Bihar Sarkari Naukri 2026: बिहार के फॉरेस्ट डिपार्टमेंट में निकली ऑफिसर भर्ती, ₹1.12 लाख तक मंथली सैलरी – bpssc recruitment 2026 notification out for bihar forest range officer post check eligibility age form details


Bihar Govt Jobs 2026 Form: बिहार के पर्यावरण, वन एंव जलवायु परिवर्तन विभाग में फॉरेस्ट रेंज ऑफिसर की वैकेंसी निकली हैं। नोटिफिकेशन जारी हो गया है। आवेदन भी शुरू होने वाले हैं।

bihar fro vacancy 2026
बिहार फॉरेस्ट रेंज ऑफिसर भर्ती 2026, (फोटो क्रेडिट- Magnific)
BPSSC Forest Range Officer Recruitment 2026: बिहार में सरकारी नौकरी पाने का सपना देख रहे उम्मीदवारों के लिए एक और नई भर्ती के फॉर्म निकल गए हैं। बिहार पुलिस अवर सेवा आयोग (BPSSC) ने फॉरेस्ट रेंज ऑफिसर की पोस्ट भरने के लिए नया भर्ती विज्ञापन जारी किया है। ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया आयोग अपनी आधिकारिक वेबसाइट bpssc.bihar.gov.in पर शुरू करेगा। जिन उम्मीदवारों को प्रकृति से लगाव है और इसी फील्ड में वो अपना करियर बनाना चाहते हैं खासकर उनके लिए अच्छा चांस हो सकता है।

बिहार सरकार इस भर्ती के जरिए चयनित उम्मीदवारों की नियुक्ति पर्यावरण, वन एंव जलवायु परिवर्तन विभाग में वनों के क्षेत्र पदाधिकारी (Forest Range Officer) के पदों पर करेगी। 16 पदों पर वैकेंसी निकाली गई हैं। जिसके लिए कैंडिडेट्स 16 जुलाई से फॉर्म अप्लाई कर सकेंगे।

कौन बन सकता है बिहार फॉरेस्ट रेंजर ऑफिसर?

बिहार की इस सरकारी भर्ती में महिला, पुरुष, एंव थर्ड जेंडर फॉर्म भर सकते हैं। अप्लाई करने के लिए योग्यता के नियम पर जरूर गौर कर लें..

  • पढ़ाई: अभ्यर्थी ने किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से पशुपालन एंव पशुरोग विज्ञान , वनस्पति विज्ञान, रसायन विज्ञान, भूगर्भ विज्ञान, गणित भौतिक शास्त्र, सांख्यिकी एंव जंतु विज्ञान सब्जेक्ट में कम से कम एक सब्जेक्ट के साथ ग्रेजुएशन की डिग्री या एग्रीकल्चर, फोरेस्ट्री या इंजीनयिरिंग में बैचलर डिग्री हासिल की हो।
  • उम्र सीमा: जनरल कैटेगिरी के पुरुष उम्मीजवारों की न्यूनतम उम्र 21 साल और अधिकतम 37 साल तक एंव महिलाओं की अधिकतम उम्र 40 वर्ष होनी चाहिए। पिछड़ा वर्ग, अत्यंत पिछड़ा वर्ग कैटेगिरी के पुरुषों, महिलाओं एंव थर्ड जेंडर अभ्यर्थियों की उम्र कम से कम 21 साल और अधिकतम 40 साल होनी चाहिए। एससी, एसटी के पुरुष और महिलाओं की उम्र 21 से 42 वर्ष तक मान्य होगी। एज लिमिट की गणना मैट्रिक या समकक्ष परीक्षा में अंकित जन्मतिथि के आधार पर की जाएगी।
  • हाइट: हाइट और सीना के कोई अंक नहीं है लेकिन ये योग्यता पूरी नहीं करने वाले कैंडिडेट भर्ती के अगले चरण के लिए उत्तीर्ण नहीं होंगे। अनारक्षित, पिछड़ा वर्ग, अत्यंत पिछड़ा वर्ग एंव अनुसूचित जाति वर्ग के पुरुषों की हाइट 163 सेमी होनी चाहिए। एसटी पुरुषों की हाइट 152.5 सेमी भी मान्य होगी। वहीं जनरल, पिछड़ा वर्ग, अत्यंत पिछड़ा वर्ग एंव एसटी वर्ग के महिलाओं की लंबाई 150 सेमी तक होनी चाहिए। एसटी लड़कियों की हाइट 145 तक होनी चाहिए।
  • सीना: सभी वर्ग के पुरुषों का सीना बना फुलाए 79 सेमी और फुलाकर 84 सेमी तक होना चाहिए। किन्नर/ट्रांसजेंडर/थर्ड जेंडर कैंडिडेट्स के शारीरिक मापदण्ड तथा शारीरिक समर्थता परीक्षण के मानक पिछड़ा वर्ग के अभ्यर्थियों के समान होंगे।

बिहार फॉरेस्ट रेंज ऑफिसर भर्ती 2026 जरूरी जानकारी

भर्ती आयोग बिहार पुलिस अवर सेवा आयोग, (BPSSC)
विज्ञापन संख्या 10/2026
पद वनों के क्षेत्र पदाधिकार (FRO)
पदों की संख्या 16
ऑफिशियल वेबसाइट bpssc.bihar.gov.in
आवेदन शुरू 16 जुलाई 2026
फॉर्म भरने की लास्ट डेट 16 अगस्त 2026
सैलरी पे-लेवल 6 (₹35400-₹112400)
चयन प्रक्रिया लिखित परीक्षा, साक्षात्कार, शारीरिक समार्थ्य परीक्षण
भर्ती का आधिकारिक नोटिफिकेशन ​BPSSC FRO Recruitment 2026 Notification PDF

बिहार फॉरेस्ट रेंजर ऑफिसर सेलेक्शन प्रोसेस

  • लिखित परीक्षा: जो कैंडिडेट्स फॉर्म भरेंगे उनमें से जिनके आवेदन सही होंगे उन्हें लिखित परीक्षा में बैठने का अवसर मिलेगा। रिटन एग्जाम भी दो चरणों में होगा। पहले प्रश्न पत्र में 50 बहुविकल्पीय प्रश्न आएंगे। जिसमें क्वालिफाई होने के लिए 30 अंक लाने अनिवार्य होंगे। इसके बाद द्वितीय प्रश्न पत्र में 100 बहुविकल्पीय प्रश्न पूछे जाएंगे। परीक्षा की अविधि 2 घंटे की होगी। इस एग्जाम के आधार पर वैकेंसी के 6 गुणा अभ्यर्थियों का चयन साक्षात्कार के लिए किया जाएगा।
  • साक्षात्कार: वनों के क्षेत्र पदाधिकारी के पद पर रिटन एग्जाम के बाद इंटरव्यू लिया जाएगा। यह 50 अंकों का होगा। इंटरव्यू और रिटन एग्जाम दोनों के अंकों को मिलाकर फाइनल मेरिट लिस्ट तैयार की जाएगी।
  • शारीरिक सामर्थ्य परीक्षण: सभी वर्ग के पुरुष अभ्यर्थियो को 25 किमी 4 घंटे के अंदर पैदल चलना होगा। वहीं सभी वर्ग की महिलाओं के लिए 14 किमी की पैदल चलने के लिए 4 घंटे का समय मिलेगा।
  • मेडिकल एग्जामिनेशन: जो अभ्यर्थी ऊपर बताए सभी चरणों को पास कर लेंगे उन्हें मेडिकल एग्जामिनेशन के लिए बुलाया जाएगा। इसके लिए एक चिकिस्तीय टीम गठित की जाएगी।

एप्लिकेशन फीस कितनी लगेगी?

इस भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू होने के बाद कैंडिडेट्स BPSSC की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर आवेदन कर सकेंगे। ऑनलाइन आवेदन पत्र भरने के बाद एप्लिकेशन फीस का भुगतान करना भी अनिवार्य है। सभी वर्ग के पुरुष/महिला एंव थर्ड जेंडर अभ्यर्थियों के लिए ऑनलाइन एप्लिकेशन फीस 100 रुपये है। इसकी पेमेंट आप नेट बैंकिंग, क्रेडिट/रुपे/डेबिट कार्ड किसी से भी कर सकते हैं।

वर्षा यादव

लेखक के बारे मेंवर्षा यादव वर्षा यादव, नवभारतटाइम्स.कॉम में डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर हैं, जिन्हें पत्रकारिता का 3 वर्ष से ज्यादा का अनुभव है। यूपी के गाजियाबाद की रहने वाली वर्षा ने दिल्ली यूनिवर्सिटी के डॉ भीम राव अंबेडकर कॉलेज से हिंदी जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (HJMC) में ग्रेजुएशन किया है। इसके बाद उन्होंने उत्तर प्रदेश राजर्षि टंडन मुक्त विश्वविद्यालय (UPRTOU) से जनसंचार में मास्टर्स की डिग्री भी हासिल की है। यह योग्यता उन्हें बतौर जर्नलिस्ट और राइटर अपने लेखों की प्रमाणिकता व विश्ववसनीयता बनाने में काफी मदद करती है।

नवंबर 2022 में पंजाब केसरी समूह के नवोदय टाइम्स डिजिटल से अपना करियर शुरू करने वाली वर्षा ने यहां, एंटरटेनमेंट, हेल्थ के साथ जॉब सेक्शन में भी काम किया है। वर्तमान में वह एनबीटी एजुकेशन टीम में काम कर रही हैं। वह खासतौर से पुलिस, यूपीएससी, रेलवे, एसएससी, बैंकिग सेक्टर, टीचिंग, राज्य पीसीएस, आर्मी, नेवी, एयरफोर्स और अन्य सरकारी विभागों में निकली नई भर्ती और सरकारी नौकरियों व प्रतियोगी परीक्षाओं से रिलेटेड खबरों को कवर करती हैं। उनका मकसद रहता है कि वह आसान से आसान भाषा में जॉब संबंधित जरूरी सूचनाएं अपने पाठकों तक पहुंचा सकें।

वैकेंसी के नोटिफिकेशन से लेकर उनका सिलेबस, फॉर्म कैसे भरना है, उनमें लगने वाले डॉक्यूमेंट्स, परीक्षा की तैयारी, एग्जाम पैटर्न, जरूरी विषय, एग्जाम डेट, एडमिट कार्ड, आंसर-की, रिजल्ट और कटऑफ से संबंधित अपडेट भी वह अपने पाठकों तक समय-समय तक पहुंचाती रहती हैं। जिससे उनसे कोई भी जरूरी सूचना छूट ना पाए। इसके अलावा वो इंटर्नशिप, रोजगार मेले, करियर और जॉब ओरिएंटेंड रिसर्च बेस्ड खबरें भी लिखती हैं।

खुद को नई जानकारी से अपडेट रखने के लिए वर्षा अलग-अलग भर्ती आयोग और रोजगार से जुड़े विशेषज्ञ, ऑफिशियल सोर्स, गवर्नमेंट और आधिकारिक वेबसाइट्स को नियमित रूप से विजिट करती रहती हैं। वो जो भी जानकारी देती हैं, उनका प्राइमरी सोर्स आधिकारिक होता है। क्योंकि उनका मानना है कि लोगों तक भरोसेमंद और सही इंफॉर्मेशन पहुंचनी चाहिए। खासकर नौकरी से जुड़ी सूचनाएं और तथ्य प्रमाणिक तौर पर ठीक होने चाहिए क्योंकि लाखों युवा गवर्नमेंट जॉब पाने के लिए दिन रात मेहनत रहे हैं। अपने पाठकों का विश्ववास बनाए रखना ही उनका मुख्य उद्देश्य है। काम के अलावा वर्षा को अपने खाली समय में किताबें पढ़ना और गाने सुनना पसंद है।… और पढ़ें