{“_id”:”6a4f42e4f7705b70dc0ddb0f”,”slug”:”cci-recruitment-2026-148-vacancies-announced-salary-up-to-rs-1-20-lakh-per-month-2026-07-09″,”type”:”feature-story”,”status”:”publish”,”title_hn”:”CCI Vacancy 2026: कॉटन कॉर्पोरेशन में 148 पदों पर भर्ती, वेतन 1.20 लाख तक; कौन कर सकता है आवेदन? जानें यहां”,”category”:{“title”:”Government Jobs”,”title_hn”:”सरकारी नौकरियां”,”slug”:”government-jobs”}}
Published by: Shahin Praveen
Updated Thu, 09 Jul 2026 12:20 PM IST
CCI Recruitment 2026: कॉटन कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया ने विभिन्न पदों पर 148 रिक्तियों के लिए भर्ती प्रक्रिया शुरू कर दी है। इस भर्ती में ग्रेजुएट, बीकॉम, बीएससी एग्रीकल्चर, एमबीए, सीए और सीएमए जैसी योग्यताओं वाले उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं। चयनित अभ्यर्थियों को पद के अनुसार 1.20 लाख रुपये से अधिक मासिक वेतन का लाभ मिलेगा।

(प्रतीकात्मक तस्वीर)
– फोटो : Freepik
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
CCI Vacancy 2026: भारत सरकार के वस्त्र मंत्रालय के तहत काम करने वाली कॉटन कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया (CCI) ने विभिन्न पदों पर 148 रिक्तियों के लिए भर्ती निकाली है। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार 9 जुलाई 2026 से 24 जुलाई 2026 तक आधिकारिक वेबसाइट cotcorp.org.in के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। यह भर्ती सहायक प्रबंधक, मैनेजमेंट ट्रेनी, जूनियर कमर्शियल एग्जीक्यूटिव और जूनियर असिस्टेंट समेत कुल सात पदों के लिए की जाएगी।
| पद का नाम | कुल रिक्तियां |
|---|---|
| सहायक प्रबंधक (राजभाषा) | 1 |
| सहायक प्रबंधक (सूचना प्रौद्योगिकी) | 1 |
| प्रबंधन प्रशिक्षु (विपणन) | 8 |
| प्रबंधन प्रशिक्षु (लेखा) | 8 |
| जूनियर वाणिज्यिक कार्यकारी | 50 |
| जूनियर असिस्टेंट (लेखा) | 50 |
| जूनियर सहायक (सामान्य) | 30 |
| कुल | 148 |
क्या है आवेदन की शर्तें?
- सहायक प्रबंधक (राजभाषा): उम्मीदवार के पास हिंदी विषय में स्नातकोत्तर (PG) डिग्री होनी चाहिए। साथ ही ग्रेजुएशन स्तर तक अंग्रेजी विषय पढ़ा होना आवश्यक है।
- सहायक प्रबंधक (आईटी): उम्मीदवार ने आईटी या कंप्यूटर साइंस में बीई/बीटेक, एमसीए या आईटी/सिस्टम से संबंधित एमबीए/पीजीडीएम किया हो।
- मैनेजमेंट ट्रेनी (मार्केटिंग): एग्रीबिजनेस मैनेजमेंट या कृषि क्षेत्र से संबंधित एमबीए/प्रबंधन डिग्री होनी चाहिए।
- मैनेजमेंट ट्रेनी (अकाउंट्स): उम्मीदवार के पास सीए (CA) या सीएमए (CMA) की प्रोफेशनल योग्यता होनी चाहिए।
- जूनियर कमर्शियल एग्जीक्यूटिव: बीएससी एग्रीकल्चर (कृषि) में स्नातक डिग्री होनी चाहिए।
- जूनियर असिस्टेंट (अकाउंट्स): उम्मीदवार ने बीकॉम (B.Com) की डिग्री प्राप्त की हो।
- जूनियर असिस्टेंट (जनरल): किसी भी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से किसी भी विषय में ग्रेजुएशन किया होना चाहिए।