Coal India Share: ब्रोकरेज अपग्रेड के बाद 3% चढ़ा शेयर, क्या आगे भी जारी रहेगी तेजी? | Coal India Share: Stock Rises 3% After Brokerage Upgrade, Will the Rally Continue?


Coal India Share: ब्रोकरेज अपग्रेड के बाद 3% चढ़ा शेयर, क्या आगे भी जारी रहेगी तेजी?

Coal India Share Price: शेयर बाजार में उतार-चढ़ाव के बीच Coal India के शेयरों में मंगलवार को जोरदार तेजी देखने को मिली। ग्लोबल ब्रोकरेज फर्म Morgan Stanley की रिपोर्ट के बाद स्टॉक में खरीदारी बढ़ी और कारोबार के दौरान शेयर करीब 3 फीसदी ऊपर पहुंच गया। अब निवेशकों की नजर इस बात पर है कि ब्रोकरेज के इस अपग्रेड के बाद Coal India में तेजी आगे भी बनी रहती है या नहीं।

Coal India Share

मंगलवार के कारोबार में Coal India का शेयर NSE पर करीब 2.94 फीसदी की बढ़त के साथ लगभग 427 रुपये पर कारोबार कर रहा था। इंट्राडे में शेयर ने 428.75 रुपये का हाई भी बनाया। वहीं, इसका 52-week high 491.25 रुपये है। कंपनी के शेयर में तेजी के साथ ट्रेडिंग वॉल्यूम भी मजबूत रहा। पिछले एक महीने में शेयर करीब 5.33 फीसदी और एक साल में करीब 8.13 फीसदी ऊपर रहा है।

Morgan Stanley ने बढ़ाया टारगेट-

Coal India के शेयरों में आज की तेजी की बड़ी वजह Morgan Stanley का रुख है। CNBC-TV18 के हवाले से Moneycontrol की रिपोर्ट के मुताबिक, ब्रोकरेज ने Coal India की रेटिंग को अपग्रेड कर Overweight कर दिया है। साथ ही शेयर का टारगेट प्राइस 480 रुपये तय किया गया है। यह टारगेट सोमवार के क्लोजिंग स्तर से करीब 15.75 फीसदी की संभावित बढ़त को दर्शाता है।

Morgan Stanley का मानना है कि Thermal Power की बढ़ती मांग, पावर प्लांट्स में कोयले के घटते स्टॉक और ग्लोबल Thermal Coal की कीमतों में मजबूती से Coal India को फायदा मिल सकता है। इन परिस्थितियों से कंपनी के वॉल्यूम ग्रोथ और E-auction premium को सपोर्ट मिलने की उम्मीद जताई गई है। ब्रोकरेज ने इन अनुमानों में बदलाव के चलते FY27 के EPS अनुमान में भी 20 फीसदी की बढ़ोतरी की है।

उत्पादन घटा, ऑफटेक और E-auction मजबूत-

कंपनी के अगस्त बिजनेस अपडेट में उत्पादन में सालाना आधार पर 5.7 फीसदी की गिरावट आई और यह 47.5 MT रहा। हालांकि, ऑफटेक 5.5 फीसदी बढ़कर 60.6 MT पहुंच गया। अप्रैल-अगस्त 2026 के दौरान कंपनी का उत्पादन 267.5 MT रहा, जो पिछले साल की समान अवधि से 4.5 फीसदी कम है। वहीं इसी अवधि में कोयले की सप्लाई 6.7 फीसदी बढ़कर 322.9 MT रही।

Coal India के लिए E-auction premium भी अहम संकेत है। अप्रैल-अगस्त 2026 में E-auction premium 46 फीसदी रहा, जबकि पिछले साल की समान अवधि में यह 35 फीसदी था। अगस्त में इसमें सालाना आधार पर 59 फीसदी की बढ़ोतरी दर्ज हुई।ऐसे में Coal India के शेयर में मौजूदा तेजी के पीछे ब्रोकरेज अपग्रेड के साथ कंपनी के E-auction premium और कोयले की मांग से जुड़े संकेत भी अहम हैं। हालांकि, शेयर बाजार में किसी भी निवेश निर्णय से पहले कंपनी के आगामी नतीजों, कोयले की कीमतों, उत्पादन और मांग के आंकड़ों पर नजर रखना जरूरी होगा।

[Disclaimer: यहां व्यक्त किए गए विचार और सुझाव केवल व्यक्तिगत विश्लेषकों या इंस्टीट्यूशंस के अपने हैं। ये विचार या सुझाव Goodreturns.in या ग्रेनियम इन्फॉर्मेशन टेक्नोलॉजीज प्राइवेट लिमिटेड (जिन्हें सामूहिक रूप से ‘We’ कहा जाता है) के विचारों को प्रतिबिंबित नहीं करते हैं। हम किसी भी कंटेंट की सटीकता, पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी, समर्थन या ज़िम्मेदारी नहीं लेते हैं, न ही हम कोई निवेश सलाह प्रदान करते हैं या प्रतिभूतियों (सिक्योरिटीज) की खरीद या बिक्री का आग्रह करते हैं। सभी जानकारी केवल सूचनात्मक और शैक्षिक उद्देश्यों के लिए प्रदान की जाती है और कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले लाइसेंस प्राप्त वित्तीय सलाहकारों से स्वतंत्र रूप से सत्यापित जरूर करें।]



Leave a Comment