England vs Norway Highlights: हालैंड रह गए बेबस, जूड बेलिंघम बने इंग्लैंड के हीरो, 2-1 से टूटा नॉर्वे का वर्ल्ड कप जीतने का सपना – england beat norway in quarter finals jude bellingham become hero erling haaland could not score


एरलिंग हालैंड और नॉर्वे का सफर फीफा वर्ल्ड कप 2026 में खत्म हो गया है। क्वार्टर फाइनल में इंग्लैंड से एक्स्ट्रा टाइम में 2-1 से मात दी। जूड बेलिंघम इंग्लिश टीम के हीरो रहे।

England vs Norway
क्वार्टर फाइनल में इंग्लैंड से हारा नॉर्वे
नई दिल्ली: फीफा वर्ल्ड कप 2026 के क्वार्टर फाइनल में इंग्लैंड ने रोमांच से भरपूर मुकाबले में नॉर्वे को 2-1 से हराकर सेमीफाइनल में जगह पक्की कर ली। निर्धारित 90 मिनट तक दोनों टीमें 1-1 की बराबरी पर रहीं, जिसके बाद मैच एक्स्ट्रा टाइम में पहुंचा। वहां जूड बेलिंघम ने अपना दूसरा गोल दागकर इंग्लैंड को यादगार जीत दिलाई। नॉर्वे ने पूरे टूर्नामेंट में शानदार खेल दिखाते हुए क्वार्टर फाइनल तक का सफर तय किया। एरलिंग हालैंड 7 गोल दागकर सबसे असरदार स्ट्राइकर में से एक रहे। लेकिन आखिरकार इंग्लैंड का अनुभव और बड़े खिलाड़ियों का प्रदर्शन भारी पड़ गया।

पहले हाफ में हुई बराबरी

नॉर्वे ने शुरुआती मिनटों में इंग्लैंड लगातार दबाव बनाया। इसका फायदा उसे 36वें मिनट में मिला, जब एंड्रियास शेल्डरुप ने शानदार फिनिश के साथ गोल कर अपनी टीम को 1-0 की बढ़त दिला दी। पहले हाफ में नॉर्वे का डिफेंस भी मजबूत नजर आया और उसने इंग्लैंड के कई हमलों को नाकाम कर दिया। हालांकि, पहले हाफ के अतिरिक्त समय में इंग्लैंड को बराबरी का मौका मिल गया। 45+2वें मिनट में जूड बेलिंघम को एंथनी गॉर्डन की ओर से पास मिला, जूड ने कोई गलती नहीं की और स्कोर 1-1 कर दिया।

एक्स्ट्रा टाइम में इंग्लैंड की जीत

दूसरे हाफ में दोनों टीमों ने जीत का गोल करने के लिए लगातार कोशिश की। इंग्लैंड ने गेंद पर ज्यादा कब्जा रखा, जबकि नॉर्वे ने तेज काउंटर अटैक के जरिए मौके बनाए लेकिन विफल रहे। दोनों गोलकीपरों ने कई शानदार बचाव किए, जिसकी वजह से 90 मिनट तक कोई भी टीम बढ़त हासिल नहीं कर सकी। इसके बाद मैच का फैसला एक्स्ट्रा टाइम में होना तय हुआ। एक्स्ट्रा टाइम में इंग्लैंड ने अपना अनुभव दिखाया। 93वें मिनट में जूड बेलिंघम ने एक बार फिर अपनी क्लास साबित करते हुए शानदार गोल दागा। यह गोल आखिरकार निर्णायक साबित हुआ।

मोहित कुमार

लेखक के बारे मेंमोहित कुमारमोहित कुमार नवभारत टाइम्स ऑनलाइन में स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट हैं । उन्हें क्रिकेट, फुटबॉल, हॉकी, टेनिस, कुश्ती और बैडमिंटन सहित विभिन्न खेलों को कवर करने में विशेष रुचि है। खेल जगत की हर छोटी-बड़ी खबर पर उनकी पैनी नजर रहती है। ब्रेकिंग न्यूज से लेकर रियल टाइम अपडेट्स और मैच एनालिसिस तक, वह पाठकों को तेज और सटीक जानकारी उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध हैं। मोहित जून 2026 में नवभारत टाइम्स ऑनलाइन से जुड़े हैं।पत्रकारिता के क्षेत्र में मोहित कुमार ने वर्ष 2022 में स्पोर्ट्सविकी के साथ अपने करियर की शुरुआत की। यहां उन्होंने मुख्य रूप से खेल पत्रकारिता पर काम किया और विभिन्न राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय खेल आयोजनों को कवर किया। अपने करियर के दौरान उन्होंने टी20 विश्व कप 2022, वनडे विश्व कप 2023, टी20 विश्व कप 2024, चैंपियंस ट्रॉफी और ओलंपिक 2024 जैसे प्रतिष्ठित खेल आयोजनों को कवर किया है।विशेषज्ञता:मोहित खेल जगत की सभी प्रमुख खबरों पर बारीकी से नजर रखते हैं। ब्रेकिंग न्यूज, रियल टाइम अपडेट्स, मैच रिपोर्ट, प्रीव्यू, रिव्यू और गहन विश्लेषण उनकी प्रमुख विशेषज्ञता है। लेखन के साथ-साथ कैमरे के सामने आत्मविश्वास के साथ खबरों को प्रस्तुत करना भी उनकी विशेष पहचान है।शिक्षा: मोहित कुमार ने वर्ष 2020 में गुरु जंबेश्वर विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय, हरियाणा से पत्रकारिता में स्नातक (बैचलर डिग्री) प्राप्त की। इसके अलावा उन्होंने आईआईएमएमआई (IIMMI) से एंकरिंग और रिपोर्टिंग में डिप्लोमा भी किया है।और पढ़ें