Dumka News: डीडीसी ने की पर्यटन एवं खेल विभाग से संबंधित योजनाओं की समीक्षा, Dumka Hindi News


Follow us on Google News
share

Dumka News: डीडीसी ने की पर्यटन एवं खेल विभाग से संबंधित योजनाओं की समीक्षा डीडीसी ने की पर्यटन एवं खेल विभाग से संबंधित योजनाओं की समीक्षा डीडीसी ने की पर्यटन एव

Dumka News: डीडीसी ने की पर्यटन एवं खेल विभाग से संबंधित योजनाओं की समीक्षा

Dumka News: दुमका। प्रतिनिधि उप विकास आयुक्त अनिकेत सचान की अध्यक्षता में शनिवार को पर्यटन एवं खेल विभाग से संबंधित योजनाओं की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में जिले में खेल अवसंरचना के विकास, पर्यटन स्थलों पर संचालित योजनाओं की प्रगति तथा लंबित कार्यों की अद्यतन स्थिति की विस्तार से समीक्षा की गई।

निदेश

उप विकास आयुक्त ने संबंधित अधिकारियों को सभी योजनाओं का गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध क्रियान्वयन सुनिश्चित करने तथा नियमित अनुश्रवण करने के निर्देश दिए। बैठक में सरैयाहाट प्रखंड अंतर्गत बनने वाली इंडोर स्टेडियम के बंदोबस्ती पर विमर्श किया गया। साथ ही श्रेणी-डी के विभिन्न पर्यटन स्थलों पर संचालित विकास कार्यों की प्रगति की समीक्षा करते हुए संबंधित अधिकारियों को कार्यों में तेजी लाने के निर्देश दिए।

कार्य की प्रगति

बैठक में जामा प्रखंड के पलासी स्थित गर्म जलकुंड में विकास कार्य, जरमुंडी प्रखंड के सिंहनी स्थित किशोरी सूर्य मंदिर परिसर में शौचालय, पीसीसी पथ एवं दीप बैरियर निर्माण, सरैयाहाट प्रखंड के मटिहानी स्थित दुर्गा मंदिर परिसर में सीढ़ी निर्माण एवं मंदिर के जीर्णोद्धार, शिकारीपाड़ा प्रखंड के गादीखुटे स्थित चुटियापानी मंदिर परिसर में महिला एवं पुरुष शौचालय, उच्च प्रवाही नलकूप एवं जलमीनार निर्माण, दुमका सेल्फी ब्रिज पर सिटिंग बेंच निर्माण तथा दुमका प्रखंड के कुशमहल स्थित स्मृति पार्क के सौंदर्यीकरण कार्यों की प्रगति की समीक्षा की गई। उप विकास आयुक्त ने कहा कि पर्यटन एवं खेल से संबंधित आधारभूत संरचनाओं का विकास जिले के समग्र विकास एवं पर्यटन को बढ़ावा देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।

निर्देश

उन्होंने सभी संबंधित विभागों को आपसी समन्वय के साथ योजनाओं को निर्धारित समयसीमा में पूर्ण करने तथा गुणवत्ता से किसी भी प्रकार का समझौता नहीं करने के निर्देश दिए।

फोटो-18दुमका-215, कैप्सन- दुमका में पर्यटन एवं खेल विभाग से संबंधित योजनाओं की समीक्षा बैठक करते डीडीसी

सामान्य प्रश्न

बैठक में किसकी अध्यक्षता की गई?

बैठक की अध्यक्षता उप विकास आयुक्त अनिकेत सचान ने की।

बैठक में किन योजनाओं की समीक्षा की गई?+

उप विकास आयुक्त ने अधिकारियों को क्या निर्देश दिए?+



Leave a Comment