Crorepati Formula: गजब का फॉर्मूला… खाते में होंगे ₹2 करोड़, हर महीने बचाएं इतनी रकम


2 करोड़ रुपये जुटाने का फॉर्मूला 

अब बताते हैं कि कैसे आप एक खास एसआईपी फॉर्मूले के तहत हर महीने नियमित पैसे बचाकर 2 करोड़ रुपये का फंड जमा कर सकते हैं. इसका कैलकुलेशन बेहद आसान है. SIP Calculator से गणना करें, तो आपको इस लक्ष्य को पाने के लिए हर महीने 20,000 रुपये की SIP करनी होगी और जैसा कि बताया ये लॉन्गटर्म प्रोसेस है, तो निवेशकों को ये रकम 21 साल तक लगाना होगा. अब मान लीजिए आपको औसत 12 फीसदी का रिटर्न भी मिला, तो भी आपके द्वारा जमा की गई रकम 50.40 लाख रुपये होगी, जबकि आपका कुल फंड 2,08,60,135 रुपये का हो जाएगा. इसमें रिटर्न 1,58,20,135 रुपये होगा. (Photo: Pixabay)


Leave a Comment