Chatra News: जिला क्रिकेट एसोसिएशन की बैठक संपन्न , Chatra Hindi News


Follow us on Google News
share

Chatra News: गिद्धौर में शनिवार को जिला क्रिकेट एसोसिएशन की बैठक हुई। अध्यक्ष विनय कुमार सिंह की अध्यक्षता में, खेल मैदान के विकास और सुरक्षा पर चर्चा की गई। पश्चिमी हिस्से के लिए एनओसी प्राप्त करने की प्रक्रिया शुरू की जाएगी। बैठक में खिलाड़ी संजय कुमार आर्य के निधन पर शोक भी व्यक्त किया गया।

Chatra News: जिला क्रिकेट एसोसिएशन की बैठक संपन्न

Chatra News: गिद्धौर, प्रतिनिधि। प्रखंड मुख्यालय स्थित जवाहरलाल फुटबॉल मैदान में शनिवार को जिला क्रिकेट एसोसिएशन की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता संघ के अध्यक्ष विनय कुमार सिंह ने की,जबकि संचालन सचिव मनोज सहाय ने किया। बैठक में खेल मैदान के विकास,संरक्षण एवं आधारभूत सुविधाओं के विस्तार को लेकर कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए।बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि मैदान के पश्चिमी हिस्से के संबंध में वन विभाग से अनापत्ति प्रमाण पत्र (एनओसी) प्राप्त करने की प्रक्रिया शीघ्र पूरी की जाएगी। इसके लिए सोमवार को एक शिष्टमंडल उपायुक्त एवं वन प्रमंडल पदाधिकारी से मुलाकात कर आवश्यक पहल करेगा।

इसके अलावा खेल मैदान की सुरक्षा एवं सुव्यवस्थित विकास को देखते हुए पूरे मैदान की चारदीवारी कराने का प्रस्ताव भी पारित किया गया।बैठक के अंत में जिला क्रिकेट जगत के प्रतिभाशाली खिलाड़ी संजय कुमार आर्य के आकस्मिक निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया गया।उपस्थित सदस्यों ने दो मिनट का मौन रखकर दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की तथा शोकाकुल परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की।बैठक में भाजपा के जिला उपाध्यक्ष सह विधायक प्रतिनिधि कपिल कुमार, सांसद प्रतिनिधि सत्येंद्र कुमार दांगी, मनोज कुमार कुशवाहा, सुनील कुमार राणा,सरोज सिन्हा,मिथलेश कुमार, संतोष कुमार निराला, मुकेश कुमार,चंदन कुमार,छोटू यादव सहित जिला क्रिकेट एसोसिएशन के कई पदाधिकारी एवं सदस्य उपस्थित रहे।



Leave a Comment