Film Festival:कान्स में गूंजी जम्मू के तारिक खान की ‘बॉम्बे स्टोरी’, दुनिया ने देखा संवेदनाओं से बुना यथार्थ – Film Festival: Jammu’s Tariq Khan’s Bombay Story Resonates At Cannes


फ्रांस के कान्स शहर में आयोजित विश्व प्रसिद्ध कान्स फिल्म फेस्टिवल में जम्मू के फिल्म निर्माता तारिक खान की फिल्म बॉम्बे स्टोरी का प्रदर्शन सराहनीय रहा। इस उपलब्धि तारिक को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर नई पहचान दिलाई है। बॉम्बे स्टोरी प्रसिद्ध उर्दू साहित्यकार सआदत हसन मंटो की चर्चित कहानियों से प्रेरित है। इसमें मानवीय संवेदनाओं, सामाजिक यथार्थ और रिश्तों की जटिलताओं को प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत किया गया है। फिल्म में बॉलीवुड कलाकारों ने अभिनय किया है।




तारिक खान मूल रूप से पुंछ के सुरनकोट के रहने वाले हैं। वह लंबे समय से परिवार के साथ जम्मू के बठिंडी में रह रहे हैं। कान्स फिल्म फेस्टिवल जैसे प्रतिष्ठित मंच पर बॉम्बे स्टोरी का प्रदर्शन न केवल उनके फिल्मी सफर की बड़ी उपलब्धि माना जा रहा है बल्कि यह जम्मू-कश्मीर की रचनात्मक प्रतिभा और सांस्कृतिक अभिव्यक्ति को विश्व स्तर पर नई पहचान दिलाने वाला कदम माना जा रहा है।


Leave a Comment