Anganwadi Jobs| UP Anganwadi Bharti 2026: 12वीं पास महिलाओं के लिए आंगनवाड़ी में बंपर नौकरियां, किन-किन जिलों में है वैकेंसी?


Last Updated:

UP Anganwadi Bharti 2026: अगर आप 12वीं पास महिला हैं और सरकारी नौकरी की तलाश में हैं तो यह आपके लिए अच्‍छा मौका है. उत्‍तर प्रदेश के कई जिलों में आंगनवाड़ी में भर्तियां निकली हैं.सबसे पहले तो यह चेक कर लें कि आपके जिले में कितने पदों पर वैकेंसी है और उसके बाद अप्‍लाई कर दें.इन पदों पर सेलेक्‍शन लिखित परीक्षा के बिना मेरिट के आधार पर किया जाएगा.

ख़बरें फटाफट

12वीं पास महिलाओं के लिए आंगनवाड़ी में बंपर नौकरियां, कहां कितनी वैकेंसी?Zoom

Anganwadi Jobs, Anganwadi Bharti 2026, UP Anganwadi Bharti 2026: उत्तर प्रदेश में आंगनवाड़ी के पदों पर वैकेंसी.

UP Anganwadi Bharti 2026: उत्तर प्रदेश में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रही महिलाओं के लिए अच्छी खबर है. राज्य में आंगनवाड़ी भर्ती 2026 के तहत एक बार फिर नई भर्तियां निकाली गई हैं. इस बार आगरा, मथुरा, संभल, औरैया, श्रावस्ती और चंदौली समेत छह जिलों में 1110 आंगनवाड़ी कार्यकर्ता पदों पर आवेदन मांगे गए हैं.खास बात यह है कि इस भर्ती के लिए 12वीं पास महिला अभ्यर्थी आवेदन कर सकती हैं. आवेदन प्रक्रिया पूरी तरह ऑनलाइन है और उम्मीदवारों को अपने जिले की अंतिम तिथि से पहले आवेदन करना होगा.

छह नए जिलों में शुरू हुई भर्ती प्रक्रिया

उत्तर प्रदेश सरकार पहले मैनपुरी और देवरिया जिलों में आंगनवाड़ी भर्ती का नोटिफिकेशन जारी कर चुकी थी. अब छह और जिलों के लिए भर्ती प्रक्रिया शुरू कर दी गई है. इन जिलों में रहने वाली योग्य महिलाएं आधिकारिक वेबसाइट upanganwadibharti.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकती हैं.इस भर्ती में लिखित परीक्षा नहीं होगी. उम्मीदवारों का चयन शैक्षणिक योग्यता के आधार पर तैयार होने वाली मेरिट सूची से किया जाएगा.

किस जिले में कितने पद?

इस भर्ती में हर जिले के लिए अलग-अलग रिक्तियां और आवेदन की अंतिम तिथि तय की गई है इसलिए उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे अपने जिले की अंतिम तिथि का विशेष ध्यान रखें. संभल जिले में 177 पदों के लिए आवेदन की अंतिम तिथि 28 जुलाई 2026 है.औरैया में 181 पदों के लिए भी आवेदन 28 जुलाई 2026 तक किए जा सकते हैं.श्रावस्ती में 68 पदों पर भर्ती होगी और यहां आवेदन की अंतिम तिथि 27 जुलाई 2026 तय की गई है.चंदौली जिले में 126 पदों के लिए आवेदन 25 जुलाई 2026 तक स्वीकार किए जाएंगे.आगरा जिले में सबसे अधिक 322 पदों पर भर्ती निकली है. यहां आवेदन करने की अंतिम तिथि 25 जुलाई 2026 है.मथुरा में 236 पदों के लिए आवेदन मांगे गए हैं और यहां आवेदन की अंतिम तिथि 24 जुलाई 2026 रखी गई है.इन छह जिलों में कुल मिलाकर 1110 पदों पर भर्ती की जाएगी.

आवेदन से पहले अंतिम तिथि जरूर जांच लें

हर जिले के लिए आवेदन की तारीख अलग-अलग है. ऐसे में उम्मीदवारों को अपने जिले का नोटिफिकेशन ध्यान से पढ़ना चाहिए. अंतिम तिथि निकल जाने के बाद किसी भी परिस्थिति में आवेदन स्वीकार नहीं किया जाएगा इसलिए सभी जरूरी दस्तावेज पहले से तैयार रखें और समय रहते आवेदन पूरा कर लें.

कौन कर सकता है आवेदन?

इस भर्ती के लिए केवल महिला अभ्यर्थी आवेदन कर सकती हैं.उम्मीदवार का किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 12वीं पास होना जरूरी है. यदि उम्मीदवार ग्रेजुएट या पोस्ट ग्रेजुएट है तो वह भी आवेदन करने की पात्र होगी.उम्मीदवार की आयु 18 से 35 वर्ष के बीच होनी चाहिए.आयु की गणना 1 जुलाई 2026 को आधार मानकर की जाएगी.ग्रामीण क्षेत्र की उम्मीदवार के लिए संबंधित ग्राम सभा की निवासी होना जरूरी है जबकि शहरी क्षेत्र की उम्मीदवार को संबंधित वार्ड का निवासी होना अनिवार्य है.

बिना परीक्षा होगा चयन

आंगनवाड़ी भर्ती 2026 में किसी प्रकार की लिखित परीक्षा आयोजित नहीं की जाएगी. चयन पूरी तरह मेरिट के आधार पर होगा.मेरिट सूची 12वीं, समकक्ष योग्यता, ग्रेजुएशन या पोस्ट ग्रेजुएशन में प्राप्त अंकों के आधार पर तैयार की जाएगी. इसमें 10वीं के अंक शामिल नहीं किए जाएंगे.मेरिट तैयार करने के लिए उम्मीदवार के प्रतिशत अंकों को 10 से विभाजित किया जाएगा. जिन अभ्यर्थियों के अंक CGPA या ग्रेडिंग सिस्टम में हैं उनके अंकों को निर्धारित नियमों के अनुसार प्रतिशत में बदलकर मेरिट तैयार की जाएगी.

ऑनलाइन आवेदन कैसे करें?

सबसे पहले upanganwadibharti.in वेबसाइट पर जाएं. इसके बाद अपने जिले की भर्ती अधिसूचना चुनें और Apply Online या New Registration पर क्लिक करें.अब आधार नंबर, मोबाइल नंबर और अन्य जरूरी जानकारी दर्ज करके पंजीकरण करें. इसके बाद लॉगिन कर आवेदन फॉर्म में व्यक्तिगत जानकारी, शैक्षिक योग्यता और निवास संबंधी विवरण भरें.इसके बाद मांगे गए सभी दस्तावेज, फोटो और हस्ताक्षर अपलोड करें. आवेदन भरने के बाद सभी जानकारियों की एक बार अच्छी तरह जांच लें और फॉर्म सबमिट कर दें. अंत में आवेदन पत्र का प्रिंटआउट या पीडीएफ डाउनलोड करके अपने पास सुरक्षित रख लें.

सरकारी नौकरी पाने का अच्छा अवसर

उत्तर प्रदेश के इन छह जिलों में रहने वाली महिलाओं के लिए यह भर्ती सरकारी नौकरी पाने का अच्छा मौका है.चूंकि भर्ती मेरिट के आधार पर होगी इसलिए योग्य उम्मीदवारों को समय रहते आवेदन करना चाहिए और अपने सभी दस्तावेज सही तरीके से तैयार रखने चाहिए.

About the Author

authorimg

Dhiraj Raiअसिस्टेंट एडिटर

न्यूज़18 हिंदी (Network 18) डिजिटल में असिस्टेंट एडिटर के तौर पर कार्यरत हैं. न्‍यूज 18 में एजुकेशन, करियर, सक्‍सेस स्‍टोरी पर काम करते हैं. करीब 16 साल से अधिक मीडिया में सक्रिय है. दै…और पढ़ें



Leave a Comment