जॉब डेस्क, नई दिल्ली। पुलिस विभाग में सरकारी नौकरी का सपना देख रहे युवाओं के पास सुनहरा मौका है। बिहार पुलिस सब-ऑर्डिनेट सर्विसेज कमीशन (BPSSC) द्वारा पुलिस कंपनी कमांडर के रिक्त पदों पर आवेदन जारी हैं। जो युवा भर्ती में शामिल होना चाहते हैं वे बिना देरी करते हुए तुरंत ही ऑफिशियल वेबसाइट bpssc.bihar.gov.in जाकर फॉर्म भर लें। कल यानी 30 जुलाई 2026 फॉर्म भरने की लास्ट डेट निर्धारित है।

पुलिस कंपनी कमांडर के लिए ग्रेजुएट युवा कर सकते हैं अप्लाई

इस भर्ती में शामिल होने के लिए अभ्यर्थी का किसी मान्यता प्राप्त यूनिवर्सिटी/ संस्थान से किसी भी स्ट्रीम में स्नातक उत्तीर्ण होना अनिवार्य है। अभ्यर्थी की न्यूनतम आयु 20 वर्ष एवं अधिकतम उम्र पुरुष उम्मीदवारों के लिए 37 और महिला उम्मीदवारों के लिए 40 वर्ष निर्धारित है। आरक्षित श्रेणी के अभ्यर्थियों को ऊपरी उम्र में नियमानुसार छूट मिलेगी। ध्यान रखें कि आयु की गणना 1 अगस्त 2026 को ध्यान में रखकर की जाएगी।

100 रुपये लगेगी एप्लीकेशन फीस

एप्लीकेशन फॉर्म भरने के साथ सभी उम्मीदवारों को 100 रुपये आवेदन फीस जमा करनी होगी। फीस का भुगतान ऑनलाइन माध्यम से किया जा सकता है।

एप्लीकेशन प्रॉसेस

  • बिहार पुलिस कंपनी कमांडर एप्लीकेशन फॉर्म 2026 भरने के लिए ऑफिशियल वेबसाइट bpssc.bihar.gov.in पर विजिट करें।
  • होम पेज पर Ref.:Advt. No.-08/2026: Apply Online for the Post of Company Commander (General) in Bihar Home Guard under Home Dept. (Special), Govt. of Bihar पर क्लिक करें।
  • इसके बाद आपको नए पेज पर रजिस्टर एवं मेक पेमेंट लिंक पर क्लिक करना है।
  • मांगी गई डिटेल भरकर पंजीकरण करना है एवं निर्धारित शुल्क का भुगतान करना है।
  • इसके बाद स्टेप 2 में एप्लीकेशन फॉर्म भरना है।
  • स्टेप 3 में व्यू एप्लीकेशन स्टेटस पर क्लिक करके फॉर्म की स्थिति जांचे और एक प्रिंटआउट निकालकर अपने पास सुरक्षित रख लें।
Bihar Police Bharti 2026 notice

 

शारीरिक मापदंड

उम्मीदवार की न्यूनतम लंबाई सामान्य एवं पिछड़ा वर्ग की न्यूनतम लंबाई 165 सेमी और सीना बिना फुलाए 81 एवं फुलाकर 86 सेमी होना चाहिए। अत्यंत पिछड़ा वर्ग, एससी, एसटी वर्ग की न्यूनतम लंबाई 160 सेमी और सीना बिना फुलाए 79 एवं फुलाकर 84 सेमी होना चाहिए। महिला उम्मीदवारों की न्यूनतम लंबाई 155 सेमी एवं न्यूनतम वजन 48 किलोग्राम होना आवश्यक है।

खबरें और भी

चयन प्रक्रिया

इस भर्ती में चयनित होने के लिए उम्मीदवारों को प्रारंभिक लिखित परीक्षा, मुख्य परीक्षा एवं अंत में शारीरिक दक्षता परीक्षा से होकर गुजरना होगा। चयनित होने वाले युवाओं को लेवल-6 के अनुसार वेतन प्रदान किया जायेगा।

यह भी पढ़ें- Patna High Court: पटना हाई कोर्ट में असिस्टेंट पदों पर आवेदन स्टार्ट, फॉर्म भरने के लिए ये पात्रता जरूरी