<p>उत्तर प्रदेश में साल 2027 के विधानसभा चुनाव को लेकर अभी से ही ‘सियासी धर्मयुद्ध’ की शुरुआत हो चुकी है। सबसे दिलचस्प बात यह है कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की हिंदुत्व वाली पिच पर अब ‘2 लड़के’ यानी राहुल गांधी और अखिलेश यादव भी उतर आए हैं। श्रीराम के बाद अब यूपी की राजनीति में हनुमान और ‘बजरंग’ दांव की एंट्री हो चुकी है। विपक्ष के इस बदले हुए तेवर ने पूरे सूबे का सियासी उफान बढ़ा दिया है। क्या सॉफ्ट हिंदुत्व और बजरंग बली के सहारे राहुल-अखिलेश बीजेपी के अभेद्य किले को भेद पाएंगे? देखिए यूपी चुनाव 2027 की यह पूरी इनसाइड स्टोरी</p>