BHEL Vacancy 2026: फ्रेशर्स के लिए भारत इलेक्ट्रॉनिक्स में वैकेंसी, मेरिट लिस्ट से सेलेक्शन, ये है Walk-in डेट – bhel recruitment 2026 for graduate apprentice walk in written test merit selection check dates monthly stipend


Career Opportunities for Freshers: भारत इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड में वॉक इन इंटरव्यू के जरिए अप्रेंटिसशिप ट्रेनिंग के लिए उम्मीदवारों को हायरिंग की जा रही है। 6-8 अगस्त को साक्षात्कार लिए जाएंगे।

bhel vacancy 2026
बीएचईएल वैकेंसी 2026, (फोटो क्रेडिट- https://www.bhel.com/)
BHEL Apprentice Recruitment 2026: जॉब के लिए इंटरव्यू दो या कहीं भी सीवी भेजो अगर आप फ्रेशर हैं, तो आपको शुरुआत में नौकरी मिलने में दिक्कतें आ सकती हैं। जो कैंडिडेट्स ऐसी ही परिस्थितियों से गुजर रहे हैं, उनके लिए भारत इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड (BHEL) में नए अवसर हैं। कंपनी ने ग्रेजुएट अप्रेंटिसशिप के लिए आवेदन मांगे है। जिसके जरिए अभ्यर्थियों को भारत सरकार की प्रतिष्ठित कंपनी में काम सीखने का मौका दिया जाएगा। साथ में हर महीने पैसे भी मिलेंगे। करियर के शुरुआती स्टेज में यह अप्रेंटिसशिप आपके सीवी को स्ट्रांग बनाने के साथ दूसरों से अलग भी दिखाएगा।

भारत इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड के सेंटर फॉर लर्निंग एंड डेवलपमेंट (CLD) और ह्यूमन रिसोर्स डेवलपमेंट की तरफ से इसका नोटिफिकेशन जारी किया गया है। इच्छुक अभ्यर्थी NATS पोर्टल पर जाकर अप्रेंटिसशिप के लिए अप्लाई कर सकते हैं। सेलेक्शन प्रोसेस में रिटन एग्जाम के बाद मेरिट लिस्ट को शामिल किया गया है, जिसके जरिए योग्य कैंडिडेट्स चुने जाएंगे।

BHEL ग्रेजुएट अप्रेंटिसशिप के लिए योग्यता

अप्रेंटिसशिप की यह ट्रेनिंग मैकेनिकल इंजीनियरिंग, इंडस्ट्रियल इंजीनियरिंग एंड मैनेजमेंट, इंडस्ट्रियल प्रोडक्शन, मैकेट्रॉनिक्स, केमिकल इंजीनियरिंग, कंप्यूटर साइंस एंड इंजीनियरिंग, इनफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी समेत विभिन्न डिसिप्लीन में करवाई जाएगी। जिसके लिए उम्र, शैक्षिक योग्यता और अन्य क्वालिफिकेशन होनी जरूरी हैं। आप इन्हें नीचे प्वॉइंट्स में समझ सकते हैं-

  • अभ्यर्थी ने किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय या बोर्ड से इंजीनियरिंग/टेक्नोलॉजी से ग्रेजुएशन की डिग्री हासिल की हो।
  • ग्रेजुएशन डिग्री में जनरल और ओबीसी कैंडिडेट्स के 60 प्रतिशत या इससे अधिक नंबर और एससी/एसटी अभ्यर्थियों के न्यूनतम 50 प्रतिशत या इससे ज्यादा नंबर होने चाहिए।
  • कैंडिडेट्स की उम्र 25 साल से ज्यादा न हो। आरक्षित वर्गों को ऊपरी उम्र से छूट भी मिलेगी।
  • एससी/एसटी को 5 साल, ओबीसी को 3 साल और पीडब्ल्यूबीडी उम्मीदवारों को 10 साल की छूट मिलेगी।
  • जो अभ्यर्थी पहले से अप्रेंटिसशिप ट्रेनिंग पूरी कर चुके हैं, वो इसमें आवेदन के लिए योग्य नहीं होंगे।
  • यह अप्रेंटिस साउथर्न रीजन, चेन्नई के लिए है। ऐसे में उम्मीदवारों को साउथर्न रीजन कर्नाटक, तमिलनाडु, आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, केरल और पुदुचेरी का निवासी होना चाहिए।

BHEL अप्रेंटिस 2026 वॉकइन का शेड्यूल

डिसिप्लीन तारीख और समय
मैकेनिकल इंजीनियरिंग 6 अगस्त सुबह 9.30 – 11 बजे तक
इंडस्ट्रियल इंजीनियरिंग और मैनेजमेंट 6 अगस्त सुबह 9.30 – 11 बजे तक
इंडस्ट्रियल प्रोडक्शन 6 अगस्त सुबह 9.30 – 11 बजे तक
मैकेट्रॉनिक्स 6 अगस्त सुबह 9.30 – 11 बजे तक
कैमिकल इंजीनियरिंग 6 अगस्त 2026 सुबह 9.30 बजे से 11 बजे तक
इलेक्ट्रिकल एंड इलेक्ट्रॉनिक्स इंजीनियरिंग 6 अगस्त 2026 दोपहर 1.30 बजे से 3 बजे तक
सिविल इंजीनियरिंग/बैचलर ऑफ आर्किटेक्चर 6 अगस्त दोपहर 1.30 बजे से 3 बजे तक
कंप्यूटर साइंस और इंजीनियरिंग 7 अगस्त 2026 सुबह 9.30 बजे-11 बजे तक
इनफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी और इनफॉर्मेशन साइंस 7 अगस्त 2026 सुबह 9.30 बजे से 11 बजे तक
इलेक्ट्रॉनिक्स एंड कम्युनिकेशन इंजीनियरिंग 8 अगस्त 2026 सुबह 9.30 बजे-11 बजे तक
इलेक्ट्रॉनिक्स एंड टेलीकम्युनिकेशन इंजीनियरिंग 8 अगस्त 2026 सुबह 9.30 बजे-11 बजे तक
इलेक्ट्रॉनिक्स एंड इंस्ट्रूमेंटेशन इंजीनियरिंग 8 अगस्त 2026 सुबह 9.30 बजे-11 बजे तक
इलेक्ट्रॉनिक्स एंड कंप्यूटर इंजीनियरिंग 8 अगस्त 2026 सुबह 9.30 बजे से 11 बजे तक

अप्रेंटिसशिप में स्टाइपेंड कितना मिलेगा?

कैंडिडेट्स को ट्रेनिंग के समय ₹17,500 मंथली स्टाइपेंड मिलेगा। जिसमें से 13,000 बीईएल और 45000 सरकार द्वारा डीबीटी के जरिए ट्रांसफर होंगे। इसके अलावा कैंटीन और ट्रासपोर्ट की सुविधाएं चार्जेबल होंगी। हालांकि ओपीडी मेडिल सुविधाएं फ्री रहेंगी। इसके आलावा 5 लाख का ग्रुप पर्सोनल एक्सिडेंट इंश्योरेंस (GPAI) पॉलिसी का लाभ भी अभ्यर्थियों को मिलेगा।

BHEL Apprentice Notification 2026 PDF

मेरिट लिस्ट से सेलेक्शन

  • इस अप्रेंटिसशिप ट्रेनिंग के लिए उम्मीदवारों का सेलेक्शन लिखित परीक्षा के बाद तैयार की गई मेरिट लिस्ट के जरिए किया जाएगा।
  • रिटन टेस्ट भी वॉक इन में होगा। जिसकी तारीखें भी नोटिफिकेशन में बताई जा चुकी हैं। आपको इसी के मुताबिक अपनी तैयारी करनी होगी।

वॉक इन के समय अभ्यर्थियों को एसएसएलसी मार्क्स कार्ड/10वीं मार्कशीट डिग्री सर्टिफिकेट/प्रोविजनल डिग्री सर्टिफिकेट (PDC), आधार कार्ड, एससी/एसटी/ओबीसी/दिव्यांग सर्टिफिकेट (जो भी लागू) हो वो साथ ले जाने होगा। यह अप्रेंटिसशिप ट्रेनिंग एक साल की होगी। जिसमें सेलेक्शन के लिए अभ्यर्थियों रिटन टेस्ट देना होगा।

वर्षा यादव

लेखक के बारे मेंवर्षा यादव वर्षा यादव, नवभारतटाइम्स.कॉम में डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर हैं, जिन्हें पत्रकारिता का 3 वर्ष से ज्यादा का अनुभव है। यूपी के गाजियाबाद की रहने वाली वर्षा ने दिल्ली यूनिवर्सिटी के डॉ भीम राव अंबेडकर कॉलेज से हिंदी जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (HJMC) में ग्रेजुएशन किया है। इसके बाद उन्होंने उत्तर प्रदेश राजर्षि टंडन मुक्त विश्वविद्यालय (UPRTOU) से जनसंचार में मास्टर्स की डिग्री भी हासिल की है। यह योग्यता उन्हें बतौर जर्नलिस्ट और राइटर अपने लेखों की प्रमाणिकता व विश्ववसनीयता बनाने में काफी मदद करती है।

नवंबर 2022 में पंजाब केसरी समूह के नवोदय टाइम्स डिजिटल से अपना करियर शुरू करने वाली वर्षा ने यहां, एंटरटेनमेंट, हेल्थ के साथ जॉब सेक्शन में भी काम किया है। वर्तमान में वह एनबीटी एजुकेशन टीम में काम कर रही हैं। वह खासतौर से पुलिस, यूपीएससी, रेलवे, एसएससी, बैंकिग सेक्टर, टीचिंग, राज्य पीसीएस, आर्मी, नेवी, एयरफोर्स और अन्य सरकारी विभागों में निकली नई भर्ती और सरकारी नौकरियों व प्रतियोगी परीक्षाओं से रिलेटेड खबरों को कवर करती हैं। उनका मकसद रहता है कि वह आसान से आसान भाषा में जॉब संबंधित जरूरी सूचनाएं अपने पाठकों तक पहुंचा सकें।

वैकेंसी के नोटिफिकेशन से लेकर उनका सिलेबस, फॉर्म कैसे भरना है, उनमें लगने वाले डॉक्यूमेंट्स, परीक्षा की तैयारी, एग्जाम पैटर्न, जरूरी विषय, एग्जाम डेट, एडमिट कार्ड, आंसर-की, रिजल्ट और कटऑफ से संबंधित अपडेट भी वह अपने पाठकों तक समय-समय तक पहुंचाती रहती हैं। जिससे उनसे कोई भी जरूरी सूचना छूट ना पाए। इसके अलावा वो इंटर्नशिप, रोजगार मेले, करियर और जॉब ओरिएंटेंड रिसर्च बेस्ड खबरें भी लिखती हैं।

खुद को नई जानकारी से अपडेट रखने के लिए वर्षा अलग-अलग भर्ती आयोग और रोजगार से जुड़े विशेषज्ञ, ऑफिशियल सोर्स, गवर्नमेंट और आधिकारिक वेबसाइट्स को नियमित रूप से विजिट करती रहती हैं। वो जो भी जानकारी देती हैं, उनका प्राइमरी सोर्स आधिकारिक होता है। क्योंकि उनका मानना है कि लोगों तक भरोसेमंद और सही इंफॉर्मेशन पहुंचनी चाहिए। खासकर नौकरी से जुड़ी सूचनाएं और तथ्य प्रमाणिक तौर पर ठीक होने चाहिए क्योंकि लाखों युवा गवर्नमेंट जॉब पाने के लिए दिन रात मेहनत रहे हैं। अपने पाठकों का विश्ववास बनाए रखना ही उनका मुख्य उद्देश्य है। काम के अलावा वर्षा को अपने खाली समय में किताबें पढ़ना और गाने सुनना पसंद है।

और पढ़ें