उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) में कानून-व्यवस्था और प्रशासन की कार्यशैली पर सवाल उठ रहे हैं। कानपुर में मुफ्त की आइसक्रीम और गोलगप्पे खाने वाले सिपाही सुरेश कुमार को सस्पेंड (Suspended) कर दिया गया है। वहीं, मेरठ में नेशनल कबड्डी खिलाड़ी अनुष्का (National Kabaddi Player Anushka) की हत्या की गुत्थी उलझ गई है, क्योंकि परिजनों ने बरामद शव को पहचानने से इंकार कर दिया है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi Adityanath) ने बिजनौर दौरे के दौरान धर्म की रक्षा और गौ-संरक्षण (Cow Protection) पर बड़ा बयान दिया है। साथ ही, मेधावी छात्रों (Meritorious Students) को सम्मानित करते हुए उन्होंने Social Media के कम इस्तेमाल की वायरल सलाह दी है। गाजीपुर में होटल कारोबारी विनीत राय हत्याकांड में पुलिस की ढुलमुल कार्रवाई से परिवार आक्रोशित है। देखिए देश और दुनिया की तमाम बड़ी खबरें।