Fifa Wc 2026:विश्वकप में फिर उतरे तो इतिहास बदल देंगे मेसी, छठवीं बार खेलने वाले पहले पुरुष फुटबॉलर बनेंगे – Fifa World Cup 2026: How Many World Cup Appearances Does Lionel Messi Have Know


स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: मयंक त्रिपाठी

Updated Mon, 25 May 2026 04:14 PM IST

लियोनल मेसी अब तक पांच विश्व कप में 26 मैच खेल चुके हैं, जो पुरुष फुटबॉल इतिहास में सबसे ज्यादा है। अगर मेसी 2026 विश्व कप में खेलते हैं, तो वह छह अलग-अलग विश्व कप खेलने वाले पहले पुरुष फुटबॉलर बन जाएंगे और सबसे ज्यादा गोल के रिकॉर्ड के भी करीब पहुंच सकते हैं।


FIFA World Cup 2026: How Many World Cup Appearances Does Lionel Messi Have Know

लियोनल मेसी
– फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स



विस्तार

लियोनल मेसी ने फुटबॉल की दुनिया में लगभग हर बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है, लेकिन 2026 फीफा विश्व कप में उनके पास एक और ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल करने का मौका होगा। कतर विश्व कप 2022 जीतने के बाद माना जा रहा था कि मेसी अंतरराष्ट्रीय फुटबॉल को अलविदा कह देंगे। उन्होंने ट्रॉफी जीती, गोल्डन बॉल अपने नाम की, फाइनल में गोल दागा और अर्जेंटीना को विश्व चैंपियन बनाया। इसके बावजूद मेसी ने संन्यास नहीं लिया और अब उनकी नजर 2026 विश्व कप पर है।


Leave a Comment