Banka News: दिनभर जारी रहा तेज धूप और बादलों का खेल, उमस भरी गर्मी से परेशान रहे लोग, Banka Hindi News


Banka News: आसमान में बादल छाने के बाद भी नहीं भींगी धरती*आसमान में बादल छाने के बाद भी नहीं भींगी धरती* सोमवार को अधिकतम 32 और न्यूनतम 28 डिग्री सेल्सियस रहेगा ज

Banka News: बांका, नगर प्रतिनिधि। जिले में सोमवार को दिनभर तेज धूप और बादलों के बीच आंख-मिचौली का दौर चलता रहा। कई बार आसमान में घने बादल छाए और लोगों को बारिश की उम्मीद जगी, लेकिन बादल बिना बरसे ही आगे बढ़ गए। बारिश नहीं होने से उमस भरी गर्मी ने लोगों की परेशानी और बढ़ा दी। जिससे दिनभर लोग पसीने से तरबतर रहे और गर्मी से राहत नहीं मिल सकी।मौसम विभाग के अनुसार सोमवार को जिले का अधिकतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस तथा न्यूनतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इस दौरान करीब 8 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चली, जबकि हवा में आर्द्रता 81 प्रतिशत तक पहुंच गई। अधिक नमी के कारण लोगों को उमस का अधिक सामना करना पड़ा। जबकि दोपहर के समय तेज धूप निकलने से सड़कें अपेक्षाकृत सूनी रहीं। वहीं शाम के समय धूप का असर कम होने के बाद शहर के प्रमुख बाजारों में फिर से रौनक लौट आई। लोग खरीदारी के लिए घरों से निकले, जिससे बाजारों में सामान्य दिनों जैसी चहल-पहल देखने को मिली।साथ ही बारिश नहीं होने से जिले के किसानों की चिंता भी लगातार बढ़ती जा रही है। धान की रोपाई और अन्य कृषि कार्य पर्याप्त वर्षा पर निर्भर हैं। यदि जल्द अच्छी बारिश नहीं हुई तो खेती पर इसका प्रतिकूल प्रभाव पड़ सकता है। जबकि मौसम में लगातार हो रहे बदलाव का असर लोगों के स्वास्थ्य पर भी दिखाई देने लगा है। सरकारी और निजी अस्पतालों में वायरल बुखार, सर्दी-खांसी, पेट संबंधी समस्याओं तथा डिहाइड्रेशन से पीड़ित मरीजों की संख्या बढ़ रही है। इस दौरान चिकित्सकों ने लोगों को पर्याप्त मात्रा में पानी पीने, धूप में अनावश्यक बाहर निकलने से बचने तथा हल्का एवं पौष्टिक भोजन करने की सलाह दी है.

क्या कहते हैं मौसम वैज्ञानिक?

वर्तमान में जिले में मानसूनी गतिविधियां कमजोर बनी हुई हैं। इसी कारण दिनभर धूप और बादलों की आवाजाही देखने को मिल रही है, लेकिन पर्याप्त वर्षा नहीं हो पा रही है। हवा में नमी अधिक होने से उमस बढ़ गई है और लोगों को अधिक गर्मी महसूस हो रही है। यदि मानसून सक्रिय होता है तो अगले कुछ दिनों में बारिश की संभावना बन सकती है। तब तक लोगों को गर्मी और उमस से बचाव के उपाय अपनाने चाहिए।

डॉ नेहा कुमारी

मौसम वैज्ञानिक, कृषि विज्ञान केंद्र, बांका

क्या कहते हैं डॉक्टर?

उमस भरी गर्मी और मौसम में लगातार बदलाव का सीधा असर लोगों के स्वास्थ्य पर पड़ रहा है। वायरल बुखार, सर्दी-खांसी, पेट संबंधी संक्रमण और डिहाइड्रेशन के मरीज बढ़ रहे हैं। लोग पर्याप्त मात्रा में पानी पीएं, हल्का एवं ताजा भोजन करें, धूप में अनावश्यक बाहर निकलने से बचें और किसी भी तरह की तबीयत खराब होने पर स्वयं दवा लेने के बजाय चिकित्सक से परामर्श अवश्य लें।

डॉक्टर उस्मान घणी

चिकित्सा पदाधिकारी, सदर अस्पताल, बांका

सामान्य प्रश्न

बांका जिले में वर्तमान में मौसम कैसा है?

बांका जिले में अभी मानसूनी गतिविधियां कमजोर हैं और दिनभर धूप और बादलों की आवाजाही है, लेकिन वर्षा नहीं हो रही है।

लोगों को गर्मी और उमस से कैसे बचना चाहिए?+



Leave a Comment