Dhamaal 4 के रास्ते का कांटा बनेगी Welcome To The Jungle, कितना रहा फिल्म का Advance Booking कलेक्शन?


एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। पिछले हफ्ते रिलीज हुई फिल्में ‘अल्फा’ (Alpha) और ‘बेबी डू डाई डू’ (Baby Do Die Do) बॉक्स ऑफिस पर कोई खास कमाल नहीं दिखा पाईं। हालांकि ‘अल्फा’ का प्रदर्शन ‘बेबी डू डाई डू’ के मुकाबले बेहतर रहा, लेकिन आलिया भट्ट और शरवरी स्टारर यह फिल्म भी बॉक्स ऑफिस पर हिट होने की राह पर नहीं है। अब, अजय देवगन, रितेश देशमुख, अरशद वारसी, जावेद जाफरी, अंजलि आनंद और संजीदा शेख स्टारर ‘धमाल 4’ (Dhamaal 4) शुक्रवार, 10 जुलाई 2026 को रिलीज होने के लिए तैयार है।

कितना रहा एडवांस बुकिंग कलेक्शन?

फिल्म के ट्रेलर और गानों ने अच्छी-खासी चर्चा बटोरी है और कुछ दिन पहले ही इसकी एडवांस बुकिंग शुरू हो गई थी। Sacnilk के अनुसार, अब तक फिल्म के पहले दिन के लिए 62,000 से ज्यादा टिकट बिक चुके हैं और ब्लॉक की गई सीटों को छोड़कर इसने 1.58 करोड़ रुपये की ग्रॉस कमाई की है। हालांकि, ब्लॉक की गई सीटों को मिलाकर यह कमाई 4.28 करोड़ रुपये ग्रॉस है।

Dhamaal

अक्षय कुमार की फिल्म से होगी टक्कर

इस हिसाब से ऐसा लग रहा है कि धमाल 4 बॉक्स ऑफिस पर कुछ ज्यादा खास बड़ी ओपनिंग नहीं कर पाएगी। हालांकि इसका काफी कुछ पहले दिन की स्पॉट बुकिंग पर भी निर्भर करता है। वहीं बात करें धमाल 4 के कॉम्पटीशन की तो फिलहाल तो इसे 26 जून, 2026 को रिलीज हुई ‘वेलकम टू द जंगल’से कड़ी टक्कर मिलने वाली है। वेलकम टू द जंगल भी एक कॉमेडी फ्रेंचाइजी फिल्म है। अक्षय कुमार स्टारर इस फिल्म ने ओपनिंग डे पर 15.25 करोड़ रुपये की कमाई की थी। इसलिए, यह देखना दिलचस्प होगा कि क्या ‘धमाल 4’ बॉक्स ऑफिस पर पहले दिन ‘वेलकम टू द जंगल’ का रिकॉर्ड तोड़ पाएगी या नहीं।

वहीं बात करें धमाल फ्रेंचाइजी की फिल्मों की तो इसका पहला पार्ट साल 2007 में धमाल नाम से आया था। इसके बाद साल 2011 में दूसरा पार्ट डबल धमाल और तीसरा पार्ट साल 2019 में टोटल धमाल के नाम से आया। इन सभी ने बॉक्स ऑफिस पर अच्छा प्रदर्शन किया है। ऐसे में धमाल 4 से उम्मीदें भी काफी ज्यादा हैं।



Leave a Comment