Argentina Vs England: फुटबॉल विश्वकप के लिए नही, ऐसा लगा मानों फाकलैंड आईलैंड के लिए मैदान पर जंग हो रही है


फीफा विश्व कप 2026 के दूसरे सेमीफाइनल में अर्जेंटीना ने इंग्लैंड को 2-1 से हराया. जीत के बाद  अर्जेंटीना के खिलाड़ियों ने मैदान पर Las Malvinas son Argentinas” (माल्विनास अर्जेंटीना के हैं/ The Falklands are Argentine) वाला पोस्टर लहराया. ऐसा लगा मानों इंग्लैंड को हराकर 1982 की फाकलैंड आइलैंड में हार का बदला लिया हो.

यह फॉकलैंड द्वीप समूह अर्जेंटीना में Malvinas कहलाते हैं. अर्जेंटीना के दावे का प्रतीक है, जिस पर 1982 में दोनों देशों के बीच युद्ध हुआ था. अर्जेंटीना ने हार मानी, लेकिन दावा आज भी जारी है. इंग्लैंड के लिए यह राजनीतिक संदेश और पुरानी दुश्मनी Falklands War और 1986 वर्ल्ड कप का Hand of God गोल को ताजा करता है.

FIFA के नियमों के मुताबिक स्टेडियम में राजनीतिक बैनर, पोस्टर प्रतिबंधित हैं, इसलिए अर्जेंटीना पर कार्रवाई हो सकती है. फॉकलैंड आईलैंड्स दोनो देशों के बीच एक लंबे समय से चला आ रहा विवाद है. जिसमें अर्जेंटीना और यूनाइटेड किंगडम दोनों दावा करते हैं. अर्जेंटीना इन्हें Islas Malvinas कहता है, जबकि ब्रिटेन Falkland Islands. दक्षिण अटलांटिक महासागर में, ये आईलैंड समूह अर्जेंटीना के तट से करीब 480 किलोमीटर दूर है. मौजूदा वक्त में ये ब्रिटेन का हिस्सा है. ब्रिटेन प्रशासन करता है, और वहां के लोग खुद को ब्रिटिश मानते हैं.

यह भी पढ़ें- अर्जेंटीना और स्पेन के बीच विश्वकप फाइलन की जंग में हारे कोई लेकिन जीतेगी स्पेनिश भाषा और संस्कृति

अर्जेंटीना का दावा

19वीं सदी में स्पेनिश उपनिवेश का हिस्सा था. 1833 में ब्रिटेन ने अवैध कब्जा किया. भौगोलिक निकटता और ऐतिहासिक उत्तराधिकार के आधार पर ये अर्जेंटीना का हिस्सा हैं. 1982 का युद्ध भी इसी दावे से जुड़ा था.

ब्रिटेन का दावा

1765 से दावा, 1833 से निरंतर प्रशासन और कब्जा. द्वीपवासियों का अधिकार है कि वे अपना भविष्य खुद तय करें. 2013 के रेफरेंडम में 99.8% लोगों ने ब्रिटेन के साथ रहने का वोट दिया था. 1982 का फॉकलैंड युद्ध हुआ. अर्जेंटीना की सैन्य सरकार ने द्वीपों पर आक्रमण कर कब्जा कर लिया था. ब्रिटेन की तत्कालीन पीएम मार्गरेट थैचर ने टास्क फोर्स भेजा. युद्ध 74 दिन चला 649 अर्जेंटीनी सैनिक, 255 ब्रिटिश सैनिक और 3 द्वीपवासी मारे गए.

यह भी पढ़ें- टॉम क्रूज़ से रॉबी विलियम्स तक, मेटलाइफ स्टेडियम में सजेगा सितारों का महाकुंभ

अर्जेंटीना अभी भी दावा करता है और UN के जरिए बातचीत की मांग करता रहता है, लेकिन ब्रिटेन इसे नही मानता है. द्वीपवासी ब्रिटेन के साथ रहना चाहते हैं. तनाव कभी-कभी बढ़ता है खासकर फुटबाल मैच के दौरान.



Leave a Comment