Eng vs Ind T20I Highlights: इंग्लैंड ने टीम इंडिया को यूं किया शर्मसार, दर्ज की लगातार चौथी जीत, श्रेयस अय्यर की कप्तानी दागदार – eng vs ind t20i highlights and match report england beat india in 5th match jos buttler harry brook sam curran shine vaibhav suryavanshi news


इंग्लैंड क्रिकेट टीम ने गजब का खेल खेलते हुए 5वें टी20 मुकाबले में भारतीय टीम को बड़े अंतर से हरा दिया। इस एकतरफा मैच के साथ ही इंग्लैंड ने सीरीज 4-0 से अपने नाम कर ली। साउथम्पटन में उसने भारत के खिलाफ सबसे बड़ा स्कोर बनाया था।

Eng vs Ind T20I Highlights and match report
इंग्लैंड ने 5वें टी20 मैच में भारतीय टीम को हरा दिया।
साउथम्पटन: इंग्लैंड क्रिकेट टीम ने पूर्व कप्तान जोस बटलर की धांसू सेंचरी और वर्तमान कप्तान हैरी ब्रूक के नाबाद 95 रनों के दम पर भारत के खिलाफ न केवल सबसे बड़ा स्कोर खड़ा किया, बल्कि उसने 257 रनों को डिफेंड करने के लिए कमाल की गेंदबाजी। सैम करन के 3 विकेटों के दम पर इंग्लैंड ने मैच और सीरीज दोनों ही अपने नाम कर ली। मैच में इंग्लैंड ने विस्फोटक बल्लेबाजी के दम पर भारत को 56 रन से हराकर मुकाबले में शानदार जीत दर्ज की। इस सीरीज को उसने 4-0 से अपने नाम किया। इसके साथ ही श्रेयस अय्यर की कप्तानी दागदार हो गई है। वह न केवल आयरलैंड के खिलाफ सीरीज हारे, बल्कि अब इंग्लैंड से हार के बाद आलोचकों के निशाने पर आ गए। उन्हें विश्व विजेता सूर्यकुमार यादव की जगह कप्तान बनाया गया था। दूसरी ओर, हेड कोच गौतम गंभीर भी टारगेट पर हैं।

इंग्लैंड की पारी का हाईलाइट्स: जोस बटलर का शतक तो हैरी ब्रूक ने ठोके नाबाद 95 रन
पहले बल्लेबाजी करते हुए इंग्लैंड ने निर्धारित 20 ओवर में 3 विकेट के नुकसान पर 257 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया। इस जीत के सबसे बड़े नायक विकेटकीपर बल्लेबाज जोस बटलर रहे, जिन्होंने केवल 64 गेंदों में 131 रन की तूफानी पारी खेली। उनकी इस पारी में 12 चौके और 8 छक्के शामिल रहे। कप्तान हैरी ब्रूक ने भी शानदार साथ निभाते हुए 45 गेंदों पर नाबाद 95 रन बनाए, जिसमें 4 चौके और 8 छक्के शामिल थे। दोनों के बीच दूसरे विकेट के लिए 233 रनों की रिकॉर्ड साझेदारी ने भारतीय गेंदबाजों को पूरी तरह बेबस कर दिया।

इंग्लैंड की शुरुआत अच्छी नहीं रही और फिलिप सॉल्ट केवल 6 रन बनाकर आउट हो गए। इसके बाद बटलर और ब्रूक ने भारतीय गेंदबाजी पर लगातार हमला बोला। आखिरी ओवरों में दोनों बल्लेबाजों ने बड़े-बड़े शॉट लगाकर स्कोर 250 के पार पहुंचा दिया। भारत की ओर से शिवम दुबे ने 2 विकेट लिए, जबकि प्रसिद्ध कृष्णा को 1 सफलता मिली। हालांकि बाकी गेंदबाज काफी महंगे साबित हुए। अक्षर पटेल ने 4 ओवर में 63 रन दिए, जबकि प्रिंस यादव ने 60 रन खर्च किए।

भारत की पारी का हाईलाइट्स: संजू सैमसन की तेज पारी और ईशान की फिफ्टी बेकार
258 रनों के मुश्किल लक्ष्य का पीछा करने उतरी भारतीय टीम ने तेज शुरुआत की, लेकिन नियमित अंतराल पर विकेट गिरने से वह कभी भी लक्ष्य के करीब नहीं पहुंच सकी। विकेटकीपर संजू सैमसन ने 14 गेंदों पर 27 रन बनाए, जबकि ईशान किशन ने 35 गेंदों में 56 रनों की उपयोगी पारी खेली। कप्तान श्रेयस अय्यर ने 28 रन और तिलक वर्मा ने 25 गेंदों में 53 रनों की शानदार पारी खेलकर उम्मीद जगाई, लेकिन दूसरे छोर से लगातार विकेट गिरते रहे।

सैम करन की गजब की गेंदबाजी, झटके 3 विकेट
इंग्लैंड की ओर से सैम करन ने शानदार गेंदबाजी करते हुए 4 ओवर में 36 रन देकर 3 विकेट झटके। आदिल राशिद ने 2 विकेट लिए, जबकि जोफ्रा आर्चर, जोश टंग और लियाम डॉसन को एक-एक सफलता मिली। भारतीय टीम निर्धारित 20 ओवर में 8 विकेट पर 201 रन ही बना सकी और उसे 56 रनों से हार का सामना करना पड़ा।

इंग्लैंड के खिलाफ 5वें मैच में भारत की हार का सबसे बड़ा कारण
इस मुकाबले में जोस बटलर की विस्फोटक शतकीय पारी और हैरी ब्रूक के साथ उनकी रिकॉर्ड साझेदारी जीत की सबसे बड़ी वजह रही। वहीं भारतीय गेंदबाजों की महंगी गेंदबाजी और बीच के ओवरों में लगातार विकेट गंवाना टीम की हार का प्रमुख कारण बना।

नित्यानंद पाठक

लेखक के बारे मेंनित्यानंद पाठकनित्यानंद पाठक, नवभारत टाइम्स (डिजिटल) में सीनियर जर्नलिस्ट/असिस्टेंट एडिटर हैं। वे अक्टूबर-2017 में टाइम्स ऑफ इंडिया ग्रुप के नवभारत टाइम्स, डिजिटल विंग से जुड़े। नित्यानंद NBT डिजिटल में नेशनल डेस्क की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं, जबकि राष्ट्रीय खबरों की रणनीतिक प्लानिंग, सटीक संपादन के साथ प्रभावी न्यूजरूम का नेतृत्व कर रहे हैं। वे खेल पत्रकारिता पर मजबूत पकड़ रखते हैं। 14 साल से अधिक के पत्रकारिता करियर में ओलंपिक और विश्व कप सहित तमाम क्रिकेट, हॉकी, फुटबॉल, रेसलिंग, टेनिस, Motorsport के बड़े टूर्नामेंट को डेस्क/ग्राउंड से कवर किया, जबकि उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव-2017 और दिल्ली म्युनिसिपल कॉर्पोरेशन ऑफ दिल्ली (एमसीडी) इलेक्शन की रिपोर्टिंग से अपने करियर में नए आयाम गढ़े।

नित्यानंद करियर के दौरान प्रिंट मीडिया और डिजिटल मीडिया में ग्राउंड रिपोर्टिंग, इंटरव्यू और साथ ही डेस्क पर अलग-अलग भूमिकाओं में काम करते आए हैं। भारत के विश्व कप विनिंग कप्तान कपिल देव, इंग्लैंड के पूर्व कप्तान ग्राहम गूच, मिस्टर आईसीसी शिखर धवन, हरभजन सिंह, महिला क्रिकेट टीम की कप्तान हरमनप्रीत कौर, बॉक्सर एमसी मेरीकॉम सहित तमाम नेशनल-इंटरनेशनल खेल हस्तियों को इंटरव्यू कर चुके हैं।

राष्ट्रीय राजनीति में हो रहे घटनाक्रम हों या सरकार की नीतियों और उनके जमीनी असर की बात और उसका देश के आम लोगों पर क्या प्रभाव पड़ेगा, इसका विश्लेषण करना नित्यानंद की पहली प्राथमिकता रहती है। डिजिटल क्रांति के इस दौर में उनकी ताकत मल्टी-प्लेटफॉर्म स्टोरीटेलिंग है। वे न केवल अपनी लेखनी, बल्कि वीडियो के माध्यम से भी नवभारत टाइम्स के चाहने वालों तक पहुंच रखते हैं। वे किसी भी साधारण खबर को ‘नेशनल नैरेटिव’ में बदलने का माद्दा रखते हैं। उनका काम केवल न्यूज ब्रेक तक सीमित नहीं हैं, बल्कि उस न्यूज के पीछे के ‘इम्पैक्ट’ और ‘एथिक्स’ को लीड करते हैं।

पत्रकारिता अनुभव
नित्यानंद का पत्रकारिता करियर हिंदी के प्रतिष्ठित राष्ट्रीय अखबार दैनिक भास्कर, नागपुर में दिसंबर 2011 में शुरू हुआ। इसके बाद उन्होंने नवभारत, नागपुर में जनवरी 2013 से जनवरी 2014 तक उप-संपादक के रूप में कार्य करते हुए संपादन और रिपोर्टिंग का महत्वपूर्ण अनुभव अर्जित किया। जनवरी 2014 से अगस्त 2016 के दौरान वह दैनिक भास्कर डिजिटल (DB Digital) से जुड़े रहे।यहां उन्होंने हाइपरलोकल पत्रकारिता और खेल कवरेज में अपनी पहचान बनाई और डिजिटल न्यूज इकोसिस्टम की मजबूत समझ विकसित की। उन्होंने 2016 में Network18 जैसे अग्रणी मीडिया संस्थान से जुड़कर राष्ट्रीय स्तर पर संपादकीय टीम में अपनी भूमिका निभाई।

उन्होंने एशिया की नंबर-1 फिजिकल यूनिवर्सिटी LNUPE, ग्वालियर से स्पोर्ट्स जर्नलिज्म में डिप्लोमा और बरकतुल्लाह विश्वविद्यालय, भोपाल से पत्रकारिता में मास्टर्स किया है। वह ‘खेल समाचारों के विभिन्न स्रोतों का समीक्षात्मक अध्ययन’ और ‘सोशल मीडिया और पर्सनल लाइफ: एक गंभीर चुनौती’ विषयों पर शॉर्ट थीसिस पेपर भी प्रस्तुत कर चुके हैं।

अवॉर्ड/अचीवमेंट्स
भाषा रत्न सम्मान-2012 (हिंदी अकादमी, दिल्ली)और पढ़ें