Commonwealth 2026: सिल्वर जीतकर लौटेंगे एमपी के दो चैंपियन यामिनी और अजय, सरकार देगी ₹25-25 लाख और सरकारी नौकरी – commonwealth-2026-silver-winners-yamini-maurya-ajay-babu-25-lakh-government-job


कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में मध्य प्रदेश के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन कर प्रदेश का मान बढ़ाया है। जूडो में सागर की यामिनी मौर्य और वेटलिफ्टिंग में अजय बाबू वल्लुरी के सिल्वर मेडल जीतने पर राज्य सरकार ने दोनों खिलाड़ियों को 25-25 लाख रुपये की पुरस्कार राशि और खेल नीति के तहत सरकारी नौकरी देने का ऐलान किया है।

हाइलाइट्स

  • कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में एमपी के दो खिलाड़ियों ने जीते सिल्वर मेडल
  • राज्य सरकार ने दोनों खिलाड़ियों को ₹25-25 लाख पुरस्कार देने का ऐलान किया
  • खेल नीति के तहत दोनों को सरकारी नौकरी भी मिलेगी
Commonwealth 2026 Latest News
कॉमनवेल्थ चैंपियन यामिनी मौर्य और अजय बाबू वल्लुरी ने जीते सिल्वर, 25-25 लाख और सरकारी नौकरी मिलेगी
भोपाल: ग्लासगो में आयोजित कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में मध्य प्रदेश के दो खिलाड़ियों ने देश को गौरवान्वित किया है। जूडो की 57 किलोग्राम स्पर्धा में सागर की यामिनी मौर्य और पुरुषों की 79 किलोग्राम वेटलिफ्टिंग स्पर्धा में अजय बाबू वल्लुरी ने शानदार प्रदर्शन करते हुए रजत पदक अपने नाम किए।

दोनों खिलाड़ियों की इस उपलब्धि पर मध्य प्रदेश सरकार ने उन्हें सम्मानित करने का बड़ा फैसला लिया है। प्रदेश के खेल एवं युवा कल्याण मंत्री विश्वास कैलाश सारंग ने घोषणा की कि दोनों खिलाड़ियों को 25-25 लाख रुपये की प्रोत्साहन राशि दी जाएगी। साथ ही, राज्य की खेल नीति के तहत दोनों को सरकारी नौकरी भी प्रदान की जाएगी।

सागर की यामिनी ने रचा इतिहास

सागर जिले के किसान परिवार से आने वाली यामिनी मौर्य ने महिलाओं की 57 किलोग्राम जूडो स्पर्धा में फाइनल तक का शानदार सफर तय किया। स्वर्ण पदक मुकाबले में उन्हें इंग्लैंड की खिलाड़ी से हार का सामना करना पड़ा, लेकिन उन्होंने रजत पदक जीतकर मध्य प्रदेश और देश का नाम रोशन कर दिया।

1 किलो वजन से गोल्ड चूके अजय

पुरुषों की 79 किलोग्राम वेटलिफ्टिंग स्पर्धा में अजय बाबू वल्लुरी ने कुल 330 किलोग्राम वजन उठाकर सिल्वर मेडल हासिल किया। वे स्वर्ण पदक से महज 1 किलोग्राम पीछे रह गए।

Navbharat Timesटूटा पैर, गरीबी और अभाव…फिर भी नहीं डिगे कदम, जानिए कैसे सागर के गरीब परिवार की यामिनी मौर्य बनीं कॉमनवेल्थ की ‘सिल्वर गर्ल’

खेल मंत्री ने गौरव के पल बताए

खेल मंत्री विश्वास सारंग ने ने दोनों खिलाड़ियों की उपलब्धि को प्रदेश के लिए गर्व का क्षण बताते हुए कहा कि उनकी सफलता आने वाली पीढ़ी के खिलाड़ियों के लिए प्रेरणा बनेगी। उन्होंने फोन पर वीडियो कॉल के माध्यम से दोनों खिलाड़ियों से बात कर उन्हें इस ऐतिहासिक उपब्लिध की बधाई भी दी।

चैतन्य सोनी

लेखक के बारे मेंचैतन्य सोनीचैतन्य सोनी, नवभारत टाइम्स डिजिटल (NBT Online) में कंसलटेंट राइटर हैं। वे मध्य प्रदेश की राजनीति, ऑफ बीट खबरों, ब्रेकिंग, करंट अफेयर, लीक से हटकर खबरों को कवर करते हैं। डॉ. हरीसिंह गौर यूनिवर्सिटी. सागर मप्र से M.Com, MCJ करने के बाद पत्रकारिता में करीब 23 साल से जुड़े हैं। सागर, भोपाल, दिल्ली में लंबे समय तक काम का अनुभव है। उन्होंने यूनीवार्ता में ट्रेनी जर्नलिस्ट से कॅरियर की शुरूआत की थी। देशबंधू, NNI, दैनिक जागरण, राज एक्सप्रेस, न्यूज-24, दैनिक भास्कर, पत्रिका, नवदुनिया में बतौर सब एडिटर/सीनियर र‍िपोर्टर काम किया है।और पढ़ें