Dhamaal 4 Box Office Day 9: ‘धमाल 4’ ने बॉक्स ऑफिस पर गाड़े झंडे, एक हफ्ते में काम डाले सौ करोड़, Bollywood Hindi News


Dhamaal 4 Box Office Collection Day 8: डायरेक्टर इंद्र कुमार की निर्देशन में बनी मल्टीस्टारर ‘धमाल 4’ को लेकर सोशल मीडिया पर काफी बज बना हुआ था। इस फिल्म में अजय देवगन, रितेश देशमुख, अरशद वारसी और जावेद जाफरी जैसे कलाकारों ने अपनी एक्टिंग से जान डाल दी है। ‘धमाल 4′ के रिलीज का फैंस को बेसब्री से इंतजार था। ऐसे में ये अजय की ये’धमाल 4’ 10 जुलाई को सिनेमाघरों में रिलीज हुई है। ‘धमाल 4’ को ऑडियंस और क्रिटिक्स के शानदार मिक्स रिव्यू मिले हैं। कई लोगों को फिल्म में कॉमेडी और एक्शन बेहद पसंद आ रही है, तो कई को इसमें वही पुराना तड़का नजर आ रहा है। ऐसे में अब ‘धमाल 4’ को रिलीज हुए 8 दिन हो गए हैं। तो लिए चलिए देखते हैं अजय की इस फिल्म ने अब तक कितना कमा लिया है।

वीकेंड से पहले क्या रहा ‘धमाल 4’ का हाल

डायरेक्टर इंद्र कुमार की निर्देशन में बनी मल्टीस्टारर ‘धमाल 4’ दर्शकों को काफी पसंद आ रही है। ‘धमाल 4’ का रिलीज के साथ ही अक्षय कुमार की फिल्म ‘वेलकम टू द जंगल’ और आलिया भट्ट और शरवरी वाघ की स्पाई थ्रिलर फिल्म ‘अल्फा’ से हुआ। इसके बावजूद ‘धमाल 4’ बवाल काट रही है। ऐसे में अब ‘धमाल 4’ को रिलीज हुए 8 दिन हो गए हैं। फिल्म ने ओपनिंग डे पर 14.00 करोड़ रुपये के साथ खाता खोला था। वहीं, अब इसके शुक्रवार के कलेक्शन सामने आ चुके हैं। Sacnilk.com के मुताबिक, फिल्म ने 8वें दिन 5.35 करोड़ की शानदार की कमाई की है। ऐसे में ‘धमाल 4’ का अबतक का कलेक्शन भारत में 101.35 करोड़ रुपये (नेट कलेक्शन) हो गया है।

धमाल 4 की स्टार कास्ट के बारे में

धमाल 4 की बात करें तो इस फिल्म को इंद्र कुमार ने डायरेक्ट किया है।फिल्म में अजय देवगन के अलावा अरशद वारसी, रितेश देशमुख जावेद जाफरी, रवि किशन, संजय मिश्रा, संजीदा शेख, ईशा गुप्ता, अंजलि आनंद जैसे कलाकार नजर आएंगे। धमाल 4 एक एक्शन एडवेंचर कॉमेडी फिल्म होगी। बता दें, फिल्म में एक्टिंग के साथ-साथ अजय देवगन इस फिल्म के प्रोड्यूसर्स में से एक हैं। अजय देवगन के अलावा फिल्म के प्रोड्यूसर्स में इंद्र कुमार, आनंद पंडित, अशोक थकेरिया, कृष्ण कुमार, भूषण कुमार और कुमार मंगत पाठक का नाम भी शामिल है।



Leave a Comment