खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लियोनल मेसी के फैंस के लिए खुशखबरी है। आधिकारिक तौर पर इसका एलान हो चुका है कि मेसी इस साल फीफा विश्व कप में खेलते दिखेंगे। दरअसल, मौजूदा विश्व चैंपियन अर्जेंटीना ने फीफा विश्व कप 2026 के लिए अपनी अंतिम 26 सदस्यीय टीम का एलान कर दिया है। टीम की अगुआई एक बार फिर महान फुटबॉलर मेसी करेंगे। वह अपने करियर का छठा विश्व कप खेलने जा रहे हैं। अमेरिका, कनाडा और मैक्सिको में होने वाले इस टूर्नामेंट में अर्जेंटीना लगातार दूसरा खिताब जीतने के इरादे से उतरेगा।

2 of 5
अर्जेंटीना टीम
– फोटो : ANI
मेसी रचेंगे नया इतिहास
हाल ही में 38 वर्षीय मेसी को इंटर मियामी के लिए खेलने के दौरान चोट लगी थी। इसके बाद इंटर मियामी ने कहा था कि उन्हें हैमस्ट्रिंग की समस्या है। ऐसे में फैंस परेशान थे कि यह महान फुटबॉलर विश्वकप में हिस्सा लेगा या नहीं। पर अर्जेंटीना ने शुक्रवार को मेसी के खेलने पर मुहर लगा दी। मेसी पहले ही अर्जेंटीना और दुनिया के सबसे सफल खिलाड़ियों में गिने जाते हैं और अब वह छठा विश्व कप खेलने वाले दुनिया के चुनिंदा खिलाड़ियों में शामिल हो जाएंगे। मुख्य कोच लियोनल स्कालोनी ने अनुभव और संतुलन को प्राथमिकता देते हुए 2022 में कतर में खिताब जीतने वाली टीम के मुख्य खिलाड़ियों को बरकरार रखा है।

3 of 5
अर्जेंटीना टीम
– फोटो : ANI
2022 विश्व कप विजेता टीम का मजबूत कोर बरकरार
अर्जेंटीना की टीम में 2022 विश्व कप जीतने वाले 17 खिलाड़ी शामिल हैं। इनमें गोलकीपर एमिलियानो मार्टिनेज, डिफेंडर निकोलस ओटामेंडी और मिडफील्डर रोड्रीगो डी पॉल और एलेक्सिस मैक एलिस्टर जैसे बड़े नाम शामिल हैं। इसके अलावा एंजो फर्नांडेज, जूलियन अल्वारेज और लौटारो मार्टिनेज भी टीम की ताकत बढ़ाएंगे। हालांकि टीम में कुछ बड़े नाम नजर नहीं आएंगे। अनुभवी विंगर एंजेल डी मारिया ने 2024 कोपा अमेरिका के बाद अंतरराष्ट्रीय फुटबॉल से संन्यास ले लिया था, जबकि मार्कोस अकुना फिटनेस कारणों से चयन नहीं पा सके।

4 of 5
अर्जेंटीना टीम
– फोटो : ANI
युवा खिलाड़ियों पर भी भरोसा
कोच स्कालोनी ने भविष्य को ध्यान में रखते हुए कई युवा खिलाड़ियों को भी मौका दिया है। टीम में वैलेंटिन ब्रैको, निकोलस पाज और गियुलियानो सिमिओने जैसे युवा चेहरे शामिल किए गए हैं। इसके अलावा जोस मैनुएल लोपेज और थियागो अल्माडा पहली बार विश्व कप का अनुभव करेंगे। वहीं जियोवानी लो सेल्सो की वापसी भी खास मानी जा रही है, जो चोट के कारण 2022 विश्व कप से बाहर हो गए थे। अर्जेंटीना अपने अभियान की शुरुआत 16 जून को अल्जीरिया के खिलाफ करेगा। इसके बाद टीम ग्रुप चरण में जॉर्डन और ऑस्ट्रिया से भिड़ेगी। अब सभी की नजरें इस बात पर होंगी कि क्या मेसी अपनी कप्तानी में अर्जेंटीना को लगातार दूसरा विश्व कप दिला पाएंगे।
𝗛𝗲𝗿𝗲 𝘁𝗵𝗲𝘆 𝗮𝗿𝗲: the squad selected by Lionel Scaloni to defend our crown at the 𝟐𝟎𝟐𝟔 𝐅𝐈𝐅𝐀 𝐖𝐨𝐫𝐥𝐝 𝐂𝐮𝐩 🏆🇦🇷 pic.twitter.com/IN5ZJ29bF0
— Selección Argentina in English (@AFASeleccionEN) May 28, 2026

5 of 5
अर्जेंटीना टीम
– फोटो : ANI
फीफा विश्वकप 2026 के लिए अर्जेंटीना टीम
गोलकीपर: एमिलियानो मार्टिनेज, जेरोनिमो रूली, जुआन मुस्सो।
डिफेंडर: लियोनार्डो बालेरदी, गोंजालो मोंटिएल, निकोलस टैग्लियाफिको, लिसांद्रो मार्टिनेज, क्रिस्टियन रोमेरो, निकोलस ओटामेंडी, फाकुंडो मेडिना, नाहुएल मोलिना।
मिडफील्डर: लिएंड्रो परेडेस, रोड्रिगो डी पॉल, वैलेंटिन बार्को, जियोवानी लो सेल्सो, एक्सेकिएल पलासियोस, एलेक्सिस मैक एलिस्टर, एंजो फर्नांडेज।
फॉरवर्ड: जूलियन अल्वारेज, लियोनेल मेसी, निकोलस गोंजालेज, थियागो अल्माडा, गिउलियानो सिमियोने, निकोलस पाज़, जोस मैनुएल लोपेज, लॉटारो मार्टिनेज।