Fashion
oi-Staff
Eid 2026 Mehndi Designs: ईद का त्योहार खुशियों, सजावट और तैयारियों का खास मौका होता है। इस दिन हर कोई अपने लुक को खास बनाने के लिए अलग-अलग तरह की तैयारियां करता है, जिनमें मेहंदी का एक अलग ही महत्व होता है। मेहंदी न सिर्फ हाथों की खूबसूरती बढ़ाती है, बल्कि त्योहार की रौनक को भी और खास बना देती है, अगर आप भी इस ईद पर अपने हाथों को ट्रेडिशनल के साथ-साथ ट्रेंडी लुक देना चाहती हैं, तो यहां हम आपके लिए कुछ आसान और सुंदर मेहंदी डिजाइनों के आइडियाज लेकर आए हैं –

ईद के चांद वाली स्पेशल मेहंदी
ईद के मौके पर चांद थीम वाली मेहंदी बहुत खास मानी जाती है, क्योंकि चांद दिखने के बाद ही ईद का जश्न शुरू होता है। इस डिजाइन में हथेली या हाथ के बीच में चांद बनाया जाता है, जिसे छोटे सितारों, डॉट्स और हल्की लाइनों से सजाया जाता है, इस तरह की मेहंदी मिनिमल भी हो सकती है और थोड़ी डिटेल्ड भी, जिससे हाथों को एक खूबसूरत और फेस्टिव लुक मिलता है। चांद के साथ “ईद मुबारक” जैसे छोटे टेक्स्ट या ज्यामितीय पैटर्न जोड़कर इसे और भी आकर्षक बनाया जा सकता है, यह डिजाइन खासतौर पर उन लोगों के लिए अच्छा है जो ईद के थीम को अपनी मेहंदी में शामिल करना चाहते हैं और एक यूनिक व सिम्पल स्टाइल पसंद करते हैं।

मंडला मेहंदी डिजाइन
अगर आप आसान और सुंदर मेहंदी डिजाइन चाहती हैं, तो मंडला डिजाइन एक अच्छा विकल्प है। इसमें हाथ के बीच में गोल सा डिजाइन बनाया जाता है, जो देखने में बहुत प्यारा लगता है, आप इसके आसपास छोटे-छोटे पैटर्न या पत्तियां बनाकर इसे और भी अच्छा बना सकती हैं,यह डिजाइन उन लोगों के लिए सही है जो हल्की और साफ-सुथरी मेहंदी पसंद करते हैं। ईद के मौके पर यह डिजाइन सिंपल होते हुए भी बहुत सुंदर लगता है।

खूबसूरत मिनिमल चांद डिजाइन
ईद के मौके पर चांद डिजाइन वाली मेहंदी हमेशा ट्रेंड में रहती है, खासकर मिनिमल स्टाइल में यह और भी ज्यादा आकर्षक लगती है। इस डिजाइन में हाथ पर छोटा सा चांद बनाया जाता है, जिसे हल्के फूलों, पत्तियों या छोटे-छोटे डॉट्स से सजाया जाता है, यह डिजाइन सिंपल होने के बावजूद बहुत एलीगेंट लगता है और खासतौर पर उन लोगों के लिए परफेक्ट है जो ज्यादा भरी हुई मेहंदी पसंद नहीं करते। चांद के साथ छोटे सितारे या हल्की लाइन वर्क जोड़ने से यह डिजाइन और भी खूबसूरत दिखता है और ईद का फेस्टिव टच देता है। मिनिमल चांद मेहंदी की खास बात यह है कि यह जल्दी बन जाती है और हर तरह के आउटफिट के साथ आसानी से मैच हो जाती है, इसलिए आजकल यह डिजाइन काफी पसंद किया जा रहा है।

ट्रेंडी बारीक मेहंदी डिजाइन
अगर आप कुछ अलग और स्टाइलिश चाहती हैं, तो बारीक (फाइन) मेहंदी डिजाइन एक अच्छा विकल्प है। इस तरह के डिजाइन में पतली लाइनों, छोटे-छोटे पैटर्न और हल्की डिटेलिंग का इस्तेमाल किया जाता है, जिससे हाथों पर एक साफ और एलिगेंट लुक आता है,बारीक डिजाइन में फूल, पत्तियां, जाल और डॉट्स को बहुत सलीके से बनाया जाता है, जो देखने में काफी सुंदर लगते हैं। यह डिजाइन न ज्यादा भरा हुआ लगता है और न ही बहुत खाली, बल्कि एक बैलेंस्ड और ट्रेंडी फील देता है, ईद जैसे खास मौके पर यह मेहंदी डिजाइन हर आउटफिट के साथ आसानी से मैच हो जाता है और हाथों की खूबसूरती को और बढ़ा देता है।

लोटस डिजाइन मेहंदी
मिनिमल लोटस मेहंदी डिजाइन आजकल काफी ट्रेंड में है, खासकर ईद जैसे खास मौके पर। इस डिजाइन में हाथ पर एक छोटा सा कमल बनाया जाता है, जिसे हल्की लाइनों, पत्तियों और डॉट्स के साथ सजाया जाता है, यह डिजाइन बहुत सिंपल होने के साथ-साथ देखने में भी काफी सुंदर और एलिगेंट लगता है। लोटस के आसपास हल्का पैटर्न जोड़ने से यह और भी आकर्षक दिखता है, बिना ज्यादा भरा हुआ लगे, मिनिमल लोटस डिजाइन उन लोगों के लिए परफेक्ट है जो कम समय में साफ और स्टाइलिश मेहंदी लगाना चाहते हैं। यह हर तरह के आउटफिट के साथ आसानी से मैच हो जाता है और हाथों को एक ग्रेसफुल लुक देता है।

फुल हैंड मेहंदी डिजाइन
यह डिजाइन उन लोगों के लिए बेहतरीन विकल्प है जो अपने हाथों को पूरी तरह से सजाना चाहती हैं। इस तरह के डिजाइन में हथेली से लेकर कलाई और कई बार आधी बांह तक पूरी जगह को बारीक और खूबसूरत पैटर्न से भरा जाता है। इन डिजाइनों में फूल, पत्तियां, जाल, मंडला और चांद जैसे अलग-अलग पैटर्न का इस्तेमाल किया जाता है, जिससे हाथों पर एक रिच और फेस्टिव लुक आता है। फुल हैंड मेहंदी खास मौकों जैसे ईद, शादी या त्योहारों पर बहुत आकर्षक लगती है। यह डिजाइन थोड़ा समय जरूर लेता है, लेकिन इसका फाइनल लुक बहुत ही शानदार और डिटेल्ड होता है, जो हर किसी का ध्यान अपनी ओर खींच लेता है।
Story first published: Friday, March 20, 2026, 13:11 [IST]