FIFA World Cup 2026: फीफा वर्ल्ड कप के बीच खेल जगत में मातम, 38 साल के रेफरी रॉब डीपरिंक का अचानक निधन


Last Updated:

फीफा विश्व कप 2026 के सेमीफाइनल राउंड के शुरू होने से पहले एक बुरी खबर आई है. अंतिम चरण में पहुंच चुके टूर्नामेंट के बीच 38 साल के डच रेफरी रॉब डिपेरिंक का अचनाक निधन हो गया. रॉब डिपेरिंक को यौन उत्पीड़न के मामले में गिरफ्तार किया गया था. इसके कारण उन्हें फीफा विश्व कप 2026 से भी हटा दिया गया था.

फीफा वर्ल्ड कप के बीच खेल जगत में मातम, 38 साल के रेफरी का अचानक निधनZoom

रेफरी रॉब डिपेरिंक का हुआ निधन

नई दिल्ली: हाल ही में 25 साल के साउथ अफ्रीकी फुटबॉलर जेडन एडम्स की अचानक मौत की खबर से फैंस सदमें थे. इस घटना के बीते हुए अभी कुछ ही दिन हुए कि 38 साल के डच रेफरी रॉब डिपेरिंक के निधन की खबर ने फुटबॉल वर्ल्ड को हिला कर रख दिया. हालांकि, रॉब डिपेरिंक इस विश्व कप में रेफरी नहीं थे, क्योंकि टूर्नामेंट से ठीक पहले उनकी कथित यौन उत्पीड़न के एक मामले में उनकी गिरफ्तारी हुई थी.

रॉब डिपेरिंक पर आरोप लगा था कि उन्होंने ब्रिटेन में एक नाबागिल का कथित तौर पर यौन उत्पीड़न किया है. इसी वजह से उन्हें विश्व कप से भी हटा दिया गया. डच फुटबॉल एसोसिएशन ने रॉब डिपेरिंक की मौत की पुष्टि करते हुए शोक प्रकट किया. वहीं, डिपेरिंक की मौत के कारणों का अभी तक खुलासा नहीं हो पाया है.

क्या है रॉब डिपेरिंक का पूरा मामला

इसी साल अप्रैल महीने में रॉब डिपेरिंक को लंदन में एक नाबालिग लड़के के साथ कथित यौन उत्पीड़न के मामले में मेट्रोपॉलिटन पुलिस ने गिरफ्तार किया था. कुछ दिनों के इस मामले को बंद कर दिया गया था. मेट्रोपॉलिटन पुलिस ने अपनी जांच में पाया कि रॉब के खिलाफ कुछ स्पष्ट सबूत नहीं मिले हैं, लेकिन इसका असर ये हुआ कि फीफा ने रॉब को विश्व कप अधिकारियों की सूची से हटा दिया.

वहीं, रॉब डिपेरिंक ने अपना पक्ष रखते हुए दावा किया था कि उन पर गलत आरोप लगाए गए थे और वह टूर्नामेंट में शामिल न हो पाने से निराश थे. रॉब ने एक इंटरव्यू में अपनी रखते हुए कहा, “शुरुआत से ही मैंने पुलिस जांच में पूरी तरह से सहयोग किया है और फीफा, यूईएफए व केएनवीबी को भी तुरंत पूरी जानकारी दी थी. मैं केएनवीबी से मिले समर्थन और इस मामले को उनके द्वारा संभालने के तरीके के लिए आभारी हूं. यह दुर्भाग्यपूर्ण है कि फीफा ने मुझे अब विश्व कप से हटा दिया. मैं फीफा के इस फैसले निराश हूं.”

About the Author

authorimg

Jitendra Kumar

जितेंद्र कुमार डिजिटल पत्रकारिता की दुनिया में बीते 10 सालों से सक्रिय हैं. इस वक्त नेटवर्क 18 समूह में हिंदी स्पोर्ट्स सेक्शन में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. क्रिकेट के साथ बॉक्सिंग, कबड्डी, बैडमिंटन, ह…और पढ़ें



Leave a Comment