Faridabad News: फरीदाबाद, अभिषेक शर्मा: जिला शिक्षा विभाग ने अंडर-14 आयु वर्ग की खंड स्तरीय खेल प्रतियोगिताओं का कैलेंडर जारी किया है। प्रतियोगिताएँ 21 से 26 जुलाई तक विभिन्न विद्यालयों में आयोजित होंगी। सभी विद्यालयों को स्पोर्ट्स फंड जमा कराने और छात्रों के मेडिकल टेस्ट कराने के निर्देश दिए गए हैं।
Faridabad News: फरीदाबाद, अभिषेक शर्मा। जिला शिक्षा विभाग ने अंडर-14 आयु वर्ग की खंड स्तरीय खेल प्रतियोगिताओं का कैलेंडर जारी कर दिया है। प्रतियोगिताओं का आयोजन 21 जुलाई से सेक्टर-12 स्थित राज्य खेल परिसर सहित जिले के विभिन्न निजी विद्यालयों में किया जाएगा।
प्रतियोगिताओं का आयोजन
शिक्षा विभाग द्वारा जारी स्पोर्ट्स कैलेंडर के अनुसार कबड्डी प्रतियोगिता राज्य खेल परिसर में 21 व 22 जुलाई को संपन्न कराई जाएगी। एथलेटिक्स के मुकाबले 23 व 24 जुलाई को संपन्न कराए जाएंगे। इसमें राज्य खेल परिसर में फरीदाबाद खंड, जबकि राजकीय हाई स्कूल जुन्हेड़ा में बल्लभगढ़ खंड के विद्यालयों के मुकाबले कराए जाएंगे। वालीबॉल के मुकाबले होली चाइल्ड पब्लिक स्कूल सेक्टर-75 में 23, 24 व 25 जुलाई को संपन्न कराए जाएंगे। 21 व 22 जुलाई को बल्लभगढ़ के विद्यालयों की खो-खो प्रतियोगिता ग्रीन फील्ड पब्लिक स्कूल सुनपेड़ कराई जाएगी, जबकि फरीदाबाद के स्कूल की प्रतियोगिता 23 व 24 जुलाई को मुकुल कॉन्वेंट स्कूल बुढ़ैना में संपन्न होगी। लड़कियों की बास्केटबॉल प्रतियोगिता 22 व 25 जुलाई के दौरान कराई जाएगी।वहीं 23 व 24 जुलाई को शिव नादर स्कूल ग्रेटर फरीदाबाद में होगी। 21 व 26 जुलाई को फरीदाबाद खंड के स्कूलों के और 22 व 26 जुलाई को बल्लभगढ़ खंड स्कूलों के मुकाबले होंगे।। 20 से 23 जुलाई के दौरान ग्रेटर फरीदाबाद स्थित एसआरएस इंटरनेशनल स्कूल में योग के मुकाबले संपन्न कराए जाएंगे। डबुआ कॉलोनी स्थित एडी सीनियर सेकेंडरी स्कूल में 20 व 21 जुलाई को कराटे मुकाबले होंगे।
स्पोर्ट्स फंड जमा कराने के भी आदेश
शिक्षा विभाग ने सभी विद्यालयों को निर्धारित समय सीमा के भीतर स्पोर्ट्स फंड जमा कराने के निर्देश भी दिए हैं। विभाग का कहना है कि जिन स्कूलों की औपचारिकताएं पूरी नहीं होंगी, उनके खिलाड़ियों की भागीदारी प्रभावित हो सकती है। इसलिए स्कूल प्रबंधन को समय रहते सभी आवश्यक दस्तावेज और शुल्क जमा कराने के लिए कहा गया है।
तैयारियों में जुटा शिक्षा विभाग
खंड स्तरीय प्रतियोगिताओं के सफल आयोजन के लिए शिक्षा विभाग ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। खेल स्थलों, अधिकारियों की ड्यूटी, उपकरणों और अन्य व्यवस्थाओं को अंतिम रूप दिया जा रहा है। विभाग का उद्देश्य पारदर्शी और सुव्यवस्थित तरीके से प्रतियोगिताओं का आयोजन कर प्रतिभाशाली खिलाड़ियों का चयन करना है, ताकि वे आगे जिला, राज्य और राष्ट्रीय स्तर पर बेहतर प्रदर्शन कर सकें।
मेडिकल बिना नहीं ले सकेंगे भाग
इस बार शिक्षा विभाग छात्रों की आयु को लेकर काफी सख्त दिखाई दे रहा है। शिक्षा विभाग ने स्पष्ट कर दिया है कि कोई भी छात्र मेडिकल के बिना प्रतियोगिताओं में हिस्सा नहीं ले सकेगा। बता दें कि पिछले वर्ष राजस्थान में संपन्नहुई राष्ट्रीय प्रतियोगिता में खिलाड़ियों की आयु को लेकर काफी बवाल हुआ था। उसके बाद मेडिकल टेस्ट कराना आवश्यक कर दिया गया है।
खेल कैलेंडर जारी हो गया है। उसके अनुरूप ही प्रतियोगिताएँ कराई जाएंगी। यदि कोई बदलाव होगा, तो स्कूलों को सूचना दी जाएगी। स्पोर्ट्स फंड जमा एवं मेडिकल टेस्ट नहीं कराने वाले विद्यार्थियों को प्रतियोगिताओं में भाग लेने का अवसर नहीं मिलेगा।
-प्रेम शर्मा, सहायक मौलिक शिक्षा अधिकारी
अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न
✦खेल प्रतियोगिताएँ कब आयोजित की जाएंगी?−
प्रतियोगिताएँ 21 से 26 जुलाई तक आयोजित की जाएँगी।
✦कौन-सी प्रतियोगिताएँ हो रही हैं?+
✦क्या छात्रों को मेडिकल टेस्ट कराना जरूरी है?+