Boxing Trails:साक्षी चौधरी ने राष्ट्रमंडल और एशियाई खेल के लिए कोटा हासिल किया, मीनाक्षी को हराया – Sakshi Chaudhury Stuns World Champion Meenakshi To Secure 51kg India Berth For Cwg, Asian Games


साक्षी चौधरी ने राष्ट्रीय मुक्केबाजी ट्रायल्स में मीनाक्षी को हराकर इस साल होने वाले राष्ट्रमंडल खेल और एशियाई खेलों के लिए कोटा पक्का कर लिया है।


Sakshi Chaudhury stuns world champion Meenakshi to secure 51kg India berth for CWG, Asian games

राष्ट्रीय मुक्केबाजी ट्रायल्स
– फोटो : IANS



विस्तार

राष्ट्रीय मुक्केबाजी ट्रायल्स के सेमीफाइनल में दो बार की विश्व चैंपियन निकहत जरीन को हराने वाली साक्षी चौधरी ने ग्लासगो में होने वाले राष्ट्रमंडल खेल और इस साल के आखिर में जापान में होने वाले एशियाई खेलों के लिए कोटा पक्का कर लिया है। साक्षी ने शुक्रवार को एनआईएस पटियाला में खेले गए फाइनल मुकाबले में 48 किलोग्राम वर्ग में मौजूदा वर्ल्ड और एशियन चैंपियन मीनाक्षी हुड्डा को हराया। 


Leave a Comment