Crime News : अपहरण के बाद मर्डर का डरावना खेल! | Sansani



<p>पंजाब की मशहूर और सेल्फ़-मेड सिंगर इंदर कौर की बेरहमी से हत्या के मामले ने पूरे राज्य को झकझोर कर रख दिया है। मुख्य आरोपी सुखविंदर सिंह, जो इंदर कौर का बेहद करीबी दोस्त था, उसने अपनी पहली शादी की बात छुपाकर उसे धोखे में रखा। वारदात वाली रात इंदर उसी पर भरोसा करके मिलने गई थी, जहाँ सुखविंदर ने योजना के तहत पहले उसे गोली मारी और फिर उसकी लाश को गाड़ी समेत नहर में फेंक दिया। इंदर कौर, जिनके गानों पर मिलियन व्यूज आते थे, उन्होंने आरोपी के कहने पर गाना तक छोड़ दिया था। अब पीड़ित परिवार और करीबियों ने पंजाब के मुख्यमंत्री से मुख्य आरोपी और इस साजिश में शामिल उसके बाकी साथियों को जल्द से जल्द गिरफ्तार कर कड़ी सजा देने की मांग की है। देखिए यह पूरी रिपोर्ट</p>


Leave a Comment