Etah News: खेल बैठक : 550 में से 197 माध्यमिक विद्यालयों ने ही जमा किया खेल शुल्क , Etah Hindi News


Etah News: शैक्षिक सत्र 2026-27 के मंडलीय, प्रदेशीय खेलकूद प्रतियोगिताओं संबंधी बैठक राजकीय इंटर कालेज में गुरुवार को हुई। बैठक में माध्यमिक शिक्षा विभाग के जनपद स्तरीय खेलों के संबंध में प्रधानाचार्य, खेल प्रशिक्षकों से जिला विद्यालय निरीक्षक डा. इंद्रजीत ने धनराशि, प्रतियोगिता आयोजन स्थल, खिलाड़ियों की सुविधाओं पर की गई। माध्यमिक शिक्षा विभाग खेल प्रकोष्ठ कोषाध्यक्ष विजय मिश्रा ने वित्तीय वर्ष में प्राप्त खेल शुल्क के सापेक्ष प्रतियोगिताओं में व्यय हुए धनराशि एवं अवशेष धनराशि के संबंध में अपना लेखा-जोखा प्रस्तुत किया। उन्होंने बताया जनपद में करीब 550 से अधिक विद्यालय में से मात्र 197 ने खेल धनराशि जमा की गई। जिला विद्यालय निरीक्षक ने कहा कि जिन विद्यालयों ने खेल शुल्क जमा नहीं किया जा रहा है।

खेल से संबंधित प्रतियोगिता में उनके खिलाड़ी भी अनवरत रूप से प्रतिभाग कर रहे हैं। प्रधानाचार्य परिषद अध्यक्ष डा. सुधीर गुप्ता ने बताया खेल शुल्क के माध्यम से ही जनपद के प्रतिभावान, उत्कृष्ट खिलाड़ियों को प्रतिभा प्रदर्शन करने का अवसर मिलता है। जिला क्रीड़ा प्रभारी विशांत कुलश्रेष्ठ, सह क्रीड़ा प्रभारी प्रभात ललित नॉक्स ने मंडलीय, जनपदीय खेल प्रतियोगिता आयोजन की जानकारी दी।अध्यनरत छात्र संख्या के सापेक्ष क्रीड़ा शुल्क प्रति छात्र 10 की दर से अनिवार्य रूप से 31 जुलाई तक कोषाध्यक्ष के पास जमा करने को निर्देश दिए। बैठक में प्रधानाचार्य मनोज कुमार तिवारी, दिनेश प्रताप सिंह, कौशलेंद्र यादव, डॉ. शिवानी यादव, प्रवीन जैन, अचल सिंह, डॉ. अर्चना चरन, विनय प्रसाद, रणवीर सिंह यादव, शैलेश मिश्रा, अनिल कुमार, योगेंद्र सिंह, सुधांशु मिश्रा, पूनम मिश्रा, चंद्रकला भारती, मनोज कोच उपस्थित रहे। बैठक का संचालन माध्यमिक शिक्षा खेल प्रभारी अनूप द्विवेदी ने किया।



Leave a Comment