BOB SO Recruitment 2026: बैंक ऑफ बड़ौदा में विभिन्न पदों पर भर्ती के लिए आवेदन स्टार्ट, फीस पात्रता सहित पूरी डिटेल करें चेक


जॉब डेस्क, नई दिल्ली। बैंक में सरकारी नौकरी का सपना देख रहे युवाओं के लिए बड़ी खबर है। बैंक ऑफ बड़ौदा की ओर से स्पेशलिस्ट ऑफिसर (SO) के तहत विभिन्न पदों पर भर्ती निकाली गई है। नोटिफिकेशन के मुताबिक भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया 6 जुलाई से स्टार्ट हो गई है जो निर्धारित अंतिम तिथि 26 अगस्त 2026 तक जारी रहेगी।
योग्य एवं इच्छुक अभ्यर्थी भर्ती में शामिल होने के लिए ऑनलाइन माध्यम से BOB की ऑफिशियल वेबसाइट bankofbaroda.bank.in पर जाकर तय तिथि के अंदर ऑनलाइन फॉर्म भर सकते हैं।

योग्यता एवं मापदंड

इस भर्ती में शामिल होने के लिए अभ्यर्थी का पदानुसार संबंधित क्षेत्र में बीई/ बीटेक/ बीएससी/ बीसीए/ सीए/ ICWA/ एमबीए/ एमएससी/ एमटेक/ CEH / CompTIA Security+ / CCNA/CISA आदि किया हो। इसके साथ ही उम्मीदवार की आयु 23 से 40 साल के बीच होनी चाहिए। सभी पदों के लिए विस्तृत शैक्षिक योग्यता एवं आयु सीमा की जानकारी के लिए एक बार ऑफिशियल नोटिफिकेशन का अवलोकन अवश्य कर लें।

भर्ती विवरण

इस भर्ती के माध्यम से कुल 206 रिक्त पदों पर भर्ती की जाएगी। पद के अनुसार भर्ती विवरण निम्नलिखित है-

पद का नाम  पदों की संख्या
मैनेजर – डिजिटल प्रोडक्ट 13
सीनियर मैनेजर – डिजिटल प्रोडक्ट 1
प्रोडक्ट मैनेजर – डिजिटल लेंडिंग 5
तकनीकी अधिकारी – सिविल इंजीनियर 35
टेक्निकल मैनेजर – सिविल इंजीनियर 21
टेक्निकल सीनियर मैनेजर – सिविल इंजीनियर 6
तकनीकी अधिकारी – इलेक्ट्रिकल इंजीनियर 15
टेक्निकल मैनेजर – इलेक्ट्रिकल इंजीनियर 9
टेक्निकल सीनियर मैनेजर – इलेक्ट्रिकल इंजीनियर 2
मैनेजर – सूचना सुरक्षा 13
सीनियर मैनेजर – इन्फॉर्मेशन सिक्योरिटी 3
सुरक्षा प्रबंधक 54
चीफ मैनेजर डाटा साइंटिस्ट 1
सीनियर मैनेजर – डाटा साइंटिस्ट 1
मैनेजर – डाटा प्रोफाइलिंग 2
सीनियर मैनेजर – DQ एनालिस्ट 2
सीनियर मैनेजर – BI और डैशबोर्ड डेवलपमेंट 8
टैक्सेशन मैनेजर 5
मैनेजर अकाउंट्स 5
सीनियर मैनेजर टैक्सेशन 2
सीनियर मैनेजर अकाउंट्स 2
मुख्य प्रबंधक – निवेशक संबंध 1
कुल पदों की संख्या 206

एप्लीकेशन प्रॉसेस एवं फीस

इस भर्ती में शामिल होने के लिए केवल ऑनलाइन माध्यम से ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर आवेदन किया जा सकता है। अन्य किसी भी प्रकार से फॉर्म स्वीकार नहीं किया जायेगा। फॉर्म भरने के साथ जनरल, ओबीसी एवं ईडब्ल्यूएस वर्ग को 850 रुपये फीस जमा करनी होगी। एससी, एसटी पीएच, ईएसएम और महिला उम्मीदवारों के लिए फीस 175 रुपये निर्धारित की गई है।

कैसे होगा चयन

इस भर्ती के लिए चयन एप्लीकेशन फॉर्म स्क्रूटिनी/ ऑनलाइन टेस्ट/ साइकोमेट्रिक टेस्ट/ ग्रुप डिस्कसन या इंटरव्यू आदि के माध्यम से किया जायेगा।



Leave a Comment