Fifa World Cup 2026: फाइनलिस्ट अर्जेंटीना टीम में इटली की झलक, मेसी समेत करीब एक दर्जन खिलाड़ियों का कनेक्शन – lionel messi and nearly a dozen other argentine players are of italian origin


Argentina Football Team: फीफा विश्व कप 2026 के फाइनल में अर्जेंटीना की टीम मैदान पर उतरेगी लेकिन टीम में इटली की झलक भी दिखेगी। अर्जेंटीना टीम के करीब एक दर्शन खिलाड़ियों का कनेक्शन इटली से है।

Argentina Football Team
अर्जेंटीना फीफा विश्व कप के फाइनल में स्पेन से भिड़ेगा
नई दिल्ली: इटली की टीम फीफा विश्व कप 2026 के लिए क्वालीफाई नहीं कर पाई। इसके बाद भी इटैलियन मूल के करीब एक दर्जन खिलाड़ी फीफा विश्व कप के फाइनल में उतरेंगे। फीफा विश्व कप 2026 के फाइनल मुकाबले में अर्जेंटीना की टीम स्पेन का सामना करेगी। अर्जेंटीना की टीम के कप्तान लियोनेल मेसी से लेकर मैनेजर लियोनेल स्कालोनी के इटली मूल के हैं। स्कालोनी के पास तो अर्जेंटीना के साथ ही इटली की भी नागरिकता है।

लियोनेल मेसी का इटली के साथ गहरा और ऐतिहासिक संबंध है। मेसी के पूर्वज इटली के मार्शे क्षेत्र से अर्जेंटीना आकर बस गए थे। उनकी मां के परिवार की जड़ें भी इटली से जुड़ी हैं। मेसी सरनेम इटैलियन शब्द मेसो से बना है। लियोनेल मेसी के पास भी इटली की नागरिकता है। उनके पास इटली के लिए भी इंटरनेशनल फुटबॉल खेलने का मौका था। हालांकि अर्जेंटीना में उनका जन्म हुआ और इसलिए उन्हें यहां से ही खेलने का फैसला किया।

जुलियानो सिमियोन का इटली में जन्म हुआ

अर्जेंटीना टीम में मिडफील्डर के रूप में खेलने वाले जुलियानो सिमियोन का जन्म इटली में हुआ था। इस फीफा विश्व कप में उन्होंने अभी तक दो मुकाबले खेले हैं। स्पेनिश फुटबॉल क्लब एथलेटिको मैड्रिड के मैनेजर डिएगो सिमियोन जुलियानो के पिता हैं। अर्जेंटीना के गोलकीपर एमिलियानो मार्टिनेज के साथ ही मिडफील्डर एंजो फर्नांडीज के परिवार की जड़ें भी इटली से जुड़ी हैं। इसके अलावा निकोलस टैग्लियाफिको, जुआन मूसो, रोड्रिगो डी पॉल, जियोवानी लो सेल्सो, निकोलस गोंजालेज, गिउलिआनो शिमोन और निको पाज का कनेक्शन भी इटली से है।

अर्जेंटीना टीम में इटैलियन मूल के खिलाड़ी
लियोनेल मेसी
लुटारो मार्टिनेज
निकोलस टैग्लियाफिको
जुआन मूसो
एमिलियानो मार्टिनेज
रोड्रिगो डी पॉल
जियोवानी लो सेल्सो
निकोलस गोंजालेज
एंजो फर्नांडीज
निको पाज

अर्जेंटीना टीम में क्यों इटली मूल के खिलाड़ी?

1850 और 1950 के बीच 35 लाख से ज्यादा इटैलियन लोग अर्जेंटीना जाकर बस गए थे। वे गरीबी, ज्यादा आबादी और भयानक युद्धों से बचकर नौकरी और उपजाऊ जमीन की तलाश में वहां गए थे। अर्जेंटीना की सरकार ने यूरोप से लोगों के आकर बसने को बढ़ावा दिया, जिसका नतीजा यह हुआ कि आज अर्जेंटीना के 60 प्रतिशत से ज्यादा लोगों की जड़ें इटली से जुड़ी हैं।

ऋषिकेश कुमार

लेखक के बारे मेंऋषिकेश कुमारऋषिकेश कुमार, नवभारत टाइम्स ऑनलाइन में सीनियर डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर हैं। वह स्पोर्ट्स डेस्क पर कार्यरत हैं। प्रिंट और डिजिटल मीडिया में काम करने का 8 साल से ज्यादा का अनुभव है। मुख्य रूप से उन्होंने डेस्क की जिम्मेदारी ही संभाली है। ऋषिकेश कुमार ने जनवरी 2022 में नवभारत टाइम्स डॉट कॉम ज्वाइन किया था। क्रिकेट के साथ ही फुटबॉल, हॉकी, एथलेटिक्स, टेनिस, बॉक्सिंग और एफ-1 में खास रुचि रखते हैं। नवभारत टाइम्स ऑनलाइन के लिए ऋषिकेश ने 2023 विश्व कप, पेरिस ओलंपिक, फीफा विश्व कप, एशियन गेम्स, कॉमनवेल्थ गेम्स से लेकर टी20 विश्व कप तक को कवर किया है।

ब्रेकिंग न्यूज के साथ ही खबरों को नया एंगल देना ऋषिकेश की विशेषता है। डेटा के समुंद्र में गोते लगाकर खिलाड़ियों के प्रदर्शन की एनालिसिक करना उन्हें बखूबी पता है। उन्होंने स्टार कबड्डी खिलाड़ी और भारतीय कप्तान रहे प्रदीप नरवाल के साथ ही बैडमिंटन स्टार लक्ष्य सेन, इंटरनेशनल क्रिकेटर साई किशोर, पूर्व पाकिस्तान क्रिकेटर दानिश कनेरिया, ओलंपिक मेडलिस्ट मनु भाकर, कार रेसर अखिल रविंद्र और पैरालिंपिक मेडलिस्ट निशाद कुमार के इंटरव्यू किए हैं। उन्होंने सर्फिंग जैसे वाटर स्पोर्ट्स को ग्राउंड से कवर किया है।

ऋषिकेश ने भोपाल माखनलाल चतुर्वेदी यूनिवर्सिटी से बीए मास कम्यूनिकेशन के साथ ही एमए मास कम्यूनिकेशन की डिग्री हासिल की है। अपने पत्रकारिता की शुरुआत स्पोर्ट्सविकी से की। इसके बाद उन्होंने दैनिक भास्कर के नेशनल न्यूज रूम में स्पोर्ट्स पेज पर जिम्मेदारी संभाली। वहां उन्होंने प्रिंट में काम करने का अनुभव लिया। इसके बाद फिर से डिजिटल मीडिया में वापसी करते हुए नवभारतटाइम्स ऑनलाइन के साथ जुड़ गए।

और पढ़ें