चुके हैं। हालांकि, कोच गौतम गंभीर ने कहा कि एक हार से टीम खराब नहीं हो जाती। उनके मुताबिक भारत अपनी अटैकिंग अप्रोच नहीं बदलेगा।

श्रेयस की कप्तानी में भारत अब तक एक भी मैच नहीं जीता है।

श्रेयस की कप्तानी में भारत अब तक एक भी मैच नहीं जीता है।

03:50 PM9 जुलाई 2026

  • कॉपी लिंक

इंग्लैंड सीरीज जीतने से एक कदम दूर

हैरी ब्रूक की कप्तानी में इंग्लैंड शानदार फॉर्म में है। टीम ने पिछले 21 टी-20 मुकाबलों में 18 जीते हैं। इंग्लैंड के पास इतिहास रचने का मौका है, क्योंकि उसने अब तक भारत के खिलाफ कभी भी दो या उससे ज्यादा मैचों की टी-20 सीरीज नहीं जीती है।

03:50 PM9 जुलाई 2026

  • कॉपी लिंक

दुबे से पावर हिटिंग की उम्मीद

भारत को मिडिल ऑर्डर में शिवम दुबे से तेज रन बनाने की उम्मीद होगी। पहले टी-20 में उन्होंने 21 गेंदों पर नाबाद 42 रन बनाए थे, लेकिन अगले दो मुकाबलों में बड़ी पारी नहीं खेल सके।

मौजूदा सीरीज में अभिषेक शर्मा 3 मैचों में 112 रन बनाकर भारत के टॉप बैटर हैं, जबकि कप्तान श्रेयस अय्यर ने 110 रन बनाए हैं। गेंदबाजी में अर्शदीप सिंह और हर्षित राणा ने सबसे ज्यादा 3-3 विकेट लिए हैं।

03:49 PM9 जुलाई 2026

  • कॉपी लिंक

बेथेल-आर्चर टॉप प्लेयर

  • इंग्लैंड की नजर एक बार फिर जैकब बेथेल और फिल सॉल्ट पर रहेगी। बेथेल ने 3 मैचों में 89 रन बनाए हैं, जबकि सॉल्ट ने तीसरे टी-20 में 70 रन की मैच जिताऊ पारी खेली थी।
  • गेंदबाजी में सैम करन, जोश टंग और जोफ्रा आर्चर ने 4-4 विकेट लेकर भारत के बल्लेबाजों पर दबाव बनाया है।

03:49 PM9 जुलाई 2026

  • कॉपी लिंक

आंकड़ों में मुकाबला

  • भारत लगातार दूसरी टी-20 सीरीज हारने के खतरे में है। 2018-19 के बाद ऐसा पहली बार हो सकता है।
  • इंग्लैंड ने पिछले 21 पूरे हुए टी-20 में 18 मैच जीते हैं।
  • वैभव सूर्यवंशी ने अपने पहले दो टी-20 इंटरनेशनल पारियों में 7 स्कोरिंग शॉट लगाए हैं, जिनमें 4 छक्के शामिल हैं।
  • भारत ने ब्रिस्टल में खेले अपने पिछले चार पूरे हुए टी-20 मुकाबलों में कोई हार नहीं झेली है।

03:48 PM9 जुलाई 2026

  • कॉपी लिंक

पिच रिपोर्ट और मौसम

ब्रिस्टल का काउंटी ग्राउंड टी-20 में बल्लेबाजों के लिए फायदेमंद माना जाता है। यहां सीधी बाउंड्री छोटी हैं, हालांकि इस सीजन डोमेस्टिक टी-20 ब्लास्ट में पहली पारी का औसत स्कोर करीब 156 रन रहा है। मौसम साफ और गर्म रहने की संभावना है।

03:46 PM9 जुलाई 2026

  • कॉपी लिंक

भारत बदलाव कर सकता है

भारत तीसरे टी-20 की हार के बाद बदलाव कर सकता है। संजू सैमसन, वॉशिंगटन सुंदर, सूर्यांश शेडगे, रवि बिश्नोई और प्रसिद्ध कृष्णा विकल्प के तौर पर उपलब्ध हैं।

खबरें और भी हैं…



Leave a Comment