Chirag Tyagi Murder Case:पैरा एथलीट चिराग त्यागी हत्याकांड की Cbi जांच की मांग, Pci ने खेलमंत्री को लिखा पत्र – Pci Seeks Cbi Probe Into Para Athlete Chirag Tyagi’s Murder, Writes To Sports Minister
{“_id”:”6a214033b6155c9c3b00497c”,”slug”:”pci-seeks-cbi-probe-into-para-athlete-chirag-tyagi-s-murder-writes-to-sports-minister-2026-06-04″,”type”:”feature-story”,”status”:”publish”,”title_hn”:”Chirag Tyagi Murder Case: पैरा एथलीट चिराग त्यागी हत्याकांड की CBI जांच की मांग, PCI ने खेलमंत्री को लिखा पत्र”,”category”:{“title”:”Sports”,”title_hn”:”खेल”,”slug”:”sports”}}
देवेंद्र झाझरिया और मनसुख मांडविया – फोटो : ANI
विस्तार
राष्ट्रीय स्तर के स्वर्ण पदक विजेता पैरा एथलीट चिराग त्यागी की हत्या के मामले में पैरालंपिक कमेटी ऑफ इंडिया (PCI) ने केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) से जांच कराने की मांग उठाई है। पीसीआई अध्यक्ष देवेंद्र झाझरिया ने केंद्रीय खेल मंत्री मनसुख मांडविया को पत्र लिखकर मामले में हस्तक्षेप की अपील की है। चिराग त्यागी का शव 30 मई को गाजियाबाद के साईं उपवन के पास मिला था। वह उत्तर प्रदेश के मुरादनगर स्थित बसंतपुर सेठली गांव के निवासी थे और राष्ट्रीय स्तर पर कई उपलब्धियां हासिल कर चुके थे।