Cricket Tales: 1 गेंद पर लुटाए 21 रन… ऐसी गेंदबाजी जिसने बना दिया शर्मनाक रिकॉर्ड, कौन हे ये गेंदबाज?


स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। क्रिकेट इतिहास में कई ऐसे कारनामे हुए हैं जिनको सुनकर सिर चकरा जाए। ऐसा ही एक काम साउथ अफ्रीका के तेज गेंदबाज ने किया था। इस गेंदबाज ने ऐसा कुछ कर दिया था जो किसी ने सोचा नहीं था। एक गेंद पर जितने रन लुटाने की कोई गेंदबाज सपने में भी नहीं सोच सकता उतने रन इस खिलाड़ी ने लुटा दिए थे।

इस गेंदबाज का करियर ज्यादा लंबा नहीं चला और न ही इस खिलाड़ी को ज्यादा कोई जानता है। ये खिलाड़ी साउथ अफ्रीका का है और इसने वनडे इतिहास के सबसे रोमांचक मैच में हिस्सा लिया था। वही मैच जिसमें साउथ अफ्रीका ने ऑस्ट्रेलिया द्वारा रखे गए 435 रनों के टारगेट को हासिल कर लिया था।

ऐसे लुटाए रन

ये मामला भी उसी ऐतिहासिक मैच का है और इस गेंदबाज का नाम है रोजर टेलीमाकस। इस मैच में ऑस्ट्रेलिया ने पहले बल्लेबाजी की थी। 47 ओवरों के बाद ऑस्ट्रेलिया का स्कोर 381 रन था। 48वां ओवर फेंकने आए रोजर ने इस ओवर की एक ही गेंद फेंकी थी कि ऑस्ट्रेलिया का स्कोर 402 रन हो गया था। दरअसल, रोजर ने इस ओवर में नो बॉल की झड़ी लगा दी थी।

पहली गेंद उन्होंने नौ बॉल फेंकी जिस पर रिकी पोंटिंग ने चौका जड़ दिया। यानी इस गेंद पर आए पांच रन। अगली गेंद फिर नो बॉल थी जिस पर पोंटिंग ने एक रन भागकर लिया। यानी इस गेंद पर आए दो रन। तीसरी गेंद फिर नो बॉल थी जिस पर एंड्रयू साइमंड्स ने चौका मार दिया और ऐसे इस गेंद पर भी आए पांच रन।

इसके अगली गेंद पर भी रोजर ने फिर नो बॉल फेंकी और साइमंड्स ने इस बार छक्का मार दिया। इस गेंद पर आए सात रन। अभी तक रोजर चार गेंद फेंक चुके थे, लेकिन एक भी लीगल गेंद नहीं थी और वह 19 रन लुटा चुके थे। अगली गेंद रोजर ने लीगल गेंद फेंकी जो इस ओवर की पहली गेंद साबित हुई और इस पर आए दो रन। इस तरह रोजर ने एक गेंद पर 21 रन लुटा दिए।

साउथ अफ्रीका ने जीता मैच

रोजर के इस ओवर के दम पर ऑस्ट्रेलिया ने 400 का आंकड़ा पार कर लिया था और 50 ओवरों में चार विकेट खोकर 434 रन बोर्ड पर टांग दिए थे। साउथ अफ्रीका ने एक गेंद शेष रहते ये टारगेट नो विकेट खोकर हासिल कर लिया था। ये वनडे इतिहास में सबसे बड़ा रन चेज है। आज भी ये रिकॉर्ड कोई तोड़ नहीं पाया है।

जहां तक रोजर के करियर की बात है तो उन्होंने साउथ अफ्रीका के लिए कुल 37 वनडे मैच खेले और 56 विकेट लिए। उन्होंने अपने देश के लिए तीन टी20 भी खेले जिनमें दो विकेट अपने नाम किए। रोजर अपने देश के लिए टेस्ट नहीं खेल पाए।



Leave a Comment