Bihar:वीडियो कॉल पर लालू प्रसाद ने की बात, राबड़ी आवास के सामने पहरेदार बने कार्यकर्ता; कहा- आ रहा हूं जल्द – Lalu Yadav Spoke Video Calling Rjd Party Workers Stood As Guard In Front Of Rabri Devi Residence Bihar News


न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, पटना
Published by: Krishan Ballabh Narayan

Updated Sun, 07 Jun 2026 09:01 PM IST

Bihar: वीडियो कॉल पर लालू प्रसाद ने कार्यकर्ताओं से बात की और कहा कि आपलोग परेशान मत हों। दरअसल लालू यादव और राबड़ी देवी की सुरक्षा में कमी होने के बाद राजद का रुख सरकार के खिलाफ आक्रामक है।


Lalu Yadav spoke video calling RJD party workers stood as guard in front of Rabri devi residence  Bihar news

वीडियो कॉल पर लालू प्रसाद
– फोटो : अमर उजाला



विस्तार

राष्ट्रीय जनता दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव और पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी की जेड प्लस सुरक्षा हटाए जाने के फैसले ने राज्य की राजनीति में उबाल ला दिया है। बिहार सरकार के इस कदम के विरोध में राष्ट्रीय जनता दल ने मोर्चा खोल दिया है। सरकार के फैसले से नाराज होकर लालू-राबड़ी ने अपनी सरकारी सुरक्षा वापस कर दी है। इसके बाद राजद कार्यकर्ता सुरक्षाकर्मी के रूप में राबड़ी आवास के गेट पर बैठकर सुरक्षा दे रहे हैं। इस बीच आज लालू प्रसाद यादव ने वीडियो कॉल कर के राबड़ी आवास के सामने बैठे कार्यकर्ताओं से बात की। बातचीत के दौरान उन्होंने कहा कि आपलोग चिंता मत कीजिए मैं बहुत जल्द आ रहा हूं सब ठीक हो जाएगा।



Leave a Comment