Delhi Auto-Taxi Strike: ऑटो-टैक्सी चालकों की हड़ताल का आम आदमी पर कितना असर?


दिल्ली में ऑटो-टैक्सी चालकों की हड़ताल का पहले दिन मिलाजुला असर देखने को मिला. आनंद विहार जैसे प्रमुख स्थानों पर कुछ ऑटो और टैक्सी सड़कों पर नहीं दिखे, जबकि कुछ चालक सवारियों को ले जाते हुए नजर आए. चालकों ने सीएनजी और पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों को हड़ताल का मुख्य कारण बताया. उनका कहना है कि ईंधन के दाम बढ़ने से उनकी दैनिक कमाई प्रभावित हो रही है, जिससे गुजारा करना मुश्किल हो गया है. हड़ताल पर गए चालकों ने सरकार से ईंधन की कीमतें कम करने या फिर किराए में वृद्धि करने की मांग की है. चालकों के अनुसार, उन्हें वाहन मालिक को दैनिक किराया चुकाना पड़ता है, जो बढ़ती लागत के कारण और चुनौतीपूर्ण हो गया है.


Leave a Comment