Bank Holiday This Week: इस हफ्ते 4 दिन बैंक रहेंगे बंद! जल्दी चेक कर लें अपने शहर का हॉलिडे लिस्ट | Bank Holiday This Week Banks to Remain Closed between 13 to 19 July Check RBI Holiday List


Bank Holiday This Week: इस हफ्ते 4 दिन बैंक रहेंगे बंद! जल्दी चेक कर लें अपने शहर का हॉलिडे लिस्ट

Bank Holiday This Week: अगर आप भी इस हफ्ते बैंक जाने का प्लान कर रहे है तो पहले हॉलिडे लिस्ट जरुर चेक कर लें। भारत में प्राइवेट और सरकारी बैंक 13 से 19 जुलाई, 2026 के बीच चार दिन बंद रहेंगे। रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (RBI) ने जुलाई में राष्ट्रीय, क्षेत्रीय और धार्मिक छुट्टियों के कारण कुल 12 छुट्टियों की लिस्ट जारी की है। इसमें दूसरे शनिवार, चौथे शनिवार और सभी रविवार की छुट्टियां भी शामिल हैं। हालांकि कुछ बैंक छुट्टियां खास राज्यों या क्षेत्रों के लिए होती हैं, लेकिन राष्ट्रीय छुट्टियों के दिन देश भर में बैंक की शाखाएं बंद रहेंगी।

Bank Holiday This Week

इस हफ्ते कब-कब बैंक बंद रहेंगे?

जो ग्राहक बैंक की ब्रांच में जाने की योजना बना रहे हैं, उन्हें पहले छुट्टियों की लिस्ट देख लेनी चाहिए, क्योंकि RBI के हॉलिडे कैलेंडर में बताई गई तारीखों पर सरकारी और प्राइवेट सेक्टर के बैंकों की ब्रांच बंद रहेंगी।

  • 16 जुलाई- रथ यात्रा/कांग (रथयात्रा)/हरेला के कारण भुवनेश्वर, देहरादून और इंफाल में बैंक बंद रहेंगे।
  • 17 जुलाई- यू तिरोट सिंह की पुण्यतिथि के कारण शिलांग में बैंक बंद रहेंगे।
  • 18 जुलाईृ ड्रुकपा त्शे-जी के कारण गंगटोक में बैंक बंद रहेंगे।
  • इसके अलावा, 19 जुलाई को पूरे भारत में बैंक बंद रहेंगे क्योंकि उस दिन रविवार है।

जुलाई में बैंक हॉलिडे कब-कब है?

RBI के हॉलिडे कैलेंडर में, कुछ दिनों को “नेगोशिएबल इंस्ट्रूमेंट्स एक्ट” और कुछ दिनों को “बैंकों के खाते बंद करने” (Banks’ Closing of Accounts) के तहत बैंकों के लिए नॉन-वर्किंग डे (काम न होने वाले दिन) के तौर पर मार्क किया गया है। जुलाई 2026 में छुट्टियों की पूरी लिस्ट इस प्रकार है:

  • 16 जुलाई- रथ यात्रा/कांग (रथयात्रा)/हरेला के कारण भुवनेश्वर, देहरादून और इंफाल में बैंक बंद रहेंगे
  • 17 जुलाई- यू तिरोत सिंह की पुण्यतिथि के कारण शिलांग में बैंक बंद रहेंगे
  • 18 जुलाई- ड्रुकपा त्शे-जी (Drukpa Tshe-zi) के कारण गंगटोक में बैंक बंद रहेंगे
  • 22 जुलाई- खारची पूजा के कारण अगरतला में बैंक बंद रहेंगे

इसके अलावा जुलाई में कुल चार रविवार हैं। इसलिए बैंक 19 और 26 जुलाई को बंद रहेंगे। रविवार के अलावा बैंक 25 जुलाई (चौथा शनिवार) को भी बंद रहेंगे।



Leave a Comment