E20 Petrol Controversy: यूट्यूबर मनीष कश्यप के खिलाफ टोयोटा ने दर्ज कराई FIR, नितिन गडकरी बोले- गाड़ी में E20 पेट्रोल नहीं, पानी था – manish kashyap e20 petrol claim false toyota files fir nitin gadkari reacts
बिहार के यूट्यूबर मनीष कश्यप के खिलाफ टोयोटा ने एफआईआर दर्ज कराई है। इस मामले में अब नितिन गडकरी कूद गए हैं। उन्होंने कहा कि यूट्यूबर के ई20 पेट्रोल से गाड़ी का इंजन खराब होने के दावे झूठे निकले हैं।
नितिन गडकरी को घेरना यूट्यूबर मनीष कश्यप को पड़ा भारी।
नई दिल्ली: केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने बिहार के यूट्यूबर मनीष कश्यप ( Manish Kashyap ) पर तीखा पलटवार किया है। इस यूट्यूबर ने आरोप लगाया था कि E20 पेट्रोल (इथेनॉल मिश्रित ईंधन) के इस्तेमाल से उसकी टोयोटा गाड़ी खराब हो गई। गडकरी ने बताया कि कार निर्माता कंपनी द्वारा वाहन की जांच किए जाने के बाद ये दावे पूरी तरह से झूठे और बेबुनियाद पाए गए हैं। अब मनीष कश्यप के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। ‘एथेनॉल पर झूठ बोला जा रहा’, केजरीवाल का केंद्र से सवाल- E20 फ्यूल से गाड़ी खराब होगी तो हर्जाना कौन देगा
क्या था पूरा मामला?
हाल ही में मनीष कश्यप का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। इस वीडियो में मनीष ने नितिन गडकरी पर इथेनॉल मिश्रित ईंधन को बढ़ावा देने का आरोप लगाते हुए दावा किया था कि इसकी वजह से उसकी नई टोयोटा गाड़ी के इंजन में खराबी आ गई है।
एक कार्यक्रम में बोलते हुए नितिन गडकरी ने इस पर स्थिति साफ की। उन्होंने बताया कि यूट्यूबर ने सार्वजनिक रूप से उनकी आलोचना की थी और अपनी टोयोटा कार में आई मैकेनिकल खराबी के लिए इथेनॉल मिले पेट्रोल को जिम्मेदार ठहराया था।
जांच में सामने आया सच
नितिन गडकरी के अनुसार, आरोपों के बाद टोयोटा कंपनी ने गाड़ी के मालिक से वाहन को जांच के लिए भेजने को कहा ताकि खराबी के सही कारण का पता लगाया जा सके।
गडकरी ने बताया कि कंपनी के बार-बार अनुरोध करने के बावजूद यूट्यूबर ने शुरुआत में जांच के लिए अपनी गाड़ी सौंपने से इनकार कर दिया। जब कंपनी ने कानूनी कार्रवाई करने की चेतावनी दी, तब जाकर गाड़ी को जांच के लिए जमा किया गया।
नितिन गडकरी ने खुलासा किया कि जब टोयोटा के तकनीकी विशेषज्ञों ने कार की जांच की, तो पाया कि उसके फ्यूल टैंक में पेट्रोल के साथ पानी मिला हुआ था। गाड़ी में आई खराबी का इथेनॉल मिश्रित ईंधन यानी ई20 पेट्रोल से कोई लेना-देना नहीं था।
कंपनी ने दर्ज कराई FIR
जांच के इन नतीजों के बाद कार निर्माता कंपनी टोयोटा ने झूठे आरोप लगाने और अफवाह फैलाने के लिए उस यूट्यूबर के खिलाफ एफआईआर (FIR) दर्ज करा दी है।
यह मामला ऐसे समय में आया है जब भारत सरकार कच्चे तेल के आयात को कम करने, प्रदूषण घटाने और देश के गन्ना आधारित एथेनॉल उद्योग को बढ़ावा देने के लिए पेट्रोल में एथेनॉल की मात्रा बढ़ाने (Ethanol Blending) पर लगातार जोर दे रही है।
लेखक के बारे मेंराजेश भारतीराजेश भारती, नवभारत टाइम्स (डिजिटल) में असिस्टेंट न्यूज एडिटर हैं। वह जुलाई 2024 में टाइम्स ऑफ इंडिया ग्रुप के नवभारत टाइम्स, डिजिटल विंग से जुड़े। राजेश भारती NBT डिजिटल में बिजनेस डेस्क पर कार्यरत हैं। वह कमोडिटी मार्केट, शेयर मार्केट, पर्सनल फाइनेंस, क्रिप्टोकरेंसी पर मजबूत पकड़ रखते हैं। 16 साल से अधिक के पत्रकारिता करियर में सिटी रिपोर्टिंग, हेल्थ रिपोर्टिंग, बिजनेस-इन्वेस्टर समिट आदि कवर किए हैं।
राजेश भारती प्रिंट मीडिया और डिजिटल मीडिया में ग्राउंड रिपोर्टिंग के साथ डेस्क पर भी अलग-अलग भूमिकाओं में काम करते आए हैं। राजेश भारती को प्रिंट मीडिया में काम करने का 12 साल से ज्यादा का अनुभव है। वह न केवल अपनी लेखनी, बल्कि वीडियो के माध्यम से भी नवभारत टाइम्स के चाहने वालों तक पहुंच रखते हैं। सोना-चांदी की कीमतों को लेकर नवभारत टाइम्स के लिए कमोडिटी एक्सपर्ट के रूप में भूमिका निभाते हैं। उनका काम केवल न्यूज ब्रेक या किसी न्यूज को कवर करना ही नहीं, बल्कि रिसर्च के माध्यम से उनमें नई जानकारी देना भी है।
पत्रकारिता अनुभव
राजेश भारती का पत्रकारिता करियर हिंदी के प्रतिष्ठित राष्ट्रीय अखबार दैनिक भास्कर, भोपाल में अगस्त 2009 में शुरू हुआ। भोपाल के बाद वह दैनिक भास्कर में ही उप-संपादक के रूप में इंदौर में दिसंबर 2011 तक रहे। इसके बाद वह इंदौर में ही दिसंबर 2011 से दिसंबर 2013 तक दबंग दुनिया अखबार में इंटरनेशनल डेस्क पर रहे। इंदौर में पत्रकारिता के दौरान राजेश भारती ने साल 2012 में ‘मध्यप्रदेश ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट’ के लिए विशेष रिपोर्टिंग की। दिसंबर 2013 से राजेश भारती ने दैनिक भास्कर डिजिटल (DB Digital) के साथ नई पारी शुरू की। बाद में वह फिर से प्रिंट पत्रकारिता में लौटे और औरंगाबाद (महाराष्ट्र) में लोकमत अखबार से नई पारी शुरू की।
साल 2017 में वह फिर से दैनिक भास्कर (दिल्ली) के साथ जुड़े और वहां सिटी रिपोर्टिंग के साथ डेस्क की भी जिम्मेदारी संभाली। करीब एक साल बाद टाइम्स ग्रुप के साथ शुरुआत की। 2018 में संडे नवभारत टाइम्स का हिस्सा बने। वहां पर्सनल फाइनेंस, इनकम टैक्स, हेल्थ, टेक एंड गैजेट्स, एजुकेशन आदि विषयों पर रिसर्च बेस्ड स्टोरी कीं। इस दौरान देश के कई बड़े-बड़े एक्सपर्ट से बातें कीं और उनके व्यू स्टोरी में रखे, जिससे स्टोरी में नयापन आया। अब वह जुलाई 2024 से नवभारत टाइम्स, डिजिटल का हिस्सा हैं।
राजेश भारती ने एनआरईसी कॉलेज (चौधरी चरण सिंह यूनिवर्सिटी), खुर्जा से साइंस (फिजिक्स, केमिस्ट्री, मैथ्स) से ग्रेजुएशन किया है। इसके बाद भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC), नई दिल्ली से हिंदी पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा किया।
अवॉर्ड/अचीवमेंट्स
बेस्ट रिपोर्टिंग अवॉर्ड: साल 2012 में ‘मध्यप्रदेश ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट’ के लिए।… और पढ़ें