Etawah Auraiya News: घर के बाहर खेल रही बच्ची से रेप, आरोपी की तलाश में दबिश, Etawah-auraiya Hindi News


Follow us on Google News
share

Etawah Auraiya News: ऊसराहार, संवाददाता थाना क्षेत्र में घर के बाहर साइकिल चलाना सीख रही बच्ची के साथ दुष्कर्म की घटना से गांव में हड़कंप मच गया। चीखने पर खेतों में काम कर

Etawah Auraiya News: घर के बाहर खेल रही बच्ची से रेप, आरोपी की तलाश में दबिश

Etawah Auraiya News: ऊसराहार, संवाददाता। थाना क्षेत्र में घर के बाहर साइकिल चलाना सीख रही बच्ची के साथ दुष्कर्म की घटना से गांव में हड़कंप मच गया। चीखने पर खेतों में काम कर रहे ग्रामीणों के पहुंचने पर आरोपी भाग निकला। पुलिस मामले की जांच के साथ ही आरोपी की तलाश में जुटी है। थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी बच्ची शुक्रवार करीब पांच बजे घर के बाहर साइकिल चला रही थी। जैसे ही वह बच्ची घर से कुछ दूर पर पहुंची तभी पीछे से आ रहे करीब 33 वर्षीय युवक ने बच्ची को पकड़कर छह सौ मीटर दूर खेतों के पास बगिया में में ले जाकर दुष्कर्म किया।

चीखने की आवाज सुनकर आसपास खेतों में काम कर रहे ग्रामीणों ने बच्ची के चीखने की आवाज सुनी तो वह दौड़कर मौके पर पहुंचे तो वहां पर बच्ची खून से लथपथ बेहोशी की हालत में पड़ी थी। ग्रामीणों ने घटना की सूचना पीड़ित के परिजनों के घर दी। पिता बाहर गए थे और मां धान की रोपाई करने गई हुई थी। घटना की जानकारी पीड़ित के चचेरे भाइयों को हुई तो वह मौके पर पहुंचे और पीड़ित को गोद में उठाकर घर लाये और घटना की जानकारी ऊसराहार पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने पीड़ित को थाने ले जाकर उपचार के लिए भिजवाया। चचेरे भाईयों ने बताया कि वह गांव के ही सरकारी स्कूल की छात्रा है। क्षेत्राधिकारी भरथना रामदवन मौर्य ने बताया कि घटना की जानकारी होने पर मुकदमा दर्ज करके आरोपी की तलाश में दो टीमें गठित करके आरोपी की गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं।



Leave a Comment