FD कराते समय रखें ये ध्यान
भले ही Small Finance Banks एफडी पर ज्यादा ब्याज ऑफर कर रहे हैं, लेकिन फाइनेंशियल एडवाइजर्स की मानें, तो निवेशकों को पैसे लगाने से पहले न सिर्फ ब्याज दर का मूल्यांकन करना जरूरी है, बल्कि संबंधिक बैंक की वित्तीय मजबूती, जमा बीमा कवरेज और समय से पहले निकासी पर लगने वाले चार्ज जैसे अन्य कारकों पर भी ध्यान देना चाहिए. इसके अलावा ये फोकस भी करना जारिए कि एफी जमा पर मिलने वाला ब्याज उनके लागू इनकम टैक्स स्लैब के अनुसार कर योग्य है.