Bajaj Auto के दमदार नतीजे! शानदार कमाई के बाद Stock में क्या होगा? | Bajaj Auto’s strong results! What’s next for the stock after impressive earnings?


Bajaj Auto के दमदार नतीजे! शानदार कमाई के बाद Stock में क्या होगा?

Bajaj Auto Results: बजाज ऑटो लिमिटेड के बोर्ड ने मंगलवार को फाइनेंशियल ईयर की पहली तिमाही के कमाई की रिपोर्ट पेश की, जिसमें नेट प्रॉफिट और रेवेन्यू में साल-दर-साल तेज ग्रोथ देखी गई है। कंपनी को FY27 की पहली तिमाही में कंसो बेसिस पर 3,226 करोड़ रुपये का नेट प्रॉफिट हुआ है, जो पिछले साल की इसी अवधि से 45.9% ज्यादा है।

Bajaj Auto Results

अप्रैल-जून तिमाही के दौरान बजाज ऑटो का ऑपरेशनल रेवेन्यू पिछले साल की की तुलना में 65% बढ़कर 21,689 करोड़ रुपये पर रहा है,यह एक साल पहले की तिमाही में ₹13,133.35 करोड़ था। नतीजों के बाद बजाज ऑटो के शेयर इंट्राडे लॉस से उबर गए और दोपहर के कारोबार में 10,525.5 रुपये पर फ्लैट ट्रेड कर रहे थे।

कुल खर्च में भी बढ़ोतरी हुई-

कंपनी की कुल खर्च 68 फीसदी बढ़कर ₹10,681.68 करोड़ से ₹17,949.85 करोड़ हो गया। रॉ-मटीरियल और कंपोनेंट की लागत ₹8,041.66 करोड़ से बढ़कर ₹13,261.30 करोड़ हो गई, जबकि एम्प्लॉई-बेनिफिट खर्च ₹520.17 करोड़ से बढ़कर ₹1,387.09 करोड़ हो गया।

रिकॉर्ड ऊंचाई पर पहुंचा एक्सपोर्ट-

बजाज ऑटो ने कहा कि मजबूत विदेशी मुद्रा आय, बेहतर प्रोडक्ट मिक्स, ऑपरेटिंग क्षमता में सुधार, संतुलित प्राइसिंग और लागत नियंत्रण की रणनीति की बदौलत बढ़ती इनपुट लागत का असर काफी हद तक कम किया जा सका। कंपनी के घरेलू कारोबार ने सभी प्रमुख सेगमेंट में दोहरे अंक की वृद्धि दर्ज की।

कंपनी ने कहा, कि इस तिमाही में एक्सपोर्ट सबसे अच्छा परफॉर्मर रहा, बजाज ऑटो ने अब तक का सबसे बड़ा तिमाही एक्सपोर्ट वॉल्यूम और रेवेन्यू रिपोर्ट किया। एक्सपोर्ट वॉल्यूम पहली बार 7,00,000 यूनिट के आंकड़े को पार कर गया।

[Disclaimer: यहां व्यक्त किए गए विचार और सुझाव केवल व्यक्तिगत विश्लेषकों या इंस्टीट्यूशंस के अपने हैं। ये विचार या सुझाव Goodreturns.in या ग्रेनियम इन्फॉर्मेशन टेक्नोलॉजीज प्राइवेट लिमिटेड (जिन्हें सामूहिक रूप से ‘We’ कहा जाता है) के विचारों को प्रतिबिंबित नहीं करते हैं। हम किसी भी कंटेंट की सटीकता, पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी, समर्थन या ज़िम्मेदारी नहीं लेते हैं, न ही हम कोई निवेश सलाह प्रदान करते हैं या प्रतिभूतियों (सिक्योरिटीज) की खरीद या बिक्री का आग्रह करते हैं। सभी जानकारी केवल सूचनात्मक और शैक्षिक उद्देश्यों के लिए प्रदान की जाती है और कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले लाइसेंस प्राप्त वित्तीय सलाहकारों से स्वतंत्र रूप से सत्यापित जरूर करें।]



Leave a Comment