Explainer:राज्यसभा चुनाव कहां निर्विरोध निर्वाचन और कहां मतदान की नौबत; जहां वोटिंग वहां किसके पक्ष में गणित? – Rajya Sabha Elections 2026: Where Results Are Certain And Where Numbers Will Decide The Winner


10 राज्यों की 24 राज्यसभा सीटों के लिए हो रहे चुनाव में नामांकन की प्रक्रिया पूरी हो गई है। बुधवार को नामांकन पत्रों की जांच होगी। जिन राज्यों में सीट और उम्मीदवार समान होंगे उनका निर्वाचन भी बुधवार को तय हो जाएगा। 11 जून तक नाम वापसी के बाद कहां-कहां मतदान की जरूरत है ये साफ होगा। अगर जरूरत पड़ी तो 18 जून को मतदान होगा। इसी दिन देर शाम तक नतीजे आ सकते हैं। 

24 सीटों पर हो रहे राज्यसभा चुनाव में किसी राज्य में कितनी सीटें खाली हो रही हैं? कहां से कौन रिटायर हो रहा है? नामांकन प्रक्रिया पूरी होने के बाद किन राज्यों में उम्मीदवारों का निर्विरोध निर्वाचन तय हो गया है? किन राज्यों में मतदान होने के आसार हैं? जहां मतदान होने की स्थिति बनती दिख रही है वहां कैसे समीकरण हैं? 24 सीटों पर नतीजे उम्मीद के मुताबिक रहे तो राज्यसभा का गणित कितना बदलेगा? आइये जानते हैं…

किन-किन राज्यों में हो रहे चुनाव?

जिन राज्यों में चुनाव होने हैं उनमें आंध्र प्रदेश, गुजरात, मध्य प्रदेश, झारखंड, राजस्थान, कर्नाटक, मणिपुर, मेघालय, अरुणाचल प्रदेश और मिजोरम शामिल हैं। आंध्र प्रदेश, गुजरात और कर्नाटक में सबसे अधिक चार-चार सीटों पर चुनाव हो रहा है। वहीं, मध्य प्रदेश और राजस्थान में तीन-तीन सीटों, झारखंड में दो सीटों और मणिपुर, मेघालय, अरुणाचल प्रदेश और मिजोरम में एक-एक सीट के लिए चुनाव हो रहा है। इन सभी राज्यसभा सीटों के मौजूदा सांसदों का कार्यकाल  21 जून से 19 जुलाई तक अलग-अलग तारीखों पर खत्म हो रहा है। 

किन बड़े चेहरों का कार्यकाल समाप्त हो रहा है? 

भाजपा की ओर से केंद्रीय मंत्री जॉर्ज कुरियन और रवनीत सिंह बिट्टू, जबकि विपक्ष की ओर से कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे और वरिष्ठ नेता दिग्विजय सिंह का नाम प्रमुख है। 


Leave a Comment