Dry Cracked Heels Warning: क्या आपकी एड़ियां बार-बार फटती हैं? शरीर में छिपी इन बीमारियों का हो सकता है इशारा – dry cracked heels diabetes thyroid diabetic foot warning signs skin problems vitamin deficiency tvism


Dry Cracked Heels Warning: एड़ियों फटने को अक्सर लोग सिर्फ मौसम, धूल-मिट्टी या स्किन ड्रायनेस की वजह मानकर नजरअंदाज कर देते हैं लेकिन क्या आप जानते हैं कई बार एड़ियों का जरूरत से अधिक फटना या फिर बार-बार फटना शरीर में छिपी गंभीर बीमारियों का संकेत भी हो सकता है. ऐसे में यदि एड़ियों में दर्द, खुजली, खून निकलना या लंबे समय तक ठीक न होने जैसी दिक्कतें दिखें तो इसे कॉमन नहीं समझना चाहिए. एड़ियों से संबंधित समस्याएं डायबिटीज, थायरॉयड और न्यूट्रिशन की कमी का भी कारण हो सकता है.

डायबिटीज और एड़ी फटने का सबंध?

डॉक्टर्स के मुताबिक, डायबिटीज के मरीजों में ब्लड शुगर लेवल बढ़ने के कारण बॉडी का ब्लड सर्कुलेशन प्रभावित होने लगता है. इसका असर पैरों की नसों और स्किन पर भी पड़ता है. धीरे-धीरे स्किन ड्राई होने लगती है और एड़ियां फटने लगती हैं. कई मामलों में मरीजों को दर्द का एहसास भी कम होता है जिससे घाव गंभीर बन सकते हैं. यदि फटी एड़ियां जल्दी ठीक नहीं हो रही हैं तो ब्लड शुगर टेस्ट करवाना जरूरी हो सकता है.

थायरॉयड की समस्या भी हो सकती है वजह

एक्सपर्ट्स का कहना है, हाइपोथायरॉयडिज्म यानी थायरॉयड हार्मोन कम बनने की स्थिति में भी स्किन रूखी और बेजान होने लगती है और इसका असर खासकर पैरों, घुटनों और एड़ियों पर ज्यादा दिखाई देता है. ऐसे लोगों को थकान, वजन बढ़ना और ठंड ज्यादा लगने जैसी शिकायतें भी हो सकती हैं. इसलिए लगातार फटी एड़ियां थायरॉयड की शुरुआती चेतावनी हो सकती हैं.

विटामिन की कमी से बढ़ सकती है दिक्कत

शरीर में विटामिन E, विटामिन B3, जिंक और आयरन की कमी भी स्किन को कमजोर बना देती है जिससे एड़ियां जल्दी फटने लगती हैं. पानी कम पीना और लंबे समय तक पैरों की देखभाल न करना भी इस समस्या को बढ़ा सकता है. हेल्दी डाइट, पर्याप्त पानी और मॉइश्चराइजिंग की मदद से काफी राहत मिल सकती है.

कब डॉक्टर से मिलना जरूरी?

यदि एड़ियों से खून निकल रहा हो, चलने में दर्द हो रहा हो या घरेलू उपायों के बाद भी आराम न मिले तो डॉक्टर से सलाह लेना जरूरी है. खासकर डायबिटीज मरीजों को पैरों की देखभाल को लेकर ज्यादा सतर्क रहने की सलाह दी जाती है. समय रहते जांच कराने से बड़ी समस्या से बचाव हो सकता है.

(Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सामान्य जानकारी और एक्सपर्ट्स की राय पर आधारित है. इसे किसी भी तरह की मेडिकल सलाह या इलाज का विकल्प न समझें.)

—- समाप्त —-


Leave a Comment