BPSSC SI Recruitment: बिहार पुलिस में SI की वैकेंसी, 150 के लिए नोटिफिकेशन जारी.. अभी Apply करें


पटना: बिहार पुलिस अवर सेवा आयोग (बीपीएसएससी) ने पुलिस अवर निरीक्षक (सामान्य बंद संवर्ग) के कुल 150 पदों पर पात्र उम्मीदवारों की नियुक्ति के लिए एक आधिकारिक अधिसूचना जारी करके आवेदन आमंत्रित किए हैं.

150 सब इंस्पेक्टर की वैकेंसी : बीपीएसएससी की ओर से जारी रिक्तियों के लिए ऑनलाइन माध्यम से आवेदन प्रक्रिया 9 जुलाई से शुरू हो गई है और अप्लाई करने की अंतिम तिथि 9 अगस्त तय की गई है. एप्लीकेशन फॉर्म भरने के इच्छुक उम्मीदवार बीपीएसएससी की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर तय अंतिम तिथि तक या उससे पहले अपना रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया सफलतापूर्वक पूरा कर सकते हैं.

मुख्य तिथियां और पद:

  • पदों की संख्या : 150 पद (पुलिस अवर निरीक्षक – सामान्य बंद संवर्ग)
  • आवेदन की तिथि: 9 जुलाई 2026
  • आवेदन की अंतिम तिथि: 9 अगस्त 2026

ग्रेजुएट युवाओं के लिए शानदार मौका : आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों के पास किसी मान्यता प्राप्त संस्थान या विश्वविद्यालय से किसी भी विषय में ग्रेजुएशन या इससे सक्षम डिग्री होनी चाहिए.

उम्र की सीमा : आवेदकों की न्यूनतम आयु 20 वर्ष और अधिकतम आयु पुरुष के लिए 37 वर्ष और महिलाओं के लिए 40 वर्ष तय की गई है, जिसकी गणना 1 अगस्त के आधार पर की जाएगी. वहीं, आरक्षित श्रेणी से आने वाले कैंडिडेट्स को नियमानुसार अधिकतम आयु सीमा में छूट दी जाएगी.

चयन प्रक्रिया : योग्य अभ्यर्थियों का चयन लिखित प्रतियोगिता परीक्षा (प्रारंभिक), लिखित प्रतियोगिता परीक्षा (मुख्य), शारीरिक दक्षता परीक्षा (पीईटी), चिकित्सीय जांच और दस्तावेज सत्यापन के आधार पर किया जाएगा.

कितनी होगी सैलरी? : चयनित कैंडिडेट्स की सैलरी वेतनमान स्तर -6 के तहत प्रति माह होगी.

एप्लीकेशन फॉर्म भरते समय सभी श्रेणी के अभ्यर्थियों को निर्धारित आवेदन शुल्क का भुगतान ऑनलाइन माध्यम से करना होगा, जो 100 रुपए तय किया गया है. कैंडिडेट्स ध्यान दें कि सफलपापूर्वक आवेदन शुल्क के भुगतान के बाद ही आपके आवेदन पत्र को स्वीकार किया जाएगा.

अभ्यर्थियों को भर्ती से जुड़ी ज्यादा जानकारी के लिए बीपीएसएससी की ओर से संबंधित पोस्ट के लिए जारी विस्तृत नोटिफिकेशन को चेक करने की सलाह दी जाती है. आवेदन करने के लिए ऑफिशियल वेबसाइट- bpssc.bihar.gov.in पर जाना होगा.

ये भी पढ़ें:

बिहार पुलिस स्पेशल ब्रांच सिपाही भर्ती परीक्षा आज, जानें गाइडलाइन

बिहार पुलिस भर्ती: चालक दक्षता परीक्षा का शेड्यूल जारी, पटना के BMP-5 मैदान में होगा टेस्ट



Leave a Comment