Faridabad News: सरकारी नौकरी दिलाने के नाम पर दो लाख से ज्यादा की ठगी, Faridabad Hindi News


Faridabad News: साइबर ठगों ने एक युवक से सरकारी नौकरी दिलाने का झांसा देकर 2 लाख 10 हजार रुपये की ठगी की। पीड़ित ने एक व्हाट्सऐप ग्रुप में शामिल होकर आरोपी को दस्तावेज भेजे और पैसे ट्रांसफर किए, लेकिन नौकरी नहीं मिली। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

Faridabad News: बल्लभगढ़, केशव भारद्वाज। साइबर ठगों ने सरकारी नौकरी दिलाने का झांसा देकर एक युवक से दो लाख 10 हजार रुपय की ठगी कर ली। साइबर अपराध थाना बल्लभगढ़ पुलिस ने मंगलवार को पीड़ित की शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस के मुताबिक, चंदावली निवासी पीड़ित युवक ने पुलिस को बताया कि बीते माह उनके मोबाइल नंबर को टेलीग्राम पर ‘एचआर जॉब्स’ नाम के एक व्हाटसऐप ग्रुप में जोड़ा गया था। वहां कपिल नाम के व्यक्ति ने हरियाणा कौशल योजना, होमगार्ड और अन्य सरकारी विभागों में नौकरी लगवाने का दावा किया था। आरोपी ने पीड़ित के भाई को नौकरी लगवाने के लिए दो लाख की मांग की।

ठगी का विवरण

शिकायतकर्ता ने बताया कि आरोपी के कहने पर उन्होंने भाई के दस्तावेज व्हाट्सऐप के माध्यम से भेज दिए। इसके बाद आठ जून को अलग-अलग बैंक खातों में दो लाख जमा कर दिए। बाद में आरोपी ने 22 जुलाई को 10 हजार रुपये और मांगे। इसके बाद उन्होंने 10 हजार रुपये भी यूपीआई के जरिए भेज दिए। इसके बावजूद न तो नौकरी लगी और न ही कोई नियुक्ति पत्र मिला।

पुलिस कार्रवाई

ठगी का एहसास होने पर पीड़ित ने साइबर हेल्पलाइन नंबर-1930 पर शिकायत दर्ज करवाई। मंगलवार को साइबर अपराध थाना बल्लभगढ़ पुलिस ने मामला दर्ज कर जांचशुरू कर दी है।

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

यह ठगी किस प्रकार की थी?

यह ठगी साइबर ठगों द्वारा सरकारी नौकरी दिलाने के झांसे में की गई थी।

पीड़ित ने कितनी राशि ठगी में खोई?+

पुलिस ने कब मामला दर्ज किया?+



Leave a Comment