Cwg 2026 Day 5 Live:बिंदियारानी ने महिला 58 किलो में जीता कांस्य पदक, भारोत्तोलकों का दमदार प्रदर्शन – Commonwealth Games 2026 Day 5 Live: Sreeshankar, Tejaswin, Bindyarani Live Updates All Results Medals Tally


09:59 PM, 27-Jul-2026

CWG 2026 Day 5 Live: बिंदियारानी ने जीता कांस्य

भारत की महिला भारोत्तोलक बिंदियारानी देवी ने 58 किलो भारवर्ग में कांस्य पदक जीता। बिंदियारानी ने स्नैच में 87 किलो और क्लीन एंड जर्क में 112 किलो का वजन उठाया। इस तरह उन्होंने कुल 199 किलो वजन उठाकर कांस्य अपने नाम किया। नाइजीरिया की रफियातु फोलाशेड लवाल ने 229 किलो (103+126) वजन उठाकर स्वर्ण और कनाडा की आन सोफी तासचेरयू ने कुल 215 किलो (94+121) के साथ रजत पदक अपने नाम किया। 

09:52 PM, 27-Jul-2026

CWG 2026 Day 5 Live: बिंदियारानी ने पदक पक्का किया

भारत की बिंदियारानी देवी ने भारोत्तोलन के महिला 58 किलो में पदक पक्का कर लिया है। बिंदियारानी ने स्नैच में 87 किलो और क्लीन एंड जर्क में 112 किलो वजन उठाया। इसके साथ ही उन्होंने कुल 199 किलो वजन उठाया।  

09:46 PM, 27-Jul-2026

CWG 2026 Day 5 Live: बिंदियारानी की वापसी

क्लीन एंड जर्क में पहला प्रयास नो लिफ्ट दिए जाने के बाद बिंदियारानी ने दूसरे प्रयास में दमदार वापसी की। बिंदियारानी ने दूसरे प्रयास में 112 किलो वजन उठाया और खुद को पदक की दौड़ में शामिल किया। 

09:42 PM, 27-Jul-2026

CWG 2026 Day 5 Live: बिंदियारानी का पहला प्रयास विफल

भारत की बिंदियारानी देवी का क्लीन एंड जर्क में पहला प्रयास नो लिफ्ट करार दिया गया। बिंदियारानी ने पहले प्रयास में 110 किलो वजन रजिस्टर कराया और उठाया भी। पहले इसे सफल प्रयास दिया गया, लेकिन ज्यूरी ने रिव्यू किया और बिंदियारानी का पहला प्रयास नो लिफ्ट करार दिया गया।

09:07 PM, 27-Jul-2026

CWG 2026 Day 5 Live: क्लीन एंड जर्क शुरू

भारोत्तोलन के महिला 58 किलो में स्नैच के बाद अब क्लीन एंड जर्क राउंड शुरू हो गया है। भारत की बिंदियारानी देवी ने स्नैच में 87 किलो वजन उठाया। क्लीन एंड जर्क में उन्होंने पहले प्रयास में 113 किलो रजिस्टर कराया है। 

08:46 PM, 27-Jul-2026

CWG 2026 Day 5 Live: बिंदियारानी के तीनों स्नैच प्रयास सफल

भारतीय महिला भारोत्तोलक बिंदियारानी ने 58 किलो वजन वर्ग में शानदार प्रदर्शन किया। उन्होंने स्नैच में 87 किलो वजन उठाया। उनके तीनों प्रयास सफल रहे। बिंदियारानी ने स्नैच के पहले प्रयास में 83 किलो वजन उठाने का फैसला किया और वह इसमें सफल रहीं। बिंदियारानी ने पहले 85 किलो वजन रजिस्टर कराया था, लेकिन अंतिम मिनटों में उन्होंने वजन कम करने का फैसला किया। बिंदियारानी ने स्नैच के दूसरे प्रयास में वजन बढ़ाया और 85 किलो वजन उठाने का फैसला किया। बिंदियारानी को 85 किलो वजन उठाने में कोई परेशानी नहीं हुई। फिर तीसरे प्रयास में उन्होंने 87 किलो वजन उठाया। 

08:44 PM, 27-Jul-2026

CWG 2026 Day 5 Live: बिंदियारानी ने उठाया 85 किलो

बिंदियारानी ने स्नैच के दूसरे प्रयास में वजन बढ़ाया और 85 किलो वजन उठाने का फैसला किया। बिंदियारानी को 85 किलो वजन उठाने में कोई परेशानी नहीं हुई। तीसरे प्रयास में उन्होंने 87 किलो वजन रजिस्टर कराया। 

08:38 PM, 27-Jul-2026

CWG 2026 Day 5 Live: बिंदियारानी की शानदार शुरुआत

भारत की बिंदियारानी देवी ने महिला 58 किलो भारवर्ग में शानदार प्रदर्शन किया। बिंदियारानी ने स्नैच के पहले प्रयास में 83 किलो वजन उठाने का फैसला किया और वह इसमें सफल रहीं। बिंदियारानी ने पहले 85 किलो वजन रजिस्टर कराया था, लेकिन अंतिम मिनटों में उन्होंने वजन कम करने का फैसला किया। 

08:05 PM, 27-Jul-2026

CWG 2026 Day 5 Live: बिंदियारानी पेश कर रहीं चुनौती

भारत की महिला भारोत्तोलक बिंदियारानी 58 किलो भारवर्ग में चुनौती पेश करने उतर रही हैं। बिंदियारानी से भी पदक लाने की उम्मीद होगी। बिंदियारानी स्नैच में 85 किलो से शुरुआत करेंगी। भारत अब तक भारोत्तोलन में चार पदक अपने नाम कर चुका है।

07:14 PM, 27-Jul-2026

CWG 2026 Day 5 Live: ज्ञानेश्वरी ने जीता रजत पदक

भारत की महिला भारोत्तोलक ज्ञानेश्वरी यादव ने 53 किलो भार वर्ग में शानदार प्रदर्शन करते हुए रजत पदक जीता। ज्ञानेश्वरी ने स्नैच में 88 किलो और क्लीन एंड जर्क में 111 किलो वजन उठाया। इसके साथ ही उन्होंने कुल 199 किलो वजन उठाकर दूसर स्थान हासिल किया। नाइजीरिया की ओनोमे ओमोलोला दिदिह ने कुल 206 किलो (93+113) वजन उठाकर स्वर्ण पदक और कनाडा की रेबेका ग्रोउलेक्स ने कुल 178 किलो (83+95) का वजन उठाकर कांस्य पदक अपने नाम किया। भारत ने इस तरह ग्लास्गो राष्ट्रमंडल खेलों में अब तक पांच पदक अपने नाम किए हैं जिसमें चार भारोत्तोलन में आए हैं। भारत अब तक एक स्वर्ण, तीन रजत और एक कांस्य पदक जीत चुका है। 



Leave a Comment