Cbse Result Controversy: OSM को डिफेंड करने की तैयारी? क्यों टीचर भड़के अबकी बारी?


सीबीएसई की ऑन-स्क्रीन मार्किंग (ओएसएम) प्रणाली को लेकर विवाद गहरा गया है. दिल्ली के गवर्नमेंट स्कूल टीचर्स एसोसिएशन (जीएसटीए) के महासचिव अजय वीर यादव ने दावा किया है कि ओएसएम के कारण बोर्ड परीक्षा परिणामों में गिरावट दर्ज की गई है. अब तक जहां छात्र इस प्रणाली को लेकर चिंतित थे, वहीं अब शिक्षक भी कम नंबरों के लिए सीधे तौर पर सीबीएसई के ओएसएम सिस्टम को जिम्मेदार ठहरा रहे हैं. दरअसल, दिल्ली सरकार के स्कूलों के शिक्षकों को 12वीं के परिणामों में गिरावट के संबंध में शो-कॉज नोटिस जारी किए जा रहे हैं, जिसमें उनसे स्पष्टीकरण मांगा गया है कि छात्रों के अंक कम क्यों आए. इन नोटिसों के बाद शिक्षक आक्रोशित हो गए हैं.


Leave a Comment