Dhamaal 4 BO Day 9: अजय देवगन की फिल्म का दूसरे वीकेंड भी धमाका, अब तक जोड़ लिए इतने करोड़, Bollywood Hindi News


Dhamaal 4 Box Office Day 9: अजय देवगन की फिल्म धमाल 4 अपने दूसरे वीकेंड में भी कमाल कर ही है। फिल्म ने शनिवार को सधी हुई कमाई की है और अब रविवार को धमाका हो सकता है।

अजय देवगन अपनी फिल्म धमाल 4 के लिए खबरों में बने हुए हैं। थिएटर कॉमेडी-ड्रामा फिल्म ऑडियंस को एंटरटेन कर रही है। इंद्र कुमार के डायरेक्शन में बनी इस फिल्म में रितेश देशमुख, जावेद जाफरी, अरशद वारसी, रवि किशन जैसे एक्टर्स नजर आ रहे हैं। फिल्म ने अपने पहले हफ्ते में ही 96 करोड़ से ज्यादा का कलेक्शन कर लिया था। अब दूसरे हफ्ते में भी कमाई जारी है। अजय देवगन की इस फिल्म ने दूसरे शनिवार सधी हुई कमाई की और अब कुल कलेक्शन 111 करोड़ से पार पहुंच गया है।

धमाल 4 की कमाई

अजय देवगन की कॉमेडी फिल्म धमाल 4 लगातार कमाई कर रही है। खास बात ये है कि इसकी टक्कर में कोई बड़ी फिल्म नहीं है। ऐसे में फिल्म का दूसरा वीकेंड मोटी कमाई वाला हो सकता है। Sacnilk के मुताबिक फिल्म ने अपने 9 वें दिन यानी दूसरे शनिवार को 10 करोड़ का कलेक्शन किया है। आज रविवार को फिल्म 15 करोड़ तक की कमाई कर सकती है। अब तक की कुल कमाई 111.50 करोड़ हो चुकी है।

dhamaal 4 day 9box office
पहला दिन 14.00 करोड़ रुपये
दूसरा दिन 22.50 करोड़ रुपये
तीसरा दिन 28.50 करोड़ रुपये
चौथा दिन 8.75 करोड़ रुपये
पांचवा दिन 9.50 करोड़ रुपये
छठा दिन 6.75 करोड़ रुपये
सांतवा दिन 6.00 करोड़ रुपये
आठवा दिन 5.35 करोड़ रुपये
नौवा दिन 10 करोड़ रुपये
कुल 111.50 करोड़ रुपये

फिल्म का प्रॉफिट

अजय देवगन की धमाल 4 में 14 करोड़ के साथ ओपनिंग की। पहले शनिवार को 22 करोड़ और रविवार को 28 करोड़ की जबरदस्त कमाई की थी। फिल्म वीकडेज पर भी कमाई कर रही है। हालांकि, ये फिल्म अभी प्रॉफिट से दूर है। फिल्म का बजट 150 करोड़ से पार बताया जा रहा है। ऐसे में फिल्म को बजट पार करने में समय लग सकता है। साथ ही डिजिटल राइट्स बेचकर भी कमाई और प्रॉफिट किया जाएगा।

धमाल फ्रेंचाइजी

धमाल फ्रेंचाइजी की पिछली तीनों फिल्मों को ऑडियंस ने प्यार दिया है। ये भी भी कॉमिक टाइमिंग और अच्छे सीन के लिए तारीफें बटोर रही है। वहीं कुछ का कहना है कि फिल्म में पुराने जोक्स हैं जो अब उतने मजेदार नहीं लगते। फिल्म क्रिटिक्स ने मेकर्स को कॉमेडी का स्तर बढाने और बदलने की बात कही है।

फिल्म की कास्ट

फिल्म की कास्ट की बात करें तो इस बार अजय देवगन, रितेश देशमुख, अरशद वारसी और जावेद जाफरी के साथ संजीदा शेख, अंजलि आनंद, रवि किशन जैसे एक्टर्स भी नजर आ रहे हैं। ये फिल्म थिएटर के बाद OTT ऑडियंस के लिए भी खास होने वाली है।



Leave a Comment