Chaar Ki Chaal | Ghazipur Encounter | Sanjay Nishad: कमलेश चौधरी एनकाउंटर पर महा-संग्राम!


उत्तर प्रदेश के गाजीपुर में होटल व्यवसायी विनीत राय हत्याकांड के आरोपी कमलेश चौधरी उर्फ कमलेश बिंद के एनकाउंटर पर सियासी गदर मच गया है। इस एनकाउंटर के बाद जहां गांव वालों ने पुलिस पर पथराव किया, वहीं अब योगी सरकार के अंदर से ही बगावती सुर उठने लगे हैं। सरकार में सहयोगी और कैबिनेट मंत्री संजय निषाद ने इस एनकाउंटर पर गंभीर सवाल खड़े करते हुए यूपी पुलिस की तुलना ‘अंग्रेजों’ से कर दी है और सीएम योगी से मिलकर निष्पक्ष जांच की मांग की है। वहीं, बीजेपी मंत्री सूर्य प्रताप शाही ने संजय निषाद के आरोपों को सिरे से खारिज करते हुए कहा है कि पुलिस सिर्फ अपराधियों को सुधार रही है। इस बीच, समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव ने सरकार पर ‘जाति देखकर फर्जी एनकाउंटर’ करने और PDA को डराने का गंभीर आरोप लगाया है, जिस पर पलटवार करते हुए सीएम योगी ने सपा शासन को ‘जंगलराज’ बताया है। गाजीपुर एनकाउंटर की पूरी इनसाइड स्टोरी और ये सियासी घमासान देखने के लिए वीडियो को अंत तक देखें!उत्तर प्रदेश के गाजीपुर में होटल व्यवसायी विनीत राय हत्याकांड के आरोपी कमलेश चौधरी उर्फ कमलेश बिंद के एनकाउंटर पर सियासी गदर मच गया है। इस एनकाउंटर के बाद जहां गांव वालों ने पुलिस पर पथराव किया, वहीं अब योगी सरकार के अंदर से ही बगावती सुर उठने लगे हैं। सरकार में सहयोगी और कैबिनेट मंत्री संजय निषाद ने इस एनकाउंटर पर गंभीर सवाल खड़े करते हुए यूपी पुलिस की तुलना ‘अंग्रेजों’ से कर दी है और सीएम योगी से मिलकर निष्पक्ष जांच की मांग की है। वहीं, बीजेपी मंत्री सूर्य प्रताप शाही ने संजय निषाद के आरोपों को सिरे से खारिज करते हुए कहा है कि पुलिस सिर्फ अपराधियों को सुधार रही है। इस बीच, समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव ने सरकार पर ‘जाति देखकर फर्जी एनकाउंटर’ करने और PDA को डराने का गंभीर आरोप लगाया है, जिस पर पलटवार करते हुए सीएम योगी ने सपा शासन को ‘जंगलराज’ बताया है। गाजीपुर एनकाउंटर की पूरी इनसाइड स्टोरी और ये सियासी घमासान देखने के लिए वीडियो को अंत तक देखें!


Leave a Comment