Delhi Hotel Fire:मालवीय नगर अग्निकांड में एक और गिरफ्तारी, रसोइये की लापवाही के कारण हुई 21 लोगों की मौत! – Hotel Cook Arrested In Malviya Nagar Fire Incident


दिल्ली के मालवीय नगर के हौजरानी में स्थित फ्लारिस स्टे होटल में हुए अग्निकांड में दिल्ली पुलिस ने होटल के रसोइये केशव नेगी (65) को गिरफ्तार किया है। पुलिस अधिकारियों के अनुसार, आग लगने के कारणों, सुरक्षा मानकों में हुई कथित लापरवाही और घटना के समय गेस्ट हाउस के संचालन से जुड़े विभिन्न पहलुओं को लेकर आरोपी से पूछताछ की जा रही है। इस होटल में भीषण आग लगने से 21 लोगों की मौत हो गई थी। होटल मालिक के बाद इस अग्निकांड में यह दूसरी गिरफ्तारी है। पुलिस कुछ लोगों को हिरासत में भी लिया है।





Hotel cook arrested in Malviya Nagar fire incident

दिल्ली अग्निकांड
– फोटो : अमर उजाला


आग लगने के पीछ हो सकती है रसोइये की लापरवाही 

दक्षिण जिला पुलिस अधिकारियों ने आशंका जताई है कि रसोइये की लापरवाही आग लगने की एक वजह हो सकती है। उन्होंने बताया कि होटल से जुड़े कई अन्य लोगों को भी हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। यह कार्रवाई मालवीय नगर के हौज रानी इलाके स्थित फ्लरिश स्टे बेड एंड ब्रेकफास्ट’ (बी एंड बी) होटल में लगी आग की जांच के तहत की जा रही है। जांचकर्ता घटना की कड़ियां जोड़ने और आग लगने के कारणों का पता लगाने के लिए पूछताछ कर रहे हैं। बता दें कि बुधवार सुबह लगी इस भीषण आग में 16 वर्षीय एक किशोरी समेत 21 लोगों की मौत हो गई थी। मृतकों में किर्गिस्तान, नाइजीरिया, बांग्लादेश, इराक, कांगो, मोजाम्बिक और लाइबेरिया के कई विदेशी नागरिक भी शामिल थे।


Hotel cook arrested in Malviya Nagar fire incident

दिल्ली अग्निकांड
– फोटो : अमर उजाला


छह कमरों की थी इजाजत, बने थे 28

अभी तक की जांच में पता चला है कि होटल को छह कमरों के संचालन की अनुमति थी, जबकि वहां 28 कमरे बनाए गए थे। यह जानकारी मालवीय नगर थाने में दर्ज प्राथमिकी में सामने आई है। अधिकारियों ने परिसर में अग्नि सुरक्षा और हवा आर-पार जाने की व्यवस्था में भी कई कमियां पाई हैं। प्राथमिकी के अनुसार, जब बचाव दल मौके पर पहुंचा तो बेसमेंट का प्रवेश द्वार बंद था, जिसके कारण दमकलकर्मियों को बचाव अभियान के दौरान दरवाजा काटकर खोलना पड़ा। जांचकर्ताओं का ध्यान जय मिश्रा नामक व्यक्ति पर भी केंद्रित है, जो बजाज का लंबे समय से सहयोगी और अकाउंटेंट रहा है। घटना के बाद से फरार है। मिश्रा का पता लगाने के लिए कई पुलिस टीम गठित की गई हैं। इनमें से एक टीम उसके गृह राज्य बिहार भी भेजी गई है।


Hotel cook arrested in Malviya Nagar fire incident

दिल्ली अग्निकांड
– फोटो : अमर उजाला


जलने से नहीं दम घुटने से हुई है मौत

प्रारंभिक फोरेंसिक जांच से संकेत मिले हैं कि अधिकतर लोगों की मौत जलने से नहीं, बल्कि दम घुटने से हुई। अधिकारियों को होटल के अंदर कई अग्निशामक यंत्र भी मिले लेकिन आपात स्थिति के दौरान उनका इस्तेमाल नहीं किया गया था। फोरेंसिक विशेषज्ञों ने घटनास्थल से जले हुए बिजली के तारों, इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों और अन्य सामग्रियों के नमूने एकत्र किए हैं। जांचकर्ता शॉर्ट सर्किट, बिजली के अत्यधिक भार (ओवरलोडिंग) और अन्य तकनीकी कारणों की भी जांच कर रहे हैं, जो आग लगने की वजह हो सकते हैं।



Leave a Comment