Alert In Delhi:isi के नौ आतंकी अरेस्ट, विस्फोटक बरामद; निशाने पर थे न्यूक्लियर प्लांट-एयरपोर्ट-रेलवे स्टेशन – High Alert In Delhi Nine Terrorists Linked To Isi Arrested


राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में बड़े आतंकी हमले की साजिश का खुलासा होने के बाद सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट मोड पर हैं। दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी आईएसआई और मुंबई अंडरवर्ल्ड से जुड़े एक संदिग्ध आतंकी मॉड्यूल का भंडाफोड़ करते हुए नौ लोगों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से हथियार और विस्फोटक सामग्री भी बरामद की गई है।




High Alert in Delhi nine Terrorists Linked to ISI Arrested

बरामद विस्फोटक
– फोटो : अमर उजाला


लंबे समय से चल रही थी निगरानी

पुलिस अधिकारियों के मुताबिक, यह कार्रवाई लंबे समय से चल रही निगरानी और खुफिया सूचनाओं के आधार पर की गई। जांच एजेंसियां काफी समय से इस मॉड्यूल की गतिविधियों पर नजर रख रही थीं। पर्याप्त सबूत मिलने के बाद समन्वित अभियान चलाकर नौ संदिग्धों को गिरफ्तार किया गया।


High Alert in Delhi nine Terrorists Linked to ISI Arrested

बरामद हथियार
– फोटो : अमर उजाला


पावर प्लांट, न्यूक्लियर प्लांट और एयरपोर्ट थे निशाने पर

पूछताछ में सामने आया है कि आरोपी देश के महत्वपूर्ण प्रतिष्ठानों को निशाना बनाने की साजिश रच रहे थे। जांच में पता चला है कि उनके संभावित टारगेट में पावर प्लांट, न्यूक्लियर प्लांट, बिजली घर, एयरपोर्ट, रेलवे स्टेशन और अन्य संवेदनशील सरकारी प्रतिष्ठान शामिल थे।

इसके अलावा भीड़भाड़ वाले सार्वजनिक स्थानों को भी निशाना बनाए जाने की आशंका जताई जा रही है, जिससे बड़े पैमाने पर जनहानि और दहशत फैलाने की योजना थी। पुलिस का दावा है कि आरोपियों के पास से पाकिस्तान से भेजा गया विस्फोटक भी बरामद किया गया है।


High Alert in Delhi nine Terrorists Linked to ISI Arrested

गिरफ्तार आतंकी
– फोटो : अमर उजाला


आईएसआई और अंडरवर्ल्ड कनेक्शन की जांच

शुरुआती जांच में सामने आया है कि गिरफ्तार आरोपी कथित तौर पर पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी आईएसआई और मुंबई अंडरवर्ल्ड से जुड़े तत्वों के संपर्क में थे। उन्हें भारत में आतंकी गतिविधियों को अंजाम देने और महत्वपूर्ण ठिकानों की रेकी करने का जिम्मा सौंपा गया था।


High Alert in Delhi nine Terrorists Linked to ISI Arrested

बरामद हथियार
– फोटो : अमर उजाला


हथियार और विस्फोटक कैसे पहुंचे भारत

फिलहाल जांच एजेंसियां इनके फंडिंग नेटवर्क, सीमा पार संपर्कों और विदेश में बैठे कथित संचालकों की भूमिका की जांच कर रही हैं। साथ ही यह पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है कि बरामद हथियार और विस्फोटक भारत तक कैसे पहुंचे।



Leave a Comment